ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मुख्यमंत्री ने जगदलपुर में झीरम घाटी शहीद मेमोरियल का किया लोकार्पण, झीरम घाटी के शहीदों को दी विनम्र श्रद्धांजलि
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

मुख्यमंत्री ने जगदलपुर में झीरम घाटी शहीद मेमोरियल का किया लोकार्पण, झीरम घाटी के शहीदों को दी विनम्र श्रद्धांजलि

By @dmin
Published: May 25, 2022
Share
मुख्यमंत्री ने जगदलपुर में झीरम घाटी शहीद मेमोरियल का किया लोकार्पण, झीरम घाटी के शहीदों को दी विनम्र श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री ने जगदलपुर में झीरम घाटी शहीद मेमोरियल का किया लोकार्पण, झीरम घाटी के शहीदों को दी विनम्र श्रद्धांजलि
SHARE

शहीदों के परिजनों से मिले, उनके हिम्मत और हौसले की तारीफ की
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज जगदलपुर के लालबाग मैदान में झीरम घाटी शहीद मेमोरियल का लोकार्पण किया और झीरम घाटी के शहीदों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने यहां शहीदों की याद में लगभग 100 फीट ऊंचा तिरंगा फहराया और मेमोरियल का निरीक्षण किया।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि झीरम घाटी की हृदयविदारक घटना के शहीदों को मैं नमन करता हूं। शहीदों को नमन करते हुए झीरम घाटी शहीद स्मारक को लोकार्पित कर रहा हूं। उन्होंने कहा कि पहली पंक्ति के जननायक परिवर्तन के लिए निकले थे। प्रदेश के किसानों, युवाओं, बच्चों और महिलाओं के जीवन में परिवर्तन लाना उनका लक्ष्य था। आज वे हमारे बीच नही हैं, लेकिन उनका मार्गदर्शन सदैव बना हुआ है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज छत्तीसगढ़ में हर किसी के साथ न्याय हो रहा है। आज हमारे नेता होते तो बहुत खुश होते। वो जहां भी होंगे आज हम सभी को आशीष दे रहे होंगे। शहीद परिवारों के सुख दुख में हम उनके साथ हैं। हम सभी शहीदों के परिवारों के साथ परिवार की तरह जुड़े हैं।

मुख्यमंत्री बघेल आज सुबह चित्रकोट से हेलीकॉप्टर द्वारा सीधे जगदलपुर के लालबाग मैदान पहुंचे और हेलीपैड से चलकर झीरम घाटी शहीद मेमोरियल में झीरम घाटी के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने मेमोरियल का लोकार्पण किया। जगदलपुर के लालबाग मैदान में झीरम घाटी में 32 शहीदों की याद में मेमोरियल स्थापित किया गया है। लोकतंत्र पर सबसे बड़े हमले में शहीदों की याद में आम जनता को समर्पित है झीरम घाटी शहीद मेमोरियल।

गौरतलब है कि 25 मई 2013 को झीरम घाटी में नक्सल हिंसा में वरिष्ठ जनप्रतिनिधि नंदकुमार पटेल, विद्याचरण शुक्ल, महेन्द्र कर्मा, उदय मुदलियार, योगेन्द्र शर्मा सहित 32 लोग शहीद हुए थे। इनमें बहुत से कार्यकर्ता, जवान और आमलोगों ने शहादत दी थी। राज्य में शहीदों के बलिदान की स्मृति को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए 25 मई को झीरम घाटी श्रद्धांजलि दिवस मनाया जा रहा है।

कांग्रेस करेगी एक और यात्रा! पासीघाट से पोरबंदर तक पदयात्रा पर विचार कर रही पार्टी-जयराम रमेश
shreekanchanpath 245 # 18 June 2024
निगम के स्वास्थ्य प्रभारी लक्ष्मीपति राजू ने सादगी से मनाया जन्मदिन, लगाया नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर.. बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
कोहका पटवारी सस्पेंड : कार्यालय की जांच करने पहुंचे आईएएस लक्ष्मण तिवारी तो मिले लाखों रुपए
रंगीन रोप लाइट से जगमगया वायसेप ब्रिज: लाईट व पेटिंग से हो रहा शहर का सौदर्यीकरण
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article साईंस सेंटर 29 मई से पुन: खुलेगा, खेल-खेल में विज्ञान को सीखने की रूचि विकसित होगी साईंस सेंटर 29 मई से पुन: खुलेगा, खेल-खेल में विज्ञान को सीखने की रूचि विकसित होगी
Next Article स्कूल में गोलीबारी, 19 बच्चों, दो शिक्षकों की मौत, राष्ट्रपति बोले- अब एक्शन का वक्त स्कूल में गोलीबारी, 19 बच्चों, दो शिक्षकों की मौत, राष्ट्रपति बोले- अब एक्शन का वक्त

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?