ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेते ही विष्णु देव साय के गाँव बगिया में उड़े रंग-गुलाल, फूटे फटाखे
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeaturedRaipur

मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेते ही विष्णु देव साय के गाँव बगिया में उड़े रंग-गुलाल, फूटे फटाखे

By Om Prakash Verma
Published: December 13, 2023
Share
मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेते ही विष्णु देव साय के गाँव बगिया में उड़े रंग-गुलाल, फूटे फटाखे
मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेते ही विष्णु देव साय के गाँव बगिया में उड़े रंग-गुलाल, फूटे फटाखे
SHARE

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के रूप में आज शपथ लेने के साथ ही श्री विष्णु देव साय के गाँव बगिया में लोगों ने रंग-गुलाल लगाकर, मिठाई खिलाकर और फटाखे फोड़कर एक दूसरे को बधाई दी। इस दौरान गाँव में बहुत ही उत्साह और खुशियों का माहौल दिखाई दिया। जशपुर जिले के कुनकुरी विधानसभा अंतर्गत ग्राम बगिया में आज लोगों ने नए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को शपथ लेते हुए लाइव देखा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जैसे ही मंच पर शपथ लेने आए, गाँव के लोगों ने हाथ उठाकर उनका अभिनन्दन किया। मुख्यमंत्री साय के शपथ ग्रहण समारोह का सीधा प्रसारण देखने आसपास के गाँव से बड़ी संख्या में लोग बगिया पहुँचे थे।

शपथ ग्रहण के साक्षी बने कुनकुरीवासी, जमकर हुई आतिशबाजी, बंटी मिठाईयां
नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के विधानसभा कुनकुरी के बस स्टैण्ड में लोगों ने राजधानी रायपुर मे आयोजित शपथ ग्रहण समारोह का सीधा प्रसारण देखा। कुनकुरी के विधायक विष्णु देव साय को मुख्यमंत्री के रूप मे शपथ लेते हुए देखने के लिए कुनकुरी सहित आसपास के ग्रामीण अंचल से भारी संख्या मे लोग जुटे थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ देख कर उत्साहित भीड़ ने जयकारा लगाया।

विनोद राम ने बताया कि कुनकुरी के विधायक विष्णु देव साय को मुख्यमंत्री पद का शपथ लेते हुए देखना बहुत अच्छा लगा। यह पल आजीवन याद रहेगा। नारायणपुर से आई बिरसो बाई ने कहा कि जशपुर के बेटे विष्णु देव साय के मुख्यमंत्री बन जाने से सबकी समस्या सुलझ जाएगी और क्षेत्र का विकास हो सकेगा।

जमकर हुई आतिशबाजी, बंटी मिठाईयां-
विष्णु देव साय के मुख्यमंत्री बनने की ख़ुशी मे कुनकुरी बस स्टैण्ड मे जमकर आतिशबाजी की गई। राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने जैसे ही विष्णु देव को मुख्यमंत्री पद के लिए शपथ ग्रहण कराना शुरू किया, बस स्टैण्ड में जयकारे के साथ आतिशबाजी कर लोगों ने एक दूसरे से खुशियां बांटी। आतिशबाजी का यह क्रम लंबे समय तक चलता रहा। इस बीच लोगों ने मिठाईयां खिलाकर एक दूसरे को बधाई दी।

कहां छपती है अफगानिस्तान की करेंसी अफगानी, रुपये में कितनी है इसकी कीमत?
संविधान दिवस का विपक्ष ने किया बहिष्कार, पीएम मोदी ने जमकर किया पलटवार
छत्तीसगढ़ राज्य सड़क सुरक्षा परिषद की बैठक: परिवहन मंत्री मो अकबर बोले- सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और यातायात को बेहतर बनाने के लिए करें समन्वित प्रयास
Breaking News : भिलाई से बांग्लादेशी महिला गिरफ्तार, दो साल से पहचान छिपाकर रह रही थी पन्ना बीबी
भारत में कोरोना: पिछले 24 घंटे में 81,398 नए मरीज मिले…. लगातार दूसरे दिन 450 से ज्यादा संक्रमितों की मौत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी Gustakhi Maaf: क्लिनिक में भीड़ और सरकार की वक्र दृष्टि
Next Article छत्तीसगढ़ में अब 'विष्णु राज', 34 साल का राजनीतिक सफर, पंच की पंचायती से लेकर मुख्यमंत्री तक, जानिए नए सीएम को छत्तीसगढ़ में अब ‘विष्णु राज’, 34 साल का राजनीतिक सफर, पंच की पंचायती से लेकर मुख्यमंत्री तक, जानिए नए सीएम को
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?