ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: छत्तीसगढ़ राज्य सड़क सुरक्षा परिषद की बैठक: परिवहन मंत्री मो अकबर बोले- सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और यातायात को बेहतर बनाने के लिए करें समन्वित प्रयास
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

छत्तीसगढ़ राज्य सड़क सुरक्षा परिषद की बैठक: परिवहन मंत्री मो अकबर बोले- सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और यातायात को बेहतर बनाने के लिए करें समन्वित प्रयास

By @dmin
Published: June 23, 2021
Share
Chhattisgarh State Road Safety Council meeting: Transport Minister Mo Akbar said
Chhattisgarh State Road Safety Council meeting: Transport Minister Mo Akbar said
SHARE

रायपुर। परिवहन मंत्री मोहम्मद अकबर की अध्यक्षता में आज राजधानी स्थित उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ राज्य सड़क सुरक्षा परिषद की वर्चुअल बैठक आयोजित हुई। बैठक में मंत्री श्री अकबर ने राज्य में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और यातायात को बेहतर बनाने के लिए सभी संबंधित विभागों को समन्वित प्रयास हेतु जोर दिया। परिवहन मंत्री श्री अकबर ने बैठक में लोगों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता लाने और इसका कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। इस अवसर पर संसदीय सचिव चन्द्रदेव राय तथा विधायक अरूण वोरा भी वर्चुअल रूप से शामिल हुए।
राज्य सड़क सुरक्षा परिषद की बैठक में परिवहन मंत्री श्री अकबर ने चर्चा करते हुए बताया कि आज ही सड़क सुरक्षा निधि में 5 करोड़ रूपए की राशि जारी हो गई है। इससे राज्य में यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में और गति आएगी। साथ ही सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता लाने संबंधी विभिन्न कार्यों का संचालन आसान हो जाएगा। उन्होंने सड़क सुरक्षा तथा दुर्घटना पर नियंत्रण के लिए ओव्हर लोडिंग, अत्यधिक गति तथा नशे की हालात और बिना हेलमेट के वाहन चलाने वालों के खिलाफ अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसी तरह उन्होंने बैठक में चर्चा करते हुए सड़क निर्माण के दौरान सड़कों में अनावश्यक मोड नहीं रखने के निर्देश दिए, ताकि मोड की वजह से सड़कों पर दुर्घटनाओं की संभावना न हो। उन्होंने वाहनों की सघन जांच और तेज गति को नियंत्रित करने के लिए स्पीड गवर्नर लगाने की दिशा में कार्रवाई करने तथा नशापान और सड़क पर स्टंट करके वाहन चलाने वालों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करने के लिए भी निर्देशित किया।
परिवहन मंत्री अकबर ने ब्लैक स्पॉट के चिन्हांकन पश्चात उनमें तत्परता से सुधार की कार्रवाई के निर्देश दिए। इसी तरह उन्होंने सड़क सुरक्षा दुर्घटना को रोकने के उपायों के तहत पुलिया के दोनों ओर हैजार्ड मार्कर बोर्ड, रंबल स्ट्रीप में बार मार्किंग, स्ट्रीट लाइट तथा रोड मरम्मत कर डामरीकरण आदि के लिए भी निर्देशित किया। इसके अलावा सड़क किनारे तथा गैरेज में सुधार हेतु वाहनों की बेतरतीब पार्किंग और कंडम वाहनों के परिचालन पर रोक और आवश्यक कार्रवाई के लिए निर्देशित किया। बैठक में दुर्घटना के शिकार लोगों के त्वरित उपचार हेतु व्यवस्था, राज्य में ट्रांमा सेंटर की स्थिति, पाठ्यपुस्तकों में यातायात शिक्षा सामग्री का समावेश और यातायात के नियमों के उल्लंघन पर चालानी कार्रवाई तथा यातायात नियमों के पालन आदि विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।
उल्लेखनीय है कि राज्य में जनवरी 2020 से दिसम्बर 2020 तक यातायात नियमों के उल्लंघन पर कुल 3 लाख 23 हजार 649 प्रकरणों में 10 करोड़ 9 लाख 77 हजार 590 रूपए और जनवरी 2021 से मई 2021 तक एक लाख 61 हजार 617 प्रकरणों में 4 करोड़ 62 लाख 46 हजार 150 रुपए के समन शुल्क वसूल किए गए हैं। बैठक में बताया गया कि परिवहन विभाग की ‘तुंहर सरकार तुंहर द्वारÓ सेवा के तहत अब तक 5 हजार 82 पंजीयन प्रमाण पत्र तथा चालन अनुज्ञप्ति पत्र का लाभ आवेदकों को घर बैठे मिल चुका है। इस दौरान अध्यक्ष अंतर्विभागीय लीड एजेंसी सड़क सुरक्षा एवं संयुक्त परिवहन आयुक्त श्री संजय शर्मा ने विभागवार एजेंडा की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की। बैठक में आयुक्त परिवहन टोपेश्वर वर्मा तथा अपर परिवहन आयुक्त दीपांशु काबरा, संयुक्त परिवहन आयुक्त देवव्रत सिरमौर सहित संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे। इस अवसर पर विशेष पुलिस महानिदेशक आरके विज तथा प्रमुख अभियंता लोक निर्माण विभाग और नगरीय प्रशासन, स्वास्थ्य, नेशनल हाईवे आदि विभाग के वरिष्ठ अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े।

खत्म हुआ दशकों का इंतजार, एयरबस से हुआ 22,000 करोड़ का करार, सी-295 एयरक्राफ्ट्स से मिलेगी एयरफोर्स को रफ्तार
स्वास्थ्य मंत्री के जन्मदिवस पर योग आयोग अध्यक्ष ने नवजात को दिया ‘श्याम’ का नाम
फिर से डराने लगा कोरोना: चीन के शंघाई में खौफनाक हालात, ब्रिटेन में एक सप्ताह में 50 लाख केस
श्रीकंचनपथ 323 # 05 September 2023
बस्तर संभाग के संवेदनशील गांवों में बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर डिप्टी सीएम ने की चिकित्सकों से चर्चा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article International Yoga Day: Chhattisgarh's Virtual Yoga Marathon included in the Golden Book of World Records अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: छत्तीसगढ़ का वर्चुअल योग मैराथन गोल्डन बुक ऑफ वल्र्ड रिकॉर्ड में शामिल: वर्चुअल योग मैराथन में सर्वाधिक पंजीयन के लिए मिला अवार्ड
Next Article Major success of security forces: Heroin worth Rs 135 crore seized सुरक्षाबलों की बड़ी कामयाबी: जम्मू-कश्मीर में 135 करोड़ रुपए की हेरोइन जब्त, एक तस्कर ढेर

Ro.No.-14150/37

× Popup Image

Ro. No.-14093/2

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?