ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मुंहासों से राहत पाने के लिए इन 5 तरीकों से इस्तेमाल करें हाइड्रोजन पेरोक्साइड
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedHealth

मुंहासों से राहत पाने के लिए इन 5 तरीकों से इस्तेमाल करें हाइड्रोजन पेरोक्साइड

By Sonu Sahu
Published: January 27, 2023
Share
SHARE

मुंहासे त्वचा के अतिरिक्त सीबम यानी प्राकृतिक तेल का उत्पादन करने से होते हैं। मुंहासे हार्मोनल असंतुलन, असंतुलित जीवनशैली, आनुवांशिकी और बैक्टीरिया के कारण भी हो सकते हैं। वजह चाहें जो भी हों, हाइड्रोजन पेरोक्साइड त्वचा को एक्सफोलिएट करके इस पर मौजूद तेल को सुखाकर मुंहासों से बचाने में मदद कर सकता है। आइए जानते हैं कि हाइड्रोजन पेरोक्साइड का किन-किन तरीकों से इस्तेमाल करके मुंहासों से छुटकारा मिल सकता है।

Contents
  • ऐसे लगाएं हाइड्रोजन पेरोक्साइड
  • बेकिंग सोडा और हाइड्रोजन पेरोक्साइड का मिश्रण लगाएं
  • टी ट्री ऑयल और हाइड्रोजन पेरोक्साइड का करें इस्तेमाल
  • हाइड्रोजन पेरोक्साइड और नींबू का रस मिलाकर लगाएं
  • एलोवेरा और हाइड्रोजन पेरोक्साइड लगाएं

ऐसे लगाएं हाइड्रोजन पेरोक्साइड

सबसे पहले अपने चेहरे को माइल्ड फेस क्लींजर से साफ करके इसे तौलिए से थपथपाकर सुखाएं। अब कॉटन बॉल से हाइड्रोजन पेरोक्साइड को त्वचा के प्रभावित हिस्सों पर लगाएं। इसे करीब पांच मिनट के लिए लगा रहने दें। इसके बाद अपने चेहरे को ठंडे पानी से धो लें। फिर इसे तौलिए से थपथपाकर सुखाएं और इस पर नॉन-कॉमेडोजेनिक मॉइस्चराइजर लगाएं।

बेकिंग सोडा और हाइड्रोजन पेरोक्साइड का मिश्रण लगाएं

सबसे पहले एक कटोरे में बेकिंग सोडा और हाइड्रोजन पेरोक्साइड की बराबर मात्रा मिलाएं। फिर इस मिश्रण को अपने चेहरे पर लगाएं। ध्यान रखें कि इसे अपनी आंखों के पास न लगाएं। इसे करीब पांच मिनट के लिए लगा रहने दें। फिर अपने चेहरे को ठंडे पानी से धो लें। फिर इसे तौलिए से थपथपाकर सुखाएं और हाइड्रेटिंग सीरम से अपने चेहरे को मॉइस्चराइज करें।

टी ट्री ऑयल और हाइड्रोजन पेरोक्साइड का करें इस्तेमाल

सबसे पहले एक कटोरी में एक बड़ी चम्मच टी ट्री ऑयल और एक चम्मच हाइड्रोजन पेरोक्साइड को मिलाएं। फिर इस मिश्रण को मुंहासों से प्रभावित जगह पर लगाएं। इसे करीब पांच मिनट के लिए लगा रहने दें। इसके बाद अपने चेहरे को ठंडे पानी से धो लें। अंत में अपना चेहरा तौलिए से सुखाएं और इस पर नॉन-कॉमेडोजेनिक मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल करें।

हाइड्रोजन पेरोक्साइड और नींबू का रस मिलाकर लगाएं

एक कटोरी में एक छोटी चम्मच नींबू का रस और एक चम्मच हाइड्रोजन पेरोक्साइड मिलाएं। फिर इस मिश्रण को अपने साफ चेहरे पर लगाएं। इसे करीब पांच मिनट के लिए लगा रहने दें। इसके बाद अपने चेहरे को ठंडे पानी से धो लें। अंत में चेहरे को तौलिए पोंछकर इसे नॉन-कॉमेडोजेनिक मॉइस्चराइजर से मॉइस्चराइज करें। हफ्ते में एक बार इस नुस्खे को आजमाएं।

एलोवेरा और हाइड्रोजन पेरोक्साइड लगाएं

सबसे पहले अपने चेहरे को माइल्ड फेस क्लींजर से साफ करें। इसके बाद मुंहासों से प्रभावित जगह पर कॉटन बॉल से हाइड्रोजन पेरोक्साइड लगाएं। पांच मिनट के बाद अपने चेहरे को ठंडे पानी से धो लें। फिर अपना चेहरा तौलिए से थपथपाकर सुखाएं। इसके बाद अपने चेहरे पर एलोवेरा जेल की एक पतली परत लगाकर छोड़ दें। हफ्ते में एक से दो बार इस नुस्खे को दोहराएं।

प्रदेश में कोरोना संक्रमण की दर 0.32 प्रतिशत… बीते 24 घंटों में मिले 90 केस… 5 जिलों में कोरोना का नया मामला नहीं
इस बीमारी की वजह से मर गई 3700 मुर्गियां, रिपोर्ट में खुलासा, बेहतर रिजल्ट के लिए पुणे भेजे गए सैंपल
जनवरी में पड़ रही कड़ाके की ठंड, सरगुजा व चिल्फी में दिखी इस मौसम की पहली बर्फ
बीई, डिप्लोमा इंजीनियरिंग, बीफार्मा, एमटेक जैसे कोर्स में ले सकेंगे प्रवेश, जल्द शुरू होगी प्रक्रिया
लोगों ने घर के बाहर लगाए चोरों के नाम संदेश वाले पोस्टर, लिखा-यहां पहले ही हो चुकी है चोरी, बेकार मेहनत न करें
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article वैशाली नगर के सूने मकानों को निशाना बनाने वाला शातिर गिरफ्तार, 10 लाख से ज्यादा का सामान बरामद
Next Article टेलकम पाउडर कई कामों को बना सकता है आसान, जानिए इसके इस्तेमाल के 5 तरीके
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?