ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मुंहासों की समस्या से राहत दिलाने में मदद कर सकते हैं ये पांच आयुर्वेदिक नुस्खे
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedHealth

मुंहासों की समस्या से राहत दिलाने में मदद कर सकते हैं ये पांच आयुर्वेदिक नुस्खे

By Sonu Sahu
Published: September 27, 2022
Share
SHARE

अगर आपकी त्वचा पर कील-मुंहासों की समस्या से परेशान हैं और कई स्किन केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने के बावजूद इनसे राहत नहीं मिल रही तो आपको आयुर्वेदिक नुस्खों को अपनाना चाहिए। आयुर्वेदिक नुस्खे त्वचा को नुकसान पहुंचाए बिना परेशानी से राहत दिलाने में काफी मदद कर सकते हैं, भले ही आपकी त्वचा किसी भी प्रकार की हो। आइए हम आपको मुंहासों से राहत दिलाने में मददगार पांच प्रमुख आयुर्वेदिक नुस्खे बताते हैं।

Contents
  • मुंहासों से निजात दिलाने में मददगार हो सकती है हल्दी
  • नीम से भी मिल सकती है राहत
  • एलोवेरा भी है प्रभावी
  • तुलसी करेगी मदद
  • शहद का फेस मास्क लगाएं

मुंहासों से निजात दिलाने में मददगार हो सकती है हल्दी

हल्दी मुंहासों से निजात दिलाने में काफी मददगार साबित हो सकती है। हल्दी में एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-माइक्रोबियल और एंटी-ऑक्सीडेंट गुण के साथ करक्यूमिन नामक एक खास तत्व भी मौजूद होता है। ये गुण मुंहासे, उनके निशान सहित हाइपरपिग्मेंटेशन जैसी समस्याओं का इलाज करने में मदद कर सकते हैं। इसके लिए रोजाना सुबह सबसे पहले आधा इंच धुली और छिली हुई कच्ची हल्दी का सेवन करें। आप चाहें तो हल्दी का फेस पैक बनाकर भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

नीम से भी मिल सकती है राहत

नीम में एंटी-फंगल, एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं और ये त्वचा को मुंहासों से छुटकारा दिला सकते हैं। समस्या से राहत के लिए नीम का इस्तेमाल फेस पैक के तौर पर भी किया जा सकता है। इसके लिए सबसे पहले एक कटोरी में नीम की पत्तियों का पेस्ट और नींबू का रस मिलाएं। अब तैयार मिश्रण को चेहरे पर लगाएं और जब यह पूरी तरह से सूख जाए तो मुंह को ठंडे पानी से धोकर साफ कर लें।

एलोवेरा भी है प्रभावी

एक शोध के अनुसार, एलोवेरा एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-बैक्टीरियल गुणों से समृद्ध होता है। ये मुंहासों का कारण बनने वाले बैक्टीरिया से बचाव का काम कर सकते हैं और इनसे छुटकारा भी दिला सकते हैं। लाभ के लिए एलोवेरा जेल, मुल्तानी मिट्टी और गुलाब जल मिलाकर एक गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें। इसके बाद उसे चेहरे पर लगाएं और सूखने से बाद ठंडे पानी से धोएं।

तुलसी करेगी मदद

तुलसी में एंटी-एक्ने गुण होते हैं और यह मुंहासों को कम करने के साथ-साथ त्वचा की बनावट में भी सुधार कर सकते हैं। लाभ के लिए रोजाना सुबह खाली पेट दो तुलसी के पत्ते चबाएं। आप इसका इस्तेमाल फेस पैक के रूप में भी कर सकते हैं। इसके लिए दो चम्मच मुल्तानी मिट्टी में एक बूंद तुलसी का तेल और एक बड़ी चम्मच एलोवेरा जेल मिलाएं। अब इसे चेहरे पर लगाकर 10 मिनट के बाद पानी से साफ करें।

शहद का फेस मास्क लगाएं

मुंहासे रहित चेहरा पाने के लिए आयुर्वेदिक नुस्खे के तौर पर शहद के फेस मास्क का इस्तेमाल करना भी बहुत फायदेमंद हो सकता है। इसके लिए पहले एक कटोरी में दो चम्मच शहद और आधी चम्मच दालचीनी का पाउडर मिलाएं और फिर इसे मिश्रण को पूरे चेहरे पर अच्छे से लगाकर 15 से 20 मिनट के लिए छोड़ दें। अंत में चेहरे को ठंडे पानी से धोकर पोंछ लें और फिर चेहरे पर जेल बेस्ड मॉइश्चराइजर लगाएं।

shreekanchanpath 290 # 02 Aug 2024
मुख्यमंत्री साय आज करेंगे अटल उत्कृष्ठ शिक्षा योजना का शुभारंभ, श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन भी रहेंगे मौजूद 
नए साल का जश्न: मैनपाट और चित्रकोट सहित इन जगहों पर बड़ी संख्या में पहुंचे सैलानी….
शेयर बाजार धराशायी: कुछ ही मिनटों में निवेशकों के आठ लाख करोड़ डूबे
डॉ खूबचंद बघेल महाविद्यालय में एक्सटेंशन लेक्चर सीरीज का आयोजन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article श्रीकंचनपथ 38 # 20 november 2022 श्रीकंचनपथ 340 # 27 september 2022
Next Article नेता जी के बर्थ डे पार्टी में जिस्मफरोशी, कमरों में गेस्ट को जिस्म परोस रही थी कॉल गर्ल्स, तभी पहुंच गई पुलिस… नेता जी के बर्थ डे पार्टी में जिस्मफरोशी, कमरों में गेस्ट को जिस्म परोस रही थी कॉल गर्ल्स, तभी पहुंच गई पुलिस…
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?