ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मुंडका में मौत का तांडव: आने-जाने के लिए सिर्फ एक सीढ़ी, फायर एग्जिट भी नहीं, लापरवाहियों ने जिंदगी में लगाई आग
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

मुंडका में मौत का तांडव: आने-जाने के लिए सिर्फ एक सीढ़ी, फायर एग्जिट भी नहीं, लापरवाहियों ने जिंदगी में लगाई आग

By @dmin
Published: May 14, 2022
Share
हादसा : गोकलपुरी में आग लगने से सात लोगों की मौत, 30 झोपडिय़ां जलीं
हादसा : गोकलपुरी में आग लगने से सात लोगों की मौत, 30 झोपडिय़ां जलीं
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। दिल्ली के मुंडका इलाके में मेट्रो स्टेशन के पास स्थित तीन मंजिला व्यावसायिक इमारत में शुक्रवार शाम भीषण आग लग गई। हादसे में महिला समेत 27 लोगों की मौत हो गई, जबकि 12 लोग झुलस गए, जिन्हें ग्रीन कॉरिडोर बनाकर संजय गांधी अस्पताल भेजा गया। मुंडका की जिस इमारत में आग लगी, वहां बिना फायर एनओसी के ही कई दफ्तर चलाए जा रहे थे। कमाल की बात यह है कि बिल्डिंग में एक समय में 100 से अधिक लोग मौजूद रहते थे, लेकिन उसके बावजूद इमारत के मालिक ने वहां आग से बचाव के कोई खास इंतजाम नहीं किए थे। सूत्रों का कहना है कि इमारत में आने और जाने के लिए एक ही जीने का इस्तेमाल किया जाता था। किसी हादसे के समय बचकर निकलने के लिए इमारत में फायर एग्जिट का भी इंतजाम नहीं किया गया था। दमकल विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों का कहना था कि उनकी प्राथमिकता पहले राहत और बचाव कार्य की है।

बिल्डिंग मालिक ने क्या-क्या लापरवाही की हुई थी, इसकी जांच बाद में की जाएगी। दमकल विभाग के अधिकारी ने बताया हादसे के बाद शुरुआत में दर्जन भर गाडिय़ों को मौके पर भेजा गया। लेकिन जैसे-जैसे आग की भयावता बढ़ती गई, वहां और गाडिय़ों को तैनात कर दिया गया।

देर रात तक करीब 30 गाडिय़ों पर 125 से अधिक दमकल के जवान वहां काम कर रहे थे। हालांकि 10.50 बजे आग पर काबू पाने के बाद भी वहां कूलिंग का जारी था। इमारत की ऊपरी मंजिलों पर आग रह-रहकर लगे जा रही थी।

अधिकारियों का कहना था कि फिलहाल बिल्डिंग का तापमान बहुत ज्यादा है, जिसकी वजह से अंदर घुसने में दुश्वारियां आ रही हैं। कूलिंग के बाद इमारत को ठंडा करने के बाद ही इमारत की पूरी तरह तलाशी हो पाएगी। देर रात को दमकल विभाग और पुलिस के अलावा आबदा प्रबंधन की टीम भी मौके पर पहुंचकर राहत व बचाव कार्य में जुट गई थी।

सत्येंद्र जैन ने घटनास्थल का जायजा लिया
मुंडका स्थित बिल्डिंग में आग लगने की घटना में निरंतर लोगों की मौत होने की सूचना मिलते ही दिल्ली सरकार में हड़कंप मच गया। यहां देर शाम स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन पहुंचे और उन्होंने साथ वाली बिल्डिंग के अंदर जाकर घटना वाली बिल्डिंग का जायजा लिया।

इस दौरान उन्होंने कहा कि सर्वप्रथम दिल्ली सरकार का राहत कार्य में जुटकर लोगों को बचाने का प्रयास है। इसके बाद इस घटना के होने के बारे में जांच आदि कार्य किए जाएंगे। उन्होंने इस घटना में लोगों की मौत होने पर गहरा दुख व्यक्त किया।

दयाबेन ने थिएटर से शुरू किया था एक्टिंग का सफर, शाहरुख खान की फिल्म में आ चुकी हैं नजर
आईजी रामगोपाल गर्ग ने किया साइबर थाना एवं सीसीटीएनएस का निरीक्षण, तकनीकी दक्षता बढ़ाने दिए निर्देश
भाजपा फार्म भरवाकर कर रही है मतदाताओं को गुमराह, गृह लक्ष्मी योजना से आएगी महिलाओं में समृद्धि- वोरा
Breaking News : देश में 2000 के नोट होंगे चलन से बाहर, वापस लेगा आरबीआई…. 30 सितंबर तक कर सकते हैं जमा
दिल्ली प्रवास पर इस्पात मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान से मिले गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू…. नेवई व मरोदा की जमीन राज्य शासन को स्थानांतरित करने पर हुई चर्चा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता, मंत्री डॉ. टेकाम ने बच्चों से मिलकर किया उनका उत्साहवर्धन इसी सत्र से लैलूंगा और लुण्ड्रा में एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय, ड्रापआउट बच्चों के लिए सड्डू में बनेगा कोचिंग सेंटर
Next Article शिकारियों ने तीन पुलिसकर्मियों की हत्या की, परिवारों को एक-एक करोड़ रुपये देगी सरकार, आईजी को हटाया शिकारियों ने तीन पुलिसकर्मियों की हत्या की, परिवारों को एक-एक करोड़ रुपये देगी सरकार, आईजी को हटाया

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?