ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: भाजपा फार्म भरवाकर कर रही है मतदाताओं को गुमराह, गृह लक्ष्मी योजना से आएगी महिलाओं में समृद्धि- वोरा
Share
Notification Show More
Latest News
shreekanchanpath 20 # 01 Nov 2026
November 1, 2026
शिक्षक भर्ती परीक्षा : 1812 रिक्त संविदा पदों के लिए आयोजित सीबीटी परीक्षा में अभ्यर्थियों ने दिखाया उत्साह
October 31, 2026
रायपुर के आसमान में भारतीय वायु सेना की स्काईडाइविंग टीम दिखाएगी कौशल और टीम भावना
October 31, 2026
छत्तीसगढ़ के 15 पुलिस अफसरों व कर्मियों को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक
October 31, 2026
राज्योत्सव में स्कूल शिक्षा विभाग की स्टॉल पर दिखेगी आधुनिक शिक्षा और नवाचार की झलक
October 31, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

भाजपा फार्म भरवाकर कर रही है मतदाताओं को गुमराह, गृह लक्ष्मी योजना से आएगी महिलाओं में समृद्धि- वोरा

By Mohan Rao Published November 15, 2023
Share
SHARE

दुर्ग। वरिष्ठ कांग्रेस विधायक व सातवीं बार दुर्ग से कांग्रेस प्रत्याशी अरुण वोरा ने भाजपा पर मतदाताओं को गुमराह करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग घर-घर एक फार्म पहुंचा रहे हैं, जिसमें विवाहित महिलाओं को हर महीने एक निश्चित रकम देने का वायदा किया जा रहा है। जबकि हकीकत यह है कि जमीन में ऐसी कोई योजना है ही नहीं। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर मतदाताओं को प्रलोभन देकर भाजपा के लोग दुष्प्रचार कर रहे हैं। श्री वोरा ने कहा कि भाजपा को लगता है कि दुर्ग के सहृदयी लोग उनके बहकावे में आ जाएंगे, लेकिन दुर्ग शहर के मतदाता बेहद जागरूक हैं और उन्हें यह बात भलीभांति मालूम है कि भाजपा की कथनी और करनी में कितना अंतर है। श्री वोरा ने कांग्रेस का भविष्य में लागू की जाने वाली छत्तीसगढ़ गृह लक्ष्मी योजना का स्वागत करते हुए कहा कि इस योजना के ऐलान से भाजपा के गुमराह करने वाले कार्यों का पटाक्षेप हो गया है।

कांग्रेस प्रत्याशी श्री वोरा ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने अपने 21वें वादे में महिलाओं की आर्थिक समृद्धि को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए गृह लक्ष्मी योजना के अंतर्गत महिलाओं को 15 हजार रूपए एकमुश्त देने की घोषणा की है। इस योजना से महिलाओं के जीवन में आर्थिक समृद्धि आएगी। छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल सरकार ने इससे पहले किसानों, मजदूरों आदि के जीवन में क्रांतिकारी परिवर्तन लाए हैं। अबकी बार महिलाओं पर फोकस कर उनको भी समृद्ध करने की योजना बनाई गई है। उन्होंने गृह लक्ष्मी योजना की सराहना करते हुए इसे क्रांतिकारी योजना करार दिया। उन्होंने कहा कि यदि घर की महिला के पल्लू में रूपए आते हैं तो इसका लाभ पूरे परिवार को होता है। इसके विपरीत भाजपा ने मतदान से पहले जनता को दिग्भ्रमित करने की कोशिश की है। लेकिन जनता उनके बहकावे में नहीं आने वाली।

महिलाओं का लगा मजमा, कहा- वोरा पर है पूरा भरोसा
प्रदेश में छत्तीसगढ़ गृहलक्ष्मी योजना की घोषणा के साथ ही दुर्ग समेत सभी विधानसभाओं में कांग्रेस और भी अधिक मजबूती प्राप्त कर रही है। गत दिवस युवा नेता हर्ष मेश्राम के नेतृत्व में हजारों महिलाओं व 300 से अधिक युवाओं ने वोरा निवास पहुंचकर कांग्रेस की सदस्यता लेते हुए वोरा व कांग्रेस पार्टी पर विश्वास जताया। इस दौरान वरिष्ठ विधायक अरुण वोरा भावुक नजर आए। उन्होंने कहा कि दुर्ग शहर से उनका रिश्ता विधायक के रूप में रही बल्कि बेटे के रूप में है। बाबूजी द्वारा सर्व समाज के साथ बनाए गए पारिवारिक संबंध जीवन पर्यंत कायम रहेंगे जिसका नतीजा है कि हमेशा ही शहर वासियों ने उन्हें पालकों की तरह स्नेह, प्रेम एवं आशीर्वाद दिया है। कांग्रेस पार्टी ही अपने वादों को पूरा कर सकती है । आज कई राज्यों में भाजपा की सरकार है लेकिन सर्वहारा वर्ग की खुशहाली केवल कांग्रेस शासित प्रदेशों में है। 15 साल तक बोनस के नाम पर धोखा देने और महज 1345 रु में धान खरीदने वाली भाजपा आज भूपेश सरकार की योजनाओं से घबराकर 3100 रु में धान खरीदी का वादा कर रही है। प्रदेश की जनता भली-भांति जानती है कि 15 लाख रुपए किन-किन के खातों में आए, नोटबंदी से क्या हासिल हुआ। यह प्रदेश साम्प्रदायिक सौहाद्र की मिसाल और शांति का टापू है। यहां जुमलों को कोई पूछने वाला नहीं । कांग्रेस की भरोसे की सरकार है और लगातार उपचुनावों में जीत इस बात का प्रमाण है कि कांग्रेस पर लगातार भरोसा बढ़ रहा है। वोरा ने कहा कि जिस तरह से आज माताओं एवं बहनों की भीड़ अपना आशीर्वाद देने उमड़ी है वह अभिभूत करने वाली है। 3 दिसंबर को तीन चौथाई से अधिक बहुमत के साथ पुन: कांग्रेस पार्टी की सरकार बनने जा रही है।

बाबूजी का आशीष और मतदाताओं का आशीर्वाद सबसे बड़ी पूंजी : अरुण
दुर्ग शहर विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी अरुण वोरा को जनसंपर्क के दौरान भारी जनसमर्थन मिल रहा है। श्री वोरा वरिष्ठ व बुजुर्ग मतदाताओं का चरण स्पर्श कर रहे है। महिलाओं व पुरुषों व युवाओं का हाथ जोड़कर अभिवादन कर आशीर्वाद मांग रहे है। वोरा ने कहा कि बाबूजी का आशीष और आपका आशीर्वाद ही मेरी सबसे बड़ी पूंजी है। श्री वोरा ने बीते कल वार्ड क्रं. 06, 07, 08 व अन्य कई वार्डो में जनसंपर्क किया। श्री वोरा ने कहा कि श्रद्धेय बाबूजी मोतीलाल वोरा की प्रेरणा से मिले संस्कार सहजता और सजगता के साथ मुझे सक्रियता प्रदान करते है। इसी वजह से मैं आपकी सेवा कर रहा हूं। मेरी सेवा का क्रम अंतिम सांस तक जारी रहेगा। बाबूजी और मैने हमेशा दुर्ग शहर की जनता को परिवार माना है। आपके सानिध्य ने ही मुझे सद्भाव, समभाव, शालीनता और साहस के साथ अडिग रहने के लिए प्रेरित किया है। जिसके लिए में हृदय से आभारी हूं। विपक्ष का विधायक रहने और पराजय की स्थिति का सामना करने के बावजूद मैने अपनी सक्रियता में कभी भी कोई कमी नही आने दी। आप स्वयं इसके साक्षी रहे है। आपके सहयोग से मैने विकास को ही महत्व दिया है। श्री वोरा ने कहा कि कांग्रेस शासन के पांच वर्ष की अवधि में क्षेत्र का बहुत तेजी से विकास हुआ है। आपका और मेरा यह शहर एक विकसित शहर के रुप में लगातार व्यवस्थित और प्रतिष्ठित हो रहा है। इतिहास इस बात का साक्षी है कि मैने पूरी लगन निष्ठा और ईमानदारी से आपकी सेवा की है कभी भी किसी के साथ भेदभाव नही किया है। आपके विश्वास की कसौटी पर खरा उतरना मेरा दायित्व रहा है। इसी के आधार पर मैं आपका आशीर्वाद मांगने आया हूं। जनसंपर्क के दौरान मतदाताओं का भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। लोग स्वस्फूर्त होकर घरों से निकलकर श्री वोरा के पास पहुंचकर उन्हें अपना आशीर्वाद दे रहे है। श्री वोरा के जनसंपर्क के लिए दुर्ग शहर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न इलाको में युवाओं, महिलाओं की टीम भी सक्रिय है।

मतदाता ही मेरे पालक व पितातुल्य
वोरा ने कहा कि राजनैतिक शिखर पर होने के बावजूद बाबूजी ने ईमानदारी को सर्वप्रथम रखते हुए जनसेवा की प्रेरणा दी इसलिए उन्हें यह ज्ञात है कि लगातार बढ़ती महंगाई के इस दौर में घर चलना कितना मुश्किल है। उनके संस्कारों के साथ ही उनकी प्रेरणा और शहर के प्रति प्रेम हमेशा वास्तविक रहेगा। एक पिता का रिक्त स्थान सदैव खलता है किंतु दुर्ग शहर की जनता से उनके पारिवारिक संबंधों ने मुझे मतदाताओं के रूप में लाखों पालक दिए हैं जो मेरे लिए भगवान व पिता तुल्य हैं। आज प्रदेश भर में जो खुशहाली है, बाजार गुलजार हैं, किसान समृद्ध हैं, युवा एवं महिलाएं सशक्त हैं, आदिवासी, पशुपालक चहुंओर छत्तीसगढ़ का विकास मॉडल अपना असर दिखा रहा है। इस बार प्रदेश की जनता सभी जुमलों को खारिज कर फिर से प्रदेश की अस्मिता एवं संस्कृति की रक्षा करने वाली कांग्रेस की सरकार पहले से भी अधिक सीटों से बनाने जा रही है। वोरा ने कहा कि राहुल गांधी के विजन को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने साकार करके दिखाया है जिसके लिए जनता प्रत्यक्षदर्शी है व राज्य की समृद्धि को किसी प्रमाण की आवश्यकता नहीं।

You Might Also Like

शिक्षक भर्ती परीक्षा : 1812 रिक्त संविदा पदों के लिए आयोजित सीबीटी परीक्षा में अभ्यर्थियों ने दिखाया उत्साह

रायपुर के आसमान में भारतीय वायु सेना की स्काईडाइविंग टीम दिखाएगी कौशल और टीम भावना

छत्तीसगढ़ के 15 पुलिस अफसरों व कर्मियों को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक

राज्योत्सव में स्कूल शिक्षा विभाग की स्टॉल पर दिखेगी आधुनिक शिक्षा और नवाचार की झलक

स्कूल में 10वीं की छात्रा पर आरी से हमला, हालत गंभीर… बचाव करने वाली सहेली भी घायल

Mohan Rao November 15, 2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article रमनराज में एक लाख करोड़ का घोटाला, पीसीसी ने की ईडी से जांच की मांग, कहा- भाजपा नेता ने ही किया घोटाले का किया खुलासा
Next Article Big Road Accident : 300 फीट गहरी खाई में गिरी बस, 36 की मौत और 19 घायल

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?