ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मीठे में कुछ नया खाना है तो ट्राई करें ये पांच यूनिक चॉकलेट रेसिपी…
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedHealth

मीठे में कुछ नया खाना है तो ट्राई करें ये पांच यूनिक चॉकलेट रेसिपी…

By Sonu Sahu
Published: October 30, 2022
Share
SHARE

जब भी बात चॉकलेट की आती है तो लोगों के मन में चॉकलेट केक, चॉकलेट मूस, चॉकलेट केक जैसे डेजर्ट्स का ही ख्याल आता है लेकिन इससे कई तरह की यूनिक व्यंजन भी बनाए जा सकते हैं। अगर आपके घर में बच्चों से लेकर बड़ो तक को चॉकलेट से बने तरह-तरह के व्यंजन खाना पसंद है तो इन पांच यूनिक रेसिपी को जरूर ट्राई करें। इन व्यंजनों को घर पर बनाना कुछ ही मिनटों का काम है।

Contents
  • चॉकलेट पॉपकॉर्न
  • चॉकलेट समोसा
  • चॉकलेट रिसोट्टो
  • चॉकलेट पुडिंग
  • चॉकलेट फ्राइज

चॉकलेट पॉपकॉर्न

सबसे पहले एक पैन में लगभग चार बड़ी चम्मच मक्खन और आधा कप कॉर्न डालें। अब इसे ढक्कन को ढक दें और इन्हें फूटने दें। एक बार जब सारे कॉर्न पॉप हो जाएं तो इसमें लगभग तीन चौथाई कप कद्दूकस की हुई मिल्क चॉकलेट डालें। जब चॉकलेट अच्छे से पॉपकॉर्न में मिल जाएं तो इसे ढक दें। इसके बाद गरमागरम टॉकलेट पॉपकॉर्न को परोसें।

चॉकलेट समोसा

सबसे पहले एक बर्तन में मैदा, घी, बड़ी इलाइची के दाने और पानी को मिलाकर आटा गूंथ लें। इसके बाद चॉकलेट पिघलाएं और उसमें अपने पसंदीदा नट्स भूनकर मिलाएं। फिर आटे को छोटी-छोटी लोइयों में बांट लें और बेलन से प्रत्येक को चपटा कर लें। अब इन्हें काटकर कोन शेप देकर इनमें चॉकलेट मिश्रण भरें और इनके किनारों बंद कर दें। फिर इन्हें डीप फ्राई करने के बाद परोसें।

चॉकलेट रिसोट्टो

सबसे पहले एक पैन में थोड़ा मक्खन गरम करें, फिर उसमें रिसोट्टो राइस डालें और दो मिनट तक भूनें। इसके बाद इसमें थोड़ा पानी डालकर इसे पकाएं। फिर इसमें थोड़ा वनिला एसेंस डालें और जब चावल पक जाएं तो इसमें दूध मिलाएं। अब इसमें थोड़ी चीनी और डार्क चॉकलेट मिलाएं। अंत में इसमें क्रीम और संतरे का छिलका मिलाकर इसे एक मिनट तक पकाएं। फिर इसे गरमागरम परोसें।

चॉकलेट पुडिंग

इसके लिए पहले एक कटोरे में चीनी, कोकोआ पाउडर, कॉर्नस्टार्च और एक चुटकी नमक को डालकर मिलाएं, फिर मिश्रण में दूध डालकर फेंटें। अब इस मिश्रण को गरम करें और मध्यम आंच पर धीरे-धीरे हिलाते हुए उबालें और दो मिनट तक मिश्रण को गाढ़ा होने तक पकाएं। इसके बाद गैस बंद करके मिश्रण में वनिला एसेंस और मक्खन मिलाएं, फिर इस मिश्रण को छह घंटे के लिए फ्रिज में रखने के बाद खाएं।

चॉकलेट फ्राइज

सबसे पहले फ्रोजन फ्रेंच फ्राइज को सुनहरा होने तक डीप फ्राई करें। अब एक पैन में थोड़ा शहद गरम करें और इसमें फ्राइज को डालकर अच्छे से टॉस करें। आप चाहें तो इसमें अपने पसंदीदा सूखे मेवे भी डाल सकते हैं। इसके बाद इसे एक कटोरे में निकाल लें और फ्राइज पर थोड़ा सा चॉकलेट सॉस डालकर अच्छी तरह से मिलाएं। अब इन यूनिक फ्राइज का सेवन करें।

जिला कांग्रेस कमेटी भिलाई की अध्यक्ष तुलसी साहू ने शहर के वैक्सीनेशन सेंटर का किया निरीक्षण… कोरोना जांच केन्द्र भी पहुंची… किट की कमी पर मंत्री से की चर्चा
नालंदा लायब्रेरी देख गदगद हुए केन्द्रीय मंत्री जेपी नड्डा, सीएम साय को सराहा
Breaking News :अमलेश्वर हत्या और लूट का खुलासा : यूपी व बिहार से आरोपियों की हुई धरपकड़, मास्टर माइंड सहित चार आरोपी गिरफ्तार
होली के रंग में रंगे बीएसएफ के जवान, रिसाली से लेकर धुर नक्सल क्षेत्र में जवानों ने खेली होली
मैं देश को आश्वस्त कराता हूं कि बेकार नहीं जाएगी जवानों की शहादत: पीएम
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article बालों से हेयरस्प्रे हटाने के लिए अपनाएं ये आसान तरीके…
Next Article CG Crime : बेरहम पति ने कर दी अपनी पत्नी की हत्या, कुल्हाड़ी से किए सिर पर कई वार… थाने पहुंचकर पुलिस को बताई वजह

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?