भिलाई। उतई थाना क्षेत्र के एक गावं में कोटवार ने चार साल की मासूम को हवस का शिकार बनाया। गांव का कोटवार मासूम को चॉकलेट खिलाने के बहाने खेतों में ले गया और घटना को अंजाम दिया। बच्ची को रोता देख परिजनों को इसकी जानकारी लगी। लेकिन कोटवार ने परिजनों को धमकाया। कोटवार के डर से चार दिन तक चुप रहे उसके बाद हिम्मत जुटाकर शिकायत दर्ज कराई। उतई पुलिस ने एक्शन लेते हुए कोटवार को गिरफ्तार कर लिया है।

उतई पुलिस ने बताया कि घटना 30 जून की की है। गांव कर चार साल की बच्ची अपने घर के पास खेल रही थी। इसी इस दौरान कोटवार लोकेश सोनवानी (50) पहुंचा। उसने बच्ची को चॉकलेट का लालच दिया और उसे गोद में उठाकर खेतों की ओर चला गया। खेत में मासूम से दुष्कर्म करने के बाद बच्ची को वापस घर के पास छोड़कर फरार हो गया। बच्ची काफी रो रही थी जब परिजनों ने पूछा तो बच्ची ने कोटवार द्वारा गंदा काम करने की बात बताई।
इसके बाद परिजनों का बुरा हाल था। इसके बाद परिजन थाने में शिकायत के लिए जाने वाले थे। कोटवार लोकेश सोनवानी को पता चली तो उसने बच्ची के मां बाप को धमकाया। कोटवार के डर से थाने नहीं गए। चार दिन इस मामले में परिजनों से उतई थाने में शिकायत दर्ज कराई। घटना की शिकायत के बाद उतई पुलिस ने धारा 376, 506 व पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी लोकेश सोनवानी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद गांव में कोटवार के प्रति आक्रोश का माहौल है।




