ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मानसून फिर हुआ सक्रिय: छत्तीसगढ़ में गरज चमक के साथ भारी बारिश की संभावना, जारी हुआ अलर्ट
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeaturedRaipur

मानसून फिर हुआ सक्रिय: छत्तीसगढ़ में गरज चमक के साथ भारी बारिश की संभावना, जारी हुआ अलर्ट

By Om Prakash Verma
Published: July 17, 2023
Share
मानसून की दस्तक
SHARE

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मानसून सक्रिय हो गया है। अगले 24 घंटे में प्रदेश के अधिकांश जगहों पर हल्की बारिश और गरज-चमक के साथ छींटे पडऩे की संभावना है। वहीं एक-दो स्थानों पर वज्रपात गिरने और भारी बारिश होने की संभावना है। रायपुर शहर में बादल छाए रहेंगे और गरज चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। यहां अधिकतम और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और 24 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

कुछ दिनों से प्रदेश में बारिश न होने से लोग गर्मी से काफी परेशान थे। बारिश होने से लोगों को राहत मिली है। बीते दिन शनिवार को दोपहर के बाद राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में जमकर बारिश हुई है। दोपहर के बाद बारिश देर रात तक हुई। कहीं तेज तो कहीं रिमझिम बारिश हुई। इससे कई क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति भी बन गई है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में बारिश की गतिविधि में बढ़ोतरी की संभावना है। अधिकतम तापमान में लगातार गिरावट होने की भी संभावना है। बीते दिन शनिवार को जशपुर, कबीरधाम, कोरबा, सरगुजा, पेंड्रा, बिलासपुर, रायगढ़, मुंगेली जैसे कुछ जगहों पर भारी बारिश हुई है। वहीं बीजापुर, दंतेवाड़ा, नारायणपुर, बलरामपुर, कोरिया कोंडागांव, बस्तर, सुकमा इन जिलों में काम हुई है।

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
मौसम विभाग के मुताबिक आज यानि 17 जुलाई को प्रदेश के सरगुजा, जशपुर, पेंड्रा, बिलासपुर, कोरबा, रायगढ़, जांजगीर, बेमेतरा, और कबीरधाम जिला में एक-दो स्थानों पर भारी से अति भारी वर्षा होने की संभावना है। प्रदेश के कोरिया, सूरजपुर, बलरामपुर, रायपुर, बलौदाबाजार, दुर्ग और बस्तर जिलों में एक-दो स्थानों पर मध्यम बारिश होने की संभावना है। 17 को सुबह 8:30 से 18 जुलाई सुबह 8:30 बजे तक प्रदेश के सरगुजा, जशपुर, कोरिया, पेंड्रारोड, बिलासपुर, रायगढ़, मुंगेली, जांजगीर, दुर्ग, बेमेतरा और कबीरधाम जिलों में एक-दो स्थानों पर भारी से अति भारी बारिश होने की संभावना है। प्रदेश के सरगुजा, बलरामपुर, कोरबा, रायपुर, बलौदाबाजार, दंतेवाड़ा, और सुकमा जिलों में एक-दो स्थानों पर मध्यम बारिश होने की संभावना है।

संभावित प्रभाव
लगातार बारिश वर्षा होने से मौसम विभाग में संभावित प्रभाव बताते हुए कहा कि स्थानीय बाढ़ निचले इलाकों में जल भराव और मुख्य रूप से उपरोक्त क्षेत्रों में शहरी क्षेत्रों में अंडर पासों का बंद होना, कृषि क्षेत्रों में जलजमाव के कारण फूल, पत्तियां, फल गिरना, बड़ी सफल फसलों को नुकसान, भारी वर्षा के कारण दृश्यता में कमी शहरों में जलभराव के कारण मुख्य सड़कों में यातायात बाधित होने से यात्रा का समय बढ़ जाता है, सड़कों में फिसलन का बढ़ जाना।

आरक्षक ने पत्नि को भरण पोषण के लिये 8 हजार रूपये तथा अन्य प्रकरण में 12 हजार प्रतिमाह देना स्वीकार किया
वार्ड 14 में यदुवंशी समाज के लिए बनेगा सामुदायिक भवन, महापौर एवं विधायक देवेंद्र यादव ने किया भूमिपूजन
छत्तीसगढ़ को मिला एक और राष्ट्रीय पुरस्कार, मत्स्य पालन के लिए मिला बेस्ट इनलैण्ड स्टेट का पुरस्कार
आईपीएल 2025 का शेड्यूल जारी : कोलकाता और आरसीबी के बीच 22 मार्च को होगा पहला मुकाबला
विधायक अरुण वोरा ने किया सीएम अस्पताल कचांदुर का निरीक्षण…. पोर्टेबल बाईपैप मशीनों की खरीदी के लिए दिए 15 लाख
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article हरेली तिहार के लिए सजा CM हाउस : हर घर में पौधा लगाने सीएम की अपील… #हरियर _हरेली के साथ करें शेयर
Next Article CG Crime : बेटा, बहू और दामाद ने मिलकर कर दी महिला की हत्या, टोका-टाकी से थे परेशान… दामाद को था इस बात का शक

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?