ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मानव तस्करी समाज की गंभीर समस्या, लोगों को जागरूक करने राज्य सरकार चला रही यह योजना-डॉ. नायक
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhCrimeDurg-BhilaiFeaturedRaipur

मानव तस्करी समाज की गंभीर समस्या, लोगों को जागरूक करने राज्य सरकार चला रही यह योजना-डॉ. नायक

By @dmin
Published: October 13, 2022
Share
मानव तस्करी समाज की गंभीर समस्या, लोगों को जागरूक करने राज्य सरकार चला रही यह योजना-डॉ. नायक
मानव तस्करी समाज की गंभीर समस्या, लोगों को जागरूक करने राज्य सरकार चला रही यह योजना-डॉ. नायक
SHARE

महिला आयोग ने रायपुर जिले में ह्यूमन ट्रैफिकिंग पर किया कार्यशाला का आयोजन, पुलिस अधीक्षक रहे मौजूद
रायपुर। राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक की अध्यक्षता एवं आयोग की सदस्यगण डॉ अनीता रावटे एवं श्रीमती अर्चना उपाध्याय की उपस्थिति में ह्यूमन ट्रैफिकिंग (मानव तस्करी) पर आधारित कार्यशाला शास्त्री चौक स्थित आयोग कार्यालय में सम्पन्न हुआ। इस कार्यशाला में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल भी शामिल हुए।

कार्यशाला में राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ किरणमयी नायक ने कहा कि ह्यूमन ट्रैफिकिंग कहने को तो गैर कानूनी है फिर भी यह हमारे समाज की गंभीर समस्या बनी हुई है। शारीरिक शोषण से देह व्यापार व बंधुआ मजदूरी तक के लिए ह्यूमन ट्रैफिकिंग की जाती है। उन्होंने कहा कि मानव व्यापार की समस्या से निपटने के लिए सबसे पहले लोगों को जागरूक करना होगा। हम सभी को मानव व्यापार के खतरों और उसके दुष्प्रभाव के बारे में गांव एवं शहर के लोगों को जागरूक करना होगा। डॉ. नायक ने बताया कि ह्यूमन ट्रैफिकिंग के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए राज्य सरकार द्वारा मुख्यमंत्री महतारी न्याय रथ प्रत्येक जिले में जा रही है। कार्यशाला में मानव तस्करी रोकथाम, अन्य हितधारकों तथा पीडि़तों के पुनर्वास के विषय पर विस्तृत परिचर्चा की गई।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक रायपुर ने जिले के परिदृश्य से अवगत कराया कि जिले में ऐसा कोई क्षेत्र नहीं है जहां से परंपरागत रूप से मजदूरी एवं अन्य कार्य के लिए लोग बाहर जाते है। राजधानी में उद्योग क्षेत्र के मजदूर कार्य के तलाश में रायपुर तथा रायपुर के सीमा क्षेत्र में आते है परन्तु मानव तस्करी के क्षेत्र में अभी तक दिखाई नहीं पड़ता है। विगत 03 वर्ष में मात्र 07 प्रकरण दर्ज किये गये है सभी प्रकरण व्यक्तिगत प्रकार के है। फिर भी पुलिस विभाग इस विषय को लेकर गंभीर है एवं संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस विभाग सतर्कता पूर्वक कार्य कर रहे है।

इस कार्यशाला में उपस्थित अन्य अधिकारियों द्वारा अपने पूर्व पदस्थ क्षेत्रों के अनुभवों को साझा किया गया। जिसमें मानव तस्करी अथवा किसी प्रकार का अन्य विषयों पर रेस्क्यू के दौरान अन्तर्विभागीय में समन्वय, बजट प्रावधानों, पुनर्वास एवं उचित रूप से क्रियान्वयन के सबंध में अपने-अपने सुझाव दिये। इस कार्यशाला में पुलिस विभाग के अधिकारी सहित महिला आयोग के सचिव आनंद प्रकाश किस्पोट्टा एवं अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

रोटरी चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा संचालित ज्ञानदीप विद्या मंदिर के 10 वर्ष पूरे… समाजसेवियो का जताया आभार
आईईडी हमले में गई थी एएसपी गिरीपुंजे की जान, एसआईए ने चार नक्सलियों के खिलाफ अभियोग पत्र किया पेश
भूपेश बघेल सरकार ने केंद्र से महाजेनको को आवंटित कोयला खदान के लिए वन मंजूरी देने की सिफारिश की
संवैधानिक बदलाव से आरक्षण विधेयक के पास होने की उम्मीद जगी, लंबित है लोगों के अधिकार
बड़ी खबर: कानपुर में बदमाशों से मुठभेड़ में सीओ समेत आठ पुलिसकर्मी शहीद, दो बदमाश भी ढेर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article BREAKING NEWS : भिलाई में आरक्षक के घर पर ईडी की दबिश से हड़कंप… चार घंटों से टीम कर रही है जांच
Next Article भिलाई चेंबर ने सेलीब्रेट किया “श्रीकंचनपथ” का स्थापना दिवस, केक काटकर मनाई खुशी

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?