ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: माता-पिता तुल्य वृद्धजनों का सम्मान करना बड़े गर्व की बात- मंत्री लखनलाल देवांगन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeaturedHealthkorbaNewsOtherRaipur

माता-पिता तुल्य वृद्धजनों का सम्मान करना बड़े गर्व की बात- मंत्री लखनलाल देवांगन

By @dmin
Published: October 2, 2025
Share
माता-पिता तुल्य वृद्धजनों का सम्मान करना बड़े गर्व की बात- मंत्री लखनलाल देवांगन
माता-पिता तुल्य वृद्धजनों का सम्मान करना बड़े गर्व की बात- मंत्री लखनलाल देवांगन
SHARE

कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन के आतिथ्य में वृद्धजनों का सम्मान समारोह हुआ आयोजित
कोरबा । वाणिज्य, उद्योग, श्रम, आबकारी व सार्वजनिक उपक्रम मंत्री छत्तीसगढ़ शासन लखन लाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य में कलेक्ट्रेट कोरबा के प्रथम तल में निर्मित्त ऑडोटोरियम में अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कैबिनेट मंत्री श्री देवांगन ने कार्यक्रम में वरिष्ठजनों एवं वृद्धजनों को शॉल श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया। उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि माता-पिता तुल्य वृद्धजनों का सम्मान करना गर्व की बात है। वृद्धजन हमारे मार्गदर्शक एवं अमूल्य संस्कृति के धरोहर है। इनका देखभाल सरकार और समाज दोनों की ही जिम्मेदारी है। वृद्धजनों की सुविधा के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।

मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि वृद्धजनों का सम्मान सेवा पखवाड़ा का बड़ा कदम है। सरकार द्वारा वृद्धजनों हेतु अनेक लाभकारी योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। साथ ही जिले में उनकी सुविधा को ध्यान में रखते हुए अनेक कल्याणकारी कार्य किए गए हैं। डीएमएफ से वृद्धाश्रम का संचालन किया जा रहा है। नगर में एक नए सियान सदन का निर्माण कार्य प्रगति पर है। बाल्को, शारदा विहार में निर्मित्त सियान सदन में वातानुकुलित एसी, मनोरंजन एवं अन्य सुविधा भी सुनिश्चित की जा रही है। उन्होंनें बताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की विकसित भारत 2047 की संकल्पना को पूरा करने का कार्य छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की सरकार कर रही है। राज्य में शिक्षा, स्वास्थ्य सहित विकास के हर क्षेत्र को आगे बढ़ाने का सतत प्रयास जारी है। जीएसटी रिफॉर्म से आमजनों को राहत पहुंचाया गया है।

श्री देवांगन ने बताया कि जिले में डीएमएफ से जिले के सभी प्राइमरी एवं मिडिल स्कूलों में सबेरे पौष्टिक नास्ता वितरण किया जा रहा है, शिक्षकों की आवश्यकता वाले शालाओं में मानदेय शिक्षकों की नियुक्ति, पहाड़ी कोरवा व बिरहोर वर्ग के शिक्षित युवाओं को अतिथि शिक्षक व भृत्य के पद पर नियुक्ति प्रदान की गई है। अनेक स्थानों में नए शाला भवन, आंगनबाड़ी, स्वास्थ्य केन्द्र के निर्माण की स्वीकृति दी गई है एवं मेधावी छात्रों को नीट जेईई की निःशुल्क तैयारी की व्यवस्था भी डीएमएफ से की गई है।

कार्यक्रम में मंत्री श्री देवांगन ने वृद्धजनों को जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्य में रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग व कोरबा में 4 नए सर्वसुविधायुक्त सियान गुड़ी (वृद्धाश्रम) बनाने की घोषणा की है। उन्होंनें सभी वृद्धजनों को इसके लिए बधाई व शुभकामनाएं दी। उन्होंने नशा से होने वाले दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए सभी युवाओं को नश से दूर रहने एवं सभ्य समाज का निर्माण के लिए योगदान देने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर मंत्री श्री देवांगन ने वरिष्ठ नागरिकों एवं वृद्धजनों को शॉल श्रीफल एवं जरूरतमंदो को वॉकिंग स्टीक देकर सम्मानित किया तथा उन्हें शुभकामनाएं दी। केबिनेट मंत्री ने कलेक्ट्रेट परिसर में 04 दिव्यांगजनों को मोटराइज्ड ट्राइसाइकल प्रदाय की। साथ ही आयुष विभाग द्वारा कैंप लगाकर वृद्धजनों का स्वास्थ्य परीक्षण कर लाभांवित किया गया। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत दिनेश नाग, उप संचालक समाज कल्याण विभाग हरीश सक्सेना, आयुष विभाग के डॉ. उदय शर्मा वरिष्ठ नागरिक एवं वृद्धजन उपस्थित थे।

ममता ने धनखड़ को ट्विटर पर ब्लॉक किया, कहा- वे मुख्य सचिव-डीजीपी को परेशान कर रहे
CG Crime : नाबालिग से दुष्कर्म, साथी ने वीडियो बनाकर तीसरे दोस्त को भेजा, तीनों पहुंचे जेल
कोर्ट ने सत्येंद्र जैन को नौ जून तक ईडी की हिरासत में भेजा, कल हुई थी गिरफ्तारी
Big News : फर्जी दस्तावेज बनाकर बेच दी दूसरे की जमीन, झारखंड से आया पीड़ित…  पुलिस की गिरफ्त में गिरोह
CG Crime : घर पर सो रहे पति-पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, पति की मौत, नाबालिग लापता
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article वृद्धजनों के सम्मान और कल्याण के लिए सरकार प्रतिबद्ध: मुख्यमंत्री साय वृद्धजनों के सम्मान और कल्याण के लिए सरकार प्रतिबद्ध: मुख्यमंत्री साय
Next Article राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में दिखा बलरामपुर की बच्चियों का हुनर, निहारिका ने मूर्तिकला में बाजी मारी, प्रतिभा ने लोकल क्राफ्ट में हासिल किया द्वितीय स्थान राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में दिखा बलरामपुर की बच्चियों का हुनर, निहारिका ने मूर्तिकला में बाजी मारी, प्रतिभा ने लोकल क्राफ्ट में हासिल किया द्वितीय स्थान
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?