ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: महुआ फूल संग्रहण: मुख्यमंत्री के निर्देश पर बढ़ाई गई है संग्रहण अवधि…
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

महुआ फूल संग्रहण: मुख्यमंत्री के निर्देश पर बढ़ाई गई है संग्रहण अवधि…

By @dmin
Published: May 30, 2022
Share
SHARE

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर त्वरित अमल करते हुए राज्य में महुआ फूल (सूखा) का संग्रहण बढ़ाकर 31 मई तक किया जाएगा। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री बघेल भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के अंतर्गत विगत दिवस 19 मई को बीजापुर वनमंडल के ग्राम आवापल्ली में पहुंचे थे। वहां ग्रामीणों से मुलाकात के दौरान संग्राहकों ने बताया कि वर्तमान वर्ष में अधिक मात्रा में महुआ फूल का उत्पादन हुआ है। इसे ध्यान में रखते हुए वनवासियों संग्राहकों द्वारा संग्रहण अवधि को बढ़ाने की मांग रखी गई थी। मुख्यमंत्री बघेल ने वनवासियों के हित को ध्यान में रखते हुए मौके पर ही राज्य में महुआ फूल (सूखा) के संग्रहण अवधि को बढ़ाने के निर्देश दिए थे। मुख्यमंत्री के निर्देश पर शीघ्र अमल करते हुए राज्य लघु वनोपज संघ द्वारा 19 मई से ही आदेश जारी कर महुआ फूल के संग्रहण अवधि को बढ़ाकर 31 मई तक की गई है। पूर्व में यह एक अप्रैल से 30 अप्रैल तक निर्धारित थी। वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री मोहम्मद अकबर के मार्गदर्शन में राज्य में लघु वनोपजों का संग्रहण सुचारू रूप से जारी है।

इस तारतम्य में प्रबंध संचालक राज्य लघु वनोपज संघ संजय शुक्ला ने समस्त प्रबंध संचालक, जिला वनोपज सहकारी यूनियन को निर्देशित किया है कि अपने-अपने वनमंडल अंतर्गत महुआ फूल (सूखा) क्रय का सुचारू संचालन सुनिश्चित करें। साथ ही यह भी निर्देशित किया गया है कि महुआ फूल (सूखा) क्रय हेतु देय राशि संबंधित संग्राहकों के बैंक खाते में हस्तांतरण करना आवश्यक है। इसमें समस्त समूह तथा समितियों को किसी भी वनोपज से महुआ फूल को व्यापारियों से क्रय करना वर्जित है।

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने शबरी एंपोरियम, और गारमेंट फैक्ट्री का किया अवलोकन
shreekanchanpath 123 # 15 February 2025
बेटे की हत्या कर हाथ के पंजे काटे… कांकेर में चौंकाने वाला हत्याकांड… पुलिस की गिरफ्त में आरोपी माता-पिता
धान की तरह अन्य फसलों के उत्पादन के लिए भी मिलेगा आसान ऋण: मुख्यमंत्री
छत्तीसगढ़ में कोरोना की बढ़त जारी… पिछले 24 घंटों में सामने आए 1413 नए केस…. 1228 मरीज हुए डिस्चार्ज
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article विकास प्रदर्शनी बनी लोगों के आकर्षण का केंद्र, लोगों को मिल रही राज्य की महत्वाकांक्षी योजनाओं की जानकारी
Next Article जंगल में जानवरों के लिए लगाए करंट की चपेट में आया शिकारी, मौत…
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?