ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: महिला थाने के काउंसलर का काटा गला, दो नाबालिग सहित 3 लोगों ने किया हमला…
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

महिला थाने के काउंसलर का काटा गला, दो नाबालिग सहित 3 लोगों ने किया हमला…

By @dmin
Published: June 9, 2022
Share
SHARE

भिलाई। भिलाई पावर हाउस में बीती देर रात रायपुर महिला थाने में पदस्थ काउंसलर के ऊपर तीन लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। हमलावरों में दो नाबालिग सहित महेंद्र उर्फ डाडो शामिल है। उसने नारायणपुर जाने के लिए बस का इंतजार कर रहे युवक का चाकू से गला काट दिया और उसे बुरी तरह पीटा। छावनी पुलिस ने बैरागी मोहल्ले के रहने संदेहियों से पूछताछ कर रही है।

छावनी पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सेक्टर 2, सड़क नंबर 14 ए, ब्लाक नं 8डी निवासी दीपक कुमार राव के ऊपर बीती रात तीन लड़कों ने जानलेवा हमला किया है। दीपक रायपुर स्थित महिला थाना में किसी एनजीओ के थ्रू कांउसलिंग का काम करता है। 6 जून की देर रात 11.45 बजे वह नारायणपुर जाने के लिए बाइक से पावर हाउस आया था। उनसे बाइक को स्टैण्ड में खड़ा किया और उसके बाद पैदल पावर हाउस आरएसएस मार्केट के सामने जीई रोड बस पकडऩे के लिए पहुंचा।

वह वहीं पर खड़ा होकर नारायणपुर जाने के लिए बस का इंतजार कर रहा था। अचानक वहां एक बाइक में तीन लड़के आए। उन्होंने दबंगई दिखाते दीपक के साथ मारपीट शुरू कर दी। तीनों हमलावर शराब के नशे में चूर थे। दीपक ने उनका विरोध किया तो महेन्द्र उर्फ डाडो नाम के युवक ने अपने पास से चाकू निकाला और दीपक के गले में वार कर दिया। इससे दीपक खून से लथपथ हो गया। इतना हो जाने के बाद भी डाडो के साथ आए दो नाबालिग साथियों ने लाठी से उसे जमकर मारा।

दीपक किसी तरह अपनी जान बचाकर वहां से भागा छावनी पुलिस स्टेशन पहुंचा। दीपक के दाहिने हाथ, गले व कंधा में चोट आई है। आरोपी बैरागी मोहल्ले के रहने वाले बताए जा रहे हैं। छावनी पुलिस ने दीप के भाई दिलेश्वर राव की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। वहीं दीपक का निजी अस्पताल उपचार चल रहा है।

दूल्हे ने बताया क्यों की विवाह फिल्म के शाहिद कपूर की तरह अस्पताल में अनोखी शादी, दुल्हन को स्ट्रेचर पर पहनाया था मंगलसूत्र
टीकाकरण: भारत में वैक्सीनेशन का आंकड़ा पहुंचा 50 करोड़ के पार… सरकार ने कहा- उत्पादन में नहीं होने देंगे कमी
बच्चों के संतुलित विकास हेतु आयोडीन युक्त नमक का सेवन जरूरी
सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, जैश-ए-मोहम्मद का आतंकी गिरफ्तार, गोला-बारूद बरामद
5.22 लाख करोड़ रुपये की स्पेक्ट्रम नीलामी को मंजूरी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मनरेगा से अब बायो-गैस संयंत्र भी स्थापित किए जा सकेंगे…
Next Article एक्सप्रेस व लोकल ट्रेनों में चला सरप्राइज़ चेकिंग, धरे गए बेटिकट सैकड़ों यात्री एक्सप्रेस व लोकल ट्रेनों में चला सरप्राइज़ चेकिंग, धरे गए बेटिकट सैकड़ों यात्री

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?