शिवनाथ तट पर महाआरती के साथ होगा भगवान शिव जी का रुद्राभिषेक
दुर्ग। शहर विधायक अरुण वोरा के मंशा के अनुरूप एवं महापौर धीरज बाकलीवाल, आयुक्त हरेश मांडवी ने प्रभारी अनूप चंदनिया, एमआईसी संजय कोहले के साथ महाशिवरात्रि की तैयारी को लेकर शिवनाथ नदी स्थित महमरा घाट का निरीक्षण।के दौरान अधिकारियों को निर्देश में कहा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी शिवनाथ तट पर हर्षोल्लास के साथ महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाएगा।

विधायक अरुण वोरा एवं महापौर धीरज बाकलीवाल की मंशा के अनुरुप शिवनाथ तट पर कार्यक्रम के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं को करने आयुक्त हरेश मंडावी द्वारा निगम अधिकारी कार्यपालन अभियंता आर.के.पांडेय,सहयक अभियंता आर.के.पालिया,नोडल अधिकारी प्रकाशचंद थावनी, को जिम्मेदारी दी है।महापौर धीरज बाकलीवाल के निर्देशानुसार शिवनाथ तट पर श्रद्धालुओं की आस्था के तहत् बर्फ का शिव लिंग स्थापित किया जावेगा। 1 मार्च मंगलवार को भव्य शिवनाथ महोत्सव मंडई मेला का आयोजन किया जायेगें।महाशिवरात्रि के इस पावन पर्व पर आयोजित महोत्सव मंडई मेला सुबह 5 बजे दुर्ग शहर की प्राणदायिनी नदी शिवनाथ की महाआरती एवं सुबह 7 बजे महाआरती होगा इस संबंध में संस्कृति, पर्यटन विरासत विभाग प्रभारी अनुप चंदानियॉ द्वारा कहा कि रुप-रेखा तैयार कर प्रेषित किया गया है।
फुटकर दुकानदारों के लिए बनेगा स्टाल, महापौर धीरज बाकलीवाल ने शिवनाथ तट पर महाशिवरात्रि पर्व के दौरान शहर की आम जनता को बेहतर सुविधा प्रदान करने की दृष्टि से पर्व को मेला का स्वरुप देने नदी मार्ग में छोटे दुकानदारों के लिए स्टाल बनाने के निर्देश दिये हैं। इसके अलावा वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था करने कहा है । शिवनाथ तट पर महिला और पुरुष के हिसाब से चेंजिंग रुम बनायें।पूरा शिवनाथ परिसर की अच्छे से सफाई करायें।
श्रद्धालुओं के लिए पेयजल की व्यवस्था रखें-महापौर श्री बाकलीवाल ने बताया आयुक्त श्री मंडावी ने शिवनाथ मेले कार्यक्रम के लिए सभी अधिकारियों को जिम्मेदारी दी है। वे सभी अपने-अपने कार्यो को पूरी जिम्मेदारी से करें। महाशिवरात्रि पर्व पर दुर्ग शहर सहित भिलाई और आस-पास जिला गांव से लोग यहॉ आते हैं । यहॉ आने वाले श्रद्धालुओं के विश्राम के लिए एक निर्धारित स्थान पर पंडाल लगायें, और पेयजल की व्यवस्था किया जावे। महापौर ने अधिकारियों को निर्देश देकर कहा है कि कार्यक्रम की प्रचार के लिए फ्लैक्स बोर्ड आदि लगायें, कार्यक्रम दिनांक का महाआरती और शिव लिंग रुद्राभिषेक की पूरी व्यवस्था करें। निरीक्षण के दौरान जनसंपर्क अधिकारी दुर्गेश गुप्ता, प्रभारी राजस्व अधिकारी नारायण यादव, सहायक नोडल स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली, प्रभारी बाजार अधिकारी थानसिंह यादव, ईश्वर वर्मा, भुवान दास साहू, शशिकांत यादव, शौएब अहमद आचार्य पंडित लव कुश शुक्ला समेत अन्य मौजूद थे।




