ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: महंगाई मुक्त भारत अभियान में केंद्र पर जमकर बरसे विधायक, जनहितैषी नीतियों के साथ देश चलाना भाजपा के बस में नहीं:वोरा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

महंगाई मुक्त भारत अभियान में केंद्र पर जमकर बरसे विधायक, जनहितैषी नीतियों के साथ देश चलाना भाजपा के बस में नहीं:वोरा

By @dmin
Published: April 4, 2022
Share
विधानसभा में ''उत्कृष्टता अलंकरण समारोह'' ईमानदारी-समर्पण के साथ कार्य करने वाले जनप्रतिनिधियों को अवश्य मिलता है प्रतिफल: राज्यपाल
विधानसभा में ''उत्कृष्टता अलंकरण समारोह'' ईमानदारी-समर्पण के साथ कार्य करने वाले जनप्रतिनिधियों को अवश्य मिलता है प्रतिफल: राज्यपाल
SHARE

दुर्ग। कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्षा श्रीमती सोनिया गांधी के आह्वान पर शुरू किए गए महंगाई मुक्त भारत के चरणबद्ध आंदोलन के द्वितीय चरण में दुर्ग शहरी क्षेत्र में किए गए एक दिवसीय धरना प्रदर्शन के दौरान वरिष्ठ कांग्रेस विधायक व राज्य भंडारगृह निगम के अध्यक्ष अरुण वोरा केंद्र सरकार पर जमकर बरसे। उन्होंने सीधे सीधे हमला करते हुए कहा कि 10 साल तक लोगों ने जनकल्याण की नीतियों से भरा हुआ यूपीए का कार्यकाल देखा है अब पेट्रोल 65 से 105 पर और डीजल 60 से सौ के पार पहुंच चुका है। 380 रु में मिलने वाले घरेलू गैस की कीमत हर एक नागरिक के सामने है। खाद्य तेल की कीमत तीन गुनी हो चुकी है। सिर्फ कुछ बड़े उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से केंद्र सरकार आम जनता की अनदेखी कर रही है।

जनहितैषी नीतियों के साथ सरकार चलाना भाजपा की केंद्र सरकार के बस में नहीं है। आत्मनिर्भर भारत से लेकर मेक इन इंडिया तक और प्रतिवर्ष 2 करोड़ रोजगार से लेकर खातों में 15 लाख रु तक के जुमले जनता ने भली भांति समझ लिया है। पोस्टर, बैनर एवं प्रचार तंत्र से सरकार चलाई जा रही है। पेट्रोल डीजल, घरेलू गैस, खाद्य तेल समेत सभी आवश्यक वस्तुओं की कीमतें आसमान छू रही हैं। कमर तोड़ महंगाई से मध्यम वर्ग का जीना मुहाल हो गया है। राष्ट्रवाद एवं धर्म जैसी पवित्र संकल्पना का चुनावी उपयोग किया जा रहा है। अब माननीया सोनिया जी एवं राहुल जी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी जनता के हित के लिए बढ़ती महंगाई के खिलाफ आर पार की लड़ाई लड़ेगी।

माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी ने भी स्पष्ट संदेश देते हुए कहा है कि कांग्रेस अब रुकने झुकने वाली नहीं है। मोदी सरकार की नाकामियों एवं विफल आर्थिक प्रबंधन को जनता के बीच पहुंचाया जाएगा । उन्होंने छत्तीसगढ़ के विकास मॉडल की तारीफ करते हुए एक बार फिर केंद्र सरकार को भूपेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से सीख लेने की नसीहत दी। इस दौरान महापौर धीरज बाकलीवाल, शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गया पटेल, प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र साहू, ब्लॉक अध्यक्ष अल्ताफ अहमद, अजय मिश्रा, राजकुमार पाली, महीप सिंह भुआल, राजकुमार साहू, जयश्री जोशी, अब्दुल गनी, जमुना साहू, कन्या ढीमर, संदीप वोरा, आयुष शर्मा, गौरव उमरे, अमोल जैन, मोहित वलदे, सहित कांग्रेसजन उपस्थित थे।

केरल में डरा रहा कोरोना: देश कुल मामलों में 67 फीसदी केरल से… लगातार तीसरे दिन 40 हजार से ज्यादा नए मामले
प्रशासन व जनता के सही तालमेल से ही सफल होगा लॉकडाउन
स्किन प्रॉब्लम, बीपी जैसी कई समस्याओं को संतरा करता हैं कंट्रोल, जानें कई फायदे
वरिष्ठ आईपीएस जीपी सिंह के 10 ठिकानों पर छापेमारी, एसीबी ने अपने पूर्व प्रमुख पर की कार्रवाई
CG Breaking News : प्रेमी जोड़े ने फांसी लगाकर दे दी जान, पेड़ पर लटकती मिली दोनों की लाशें
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article बम की तरह फट गई सड़क किनारे खड़ी नई रॉयल एनफील्ड बाइक, देखें वीडियो बम की तरह फट गई सड़क किनारे खड़ी नई रॉयल एनफील्ड बाइक, देखें वीडियो
Next Article शक्ति विहार में चला जेसीबी, सड़क की जमीन पर बनाया बाउंड्रीवाल, निगम ने किया ध्वस्त हस्तांतरण के तहत रिसाली आने वाले 50 प्रतिशत कर्मचारी पदोन्नत
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?