ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मन की बात में बोले पीएम मोदी: अमर जवान ज्योति की तरह हमारे शहीदों का योगदान भी अमर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

मन की बात में बोले पीएम मोदी: अमर जवान ज्योति की तरह हमारे शहीदों का योगदान भी अमर

By @dmin
Published: January 30, 2022
Share
विश्व युवा कौशल दिवस: कौशल आपको दूसरों से अलग बनाता है-पीएम मोदी
विश्व युवा कौशल दिवस: कौशल आपको दूसरों से अलग बनाता है-पीएम मोदी
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2022 के पहले मन की बात कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान पीएम ने कहा कि आज हमारे पूज्य बापू महात्मा गाँधी जी की पुण्यतिथि भी है। 30 जनवरी का ये दिन हमें बापू की शिक्षाओं की याद दिलाता है। आगे कहा कि कुछ दिन पहले ही हमने गणतंत्र दिवस भी मनाया। दिल्ली में राजपथ पर हमने देश के शौर्य और सामथ्र्य की जो झाँकी देखी, उसने सबको गर्व और उत्साह से भर दिया है। एक परिवर्तन जो आपने देखा होगा अब गणतंत्र दिवस समारोह 23 जनवरी, यानि नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जन्म जयंती से शुरू होगा और 30 जनवरी तक यानि गाँधी जी की पुण्यतिथि तक चलेगा। इंडिया गेट पर नेताजी की डिजिटल प्रतिमा भी स्थापित की गई है।

पीएम ने कहा कि देश ने नेता जी की प्रतिमा लगाने के निर्णय का स्वागत किया, देश के हर कोने से आनंद की जो लहर उठी, हर देशवासी ने जिस प्रकार की भावनाएँ प्रकट की उसे हम कभी भूल नहीं सकते हैं। हमने देखा कि इंडिया गेट के समीप ‘अमर जवान ज्योति’ और पास में ही नेशनल वार मेमोरियल पर प्रज्जवलित ज्योति को एक किया गया। इस भावुक अवसर पर कितने ही देशवासियों और शहीद परिवारों की आँखों में आँसू थे। सच में अमर जवान ज्योति की ही तरह हमारे शहीद उनकी प्रेरणा और उनके योगदान भी अमर हैं। मैं आप सभी से कहूँगा, जब भी अवसर मिले नेशनल वार मेमोरियल जरुर जाएँ। वहां आपको अलग सी ऊर्जा और प्रेरणा का अहसास होगा।

राष्ट्रपति के ‘विराट’ घोड़े का किया जिक्र
पीएम ने मन की बात कार्यक्रम में राष्ट्रपति के अंगरक्षक ‘विराट’ घोड़े का भी अपने संबोधन में जिक्र किया। विराट इस बार गणंतत्र दिवस में सेवानिवृत्त हो गया। पीएम ने कहा कि भारत के लोगों की यही खूबी है कि हम हर चेतन जीव से प्रेम का संबंध बना लेते हैं। इस वर्ष, आर्मी डे पर घोड़े विराट को सेना प्रमुख द्वारा COAS Commendation Card भी दिया गया। विराट की विराट सेवाओं को देखते हुए, उसकी सेवा-निवृत्ति के बाद उतने ही भव्य तरीक़े से उसे विदाई दी गई। विराट, 2003 में राष्ट्रपति भवन आया था और हर बार गणतंत्र दिवस पर कमांडेट चार्जर के तौर पर परेड को लीड करता था। जब किसी विदेशी राष्ट्राध्यक्ष का राष्ट्रपति भवन में स्वागत होता था तब भी वो अपनी ये भूमिका निभाता था।

आधा घंटा देरी से शुरू हुआ कार्यक्रम
मन की बात कार्यक्रम इस बार अपने निर्धारित समय से कुछ देरी से शुरू हुआ। दरअसल, आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि भी है। पीएम मोदी ने पहले बापू को श्रद्धांजलि अर्पित की। इससे पहले यह कार्यक्रम हमेशा 11 बजे शुरू होता था।

डाइटिंग से जुड़े इन 5 मिथकों पर भरोसा करने से बचें, जानें इनकी सच्चाई
लश्कर का टॉप कमांडर सैफुल्लाह ढेर; पाकिस्तान में अज्ञात हमलावरों ने गोलियों से किया छलनी
छत्तीसगढ़ में कोरोना: पिछले 24 घंटों में सामने आए 1423 नए केस…. मौतों का आंकड़ा 3000 के पार
छत्तीसगढ़ में कम हो रहे कोरोना के मामले, मिले 110 मरीज, एक की मौत, सबसे ज्यादा रायपुर में
अपेक्स बैंक द्वारा आयोजित पदभार ग्रहण समारोह में शामिल हुए राजेन्द्र साहू
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article नक्सलियों और कोबरा फोर्स के बीच मुठभेड़, आईईडी की चपेट में आकर एक कमांडो घायल हुआ सुकमा में सुरक्षाबलों और नक्सलियों से मुठभेड़ जारी, एक नक्सली ढेर, गोलाबारी जारी
Next Article भारत में कोरोना से हो रही मौतों से दहशत: पिछले 24 घंटों में रिकार्ड 4329 लोगों की गई जान… 4 लाख से अधिक मरीज हुए स्वस्थ्य… 2.63 लाख से ज्यादा नए मामले कोरोना के 3783 नए मरीज मिले, 15 की गई जान, मौत के आंकड़े अब भी डरा रहे

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?