ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले को लेकर सांसद के घर ईडी की छापेमारी, मंत्री को भी मिल चुका है नोटिस
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalPolitics

मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले को लेकर सांसद के घर ईडी की छापेमारी, मंत्री को भी मिल चुका है नोटिस

By @dmin
Published: August 30, 2021
Share
मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले को लेकर सांसद के घर ईडी की छापेमारी, मंत्री को भी मिल चुका है नोटिस
मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले को लेकर सांसद के घर ईडी की छापेमारी, मंत्री को भी मिल चुका है नोटिस
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। सोमवार को प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने शिवसेना की सांसद भावना गवली के घर पर छापेमारी की। मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले को लेकर ईडी ने यह कार्रवाई की है। यवतमाल-वाशिम की सांसद के खिलाफ पुलिस में दर्ज एफआईआर के आधार पर ईडी ने एक्शन लिया है। भावना गवली पर सरकार की ओर से जारी 14 करोड़ रुपये की ग्रांट का बेजा इस्तेमाल करने और मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप है। इससे पहले रविवार को ही ईडी ने शिवसेना के सीनियर नेता और परिवहन मंत्री अनिल परब को नोटिस जारी किया था।

उन्हें प्रवर्तन निदेशालय ने मनी लॉन्ड्रिंग के ही एक और मामले में पूछताछ के लिए बुलाया है। बीते दिनों केंद्रीय मंत्री नारायण राणे की ओर से उद्धव ठाकरे के खिलाफ बयान दिए जाने के चलते बीजेपी और शिवसेना आमने-सामने आ गए थे। यही नहीं मंगलवार दोपहर को नारायण राणे को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया था और देर रात उन्हें महाड़ की एक अदालत ने जमानत दे दी थी। इसके बाद भी दोनों दलों की ओर से टकराव की स्थिति जारी थी। अब शिवसेना के दो नेताओं के खिलाफ ईडी की कार्रवाई ने दोनों दलों के तनाव में और इजाफा कर दिया है।

इससे पहले सोमवार को ही अनिल परब को ईडी का नोटिस मिलने को लेकर संजय राउत ने तंज कसते हुए कहा था कि यह तो हमारे लिए मेडल की तरह है। आखिर हमें नोटिस ही मिला है, कोई डेथ वॉरंट थोड़ी मिला है। उन्होंने कहा ‘हमारे परिवहन मंत्री अनिल परब को ईडी की ओर से अचानक नोटिस मिला था। यह हमारे लिए कोई बड़ी बात नहीं है। यह डेथ वारंट नहीं है। यह हमारे लिए मेडल है। ईडी ने बेहतरीन अधिकारी को इसमें रखा है। इस तरह के पत्र राजनीति में काम करने वालों को आते रहते हैं।

उन्होंने आगे कहा कि महाराष्ट्र में महा विकास अघाड़ी सरकार बहुत मजबूत है और भाजपा इसे नहीं तोड़ सकती। उन्होंने कहा सरकार दो साल से सत्ता में है और अपना कार्यकाल पूरा करेगी। ये दीवार नहीं टूटेगी, आप कितनी भी कोशिश कर लें। हम प्रेम पत्र का स्वागत करते हैं। आप कितने भी पत्र भेजें, हमारे लाखों शिव सैनिक तैयार हैं।

Big news : भिलाई में इलेक्ट्रिक सिटी बसों के लिए 7 करोड़ के प्रोजेक्ट को हरी झंडी… 50 बसें स्वीकृत
Cyber ​​fraud : बिलासपुर पुलिस की पकड़ में आया अंतरराष्ट्रीय जालसाज… शिमला से चार शातिर गिरफ्तार
कृषि कानून के विरोध…. प्रदेश सरकार की वर्चुअल रैली में शामिल हुए भिलाई कांग्रेसी… कानून को वापस लेने की मांग
अंतरिक्ष से भी दिखेगा कच्छ में बन रहा ग्रीन एनर्जी पार्क, अदाणी ने किया 24 अरब डॉलर निवेश का एलान
बाबा को प्रणाम कर महापौर ने लिया आर्शीवाद, सब के हित और विकास के लिए की प्रार्थना मेयर की पहल से जगमगाएंगा सतनाम भवन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Chhattisgarh film More Jodidar will be released on 3rd September छत्तीसगढ़ फिल्म मोर जोड़ीदार 3 सितंबर को होगी रिलीज…. श्री वेंकटेश्वरा भिलाई सहित प्रदेश के 13 सिनेमाघरों में एक साथ प्रदर्शन
Next Article टोक्यो पैरालंपिक: सुमित अंतिल ने तीन बार तोड़ा विश्व रिकॉर्ड, भाला फेंक में जीता गोल्ड मेडल टोक्यो पैरालंपिक: सुमित अंतिल ने तीन बार तोड़ा विश्व रिकॉर्ड, भाला फेंक में जीता गोल्ड मेडल
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?