ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मनीष मर्डर केस में ऐक्शन में योगी सरकार: केस होगा ट्रांसफर, पत्नी को ओएसडी की नौकरी, मुआवजा भी मिलेगा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

मनीष मर्डर केस में ऐक्शन में योगी सरकार: केस होगा ट्रांसफर, पत्नी को ओएसडी की नौकरी, मुआवजा भी मिलेगा

By @dmin
Published: September 30, 2021
Share
मनीष मर्डर केस में ऐक्शन में योगी सरकार: केस होगा ट्रांसफर, पत्नी को ओएसडी की नौकरी, मुआवजा भी मिलेगा
मनीष मर्डर केस में ऐक्शन में योगी सरकार: केस होगा ट्रांसफर, पत्नी को ओएसडी की नौकरी, मुआवजा भी मिलेगा
SHARE

कानपुर (एजेंसी)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कानपुर पुलिस लाइन में गोरखपुर में पुलिस पिटाई में मारे गए प्रॉपर्टी डीलर मनीष गुप्ता की पत्नी मीनाक्षी से मुलाकात की। मीनाक्षी ने नौकरी, मुआवजा और गोरखपुर से कानपुर केस ट्रांसफर कराने की मांग सीएम योगी ने मान ली। सीएम योगी ने मनीष गुप्ता की पत्नी को विकास प्राधिकरण में ओएसडी की नौकरी देने और राहत राशि भी 10 लाख से बढाने के लिये जिला प्रशासन से प्रस्ताव देने को कहा है। परिवार ने सीबीआई जांच की भी मांग रखी। सीएम ने इस पर भी आश्वासन दिया। सीएम ने कहा कि जांच के संबंध में भी जो कुछ होगा किया जाएगा। सरकार आपके साथ है। हर हाल में न्याय मिलेगा।

घटना बेहद शर्मनाक, दोषी बख्शे नहीं जाएंगे: योगी
सीएम ने कहा कि दो दिन पहले गोरखपुर में हुई घटना बेहद शर्मनाक है। कल सुबह ही मैंने पीडि़त परिवार से मिलने की इच्छा जताई थी। अपराध और अपराधियों के प्रति हमारी सरकार की जीरो टॉलरेंस पॉलिसी है। कोई अपराधी बख्शा नहीं जाएगा। सपा अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का नाम लिए बगैर तंज कसा कि सौ चूहे खाकर बिल्ली हज करने चली। ये लोग प्रदेश को बदनाम, अराजकता, फैलाने और माफिया की पैरवी करने वाले लोग हैं। सरकारी योजनाओं में डकैती डालने वालों को अब परेशान नहीं हो रही है। माफिया के कब्जे पर जब बुलडोजर चलता है तो इन्हें बुरा लगता है। यह लोग तो वह लोग हैं जिन्होंने परिवार को ही प्रदेश मान लिया था। नौकरी निकलती थी तो परिवार का एक सदस्य वसूली पर निकल पड़ता था।अब प्रदेश की सरकारी भर्तियों पर कोई सवाल नहीं उठा सकता।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्षी दलों का नाम लिए कहा कि प्रदेश के लोगों के जीवन और जीविका के साथ खिलवाड़ करने की इजाजत किसी को नहीं देंगे। ये वही लोग है जिनके नेतृत्व में प्रदेश में दंगे होते थे। सीएए के दौरान कानपुर में भी दंगा कराया। ऐसे लोगों से सरकार को निपटना आता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यूपी सुरक्षा का बेहतरीन बेहतरीन मॉडल दे रहा है।विकास और सुशासन के मॉडल से नए भारत का नया उत्तर प्रदेश बन रहा है। साढ़े 4 वर्ष से समर्पण के साथ मिशन उत्तर प्रदेश को आगे बढ़ा रहा है।

सीएम से पहले अखिलेश मिले परिजनों से
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कानपुर पहुंचने से पहले सपा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रापर्टी डीलर मनीष गुप्ता के परिजनों से मुलाकात की। इन दौरान अखिलेश ने उनका ढांढस बंधाया और परिवार की मदद के लिए समाजवादी पार्टी की तरफ से 20 लाख रुपये का आर्थिक सहायता का ऐलान किया। यह भी कहा कि सपा परिवार के न्याय के लिए हर संभव प्रयास करेगी। पीडि़त परिजनों से मिलने के बाद पत्रकारों से बीतचीत में अखिलेश ने कहा कि प्रदेश की योगी सरकार पुलिस से गलत काम करा रही है। अखिलेश ने कहा कि योगी राज में पुलिस आम जनता की रक्षा नहीं कर रही है। ऐसी घटना की मैं कल्पना नहीं कर सकता और यूपी में बार-बार इसी तरह की घटनाएं हो रही हैं। अखिलेश ने आगे कहा कि इस मामले में गोरखपुर में निष्पक्ष जांच संभव ही नहीं है इसीलिए इसे तुरंत कानपुर ट्रांसफर किया जाए। अखिलेश ने आगे भाजपा सरकार से परिवार को 2 करोड़ देने की मांग की। साथ ही परिजनों की मांगों में शामिल मनीष की पत्नी मीनाक्षी को नौकरी देने की मांग को जायज ठहराया।

जम्मू-कश्मीर के डीजीपी दिलबाग सिंह ने कहा- ड्रोन का आईईडी बम के तौर पर इस्तेमाल, 5-6 किलो का एक और बम बरामद; भीड़ में धमाके की थी साजिश
मनरेगा जॉब कार्डों के अद्यतन और सत्यापन के लिए 30 नवम्बर तक विशेष अभियान… आयुक्त ने दिए 10 दिसम्बर तक निर्धारित प्रपत्र में जानकारी भेजने के निर्देश
पंचतत्व में विलीन हुई हीरा बा, प्रधानमंत्री मोदी ने दी मुखाग्नि… देशभर में शोक की लहर
छत्तीसगढ़ में कोरोना के नए मरीजों का बन रहा रिकार्ड… पिछले 24 घंटों में सामने आए 10 हजार से अधिक नए मामले…. सक्रिय मरीजों का आंकड़ा 58 हजार के पार
देश के जाने-माने उद्योगपति रतन टाटा नहीं रहे, सीएम साय ने कहा- भारत और उद्योग जगत के लिए अपूरणीय क्षति
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article रोहिंग्या और टेरर फंडिंग मामले में यूपी के पांच जिलों में एटीएस की छापेमारी, छह संदिग्ध हिरासत में टेरर मॉड्यूल में एक और कामयाबी, महाराष्ट्र ATS ने तीसरे संदिग्ध को किया मुंबई से गिरफ्तार
Next Article Daya Singh invited Navratri to former minister Amar Agarwal पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल को दया सिंह ने दिया नवरात्रि का न्यौता…. माता की चौकी में शामिल होंने आएंगे खुर्सीपार

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?