ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मजदूरों के लिए कराएं रोजगार की व्यवस्था: अमरजीत भगत
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

मजदूरों के लिए कराएं रोजगार की व्यवस्था: अमरजीत भगत

By @dmin
Published: January 11, 2022
Share
SHARE

रायपुर। खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने राज्य के सीमावर्ती जिले गरियाबंद और राजनांदगांव में कोरोना संक्रमण के नियंत्रण के लिए आज अपने निवास कार्यालय में समीक्षा की। उन्होंने कहा कि इन सीमावर्ती जिलों में बाहर से आने वाले लोगों की अनिवार्य रूप से कोरोना जांच की जाए। उन्होंने कहा कि दोनों जिलों के सीमा पर कोरोना जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम लगायी जाए। श्री भगत अपने निवास कार्यालय से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से इन जिलों में कोरोना नियंत्रण के लिए की गई व्यवस्था की समीक्षा कर रहे थे।

श्री भगत ने कहा कि कोरोना संक्रमण की स्थिति में मजदूरों के लिए रोजगार की व्यवस्था अनिवार्य रूप से की जाए। उन्होंने अधिकारियों को कोरोना गाइडलाइन का पालन कराने के निर्देश दिए। सार्वजनिक स्थानों में लोग बिना मास्क के न रहें। इसका कड़ाई से पालन किया जाए। उन्होंने कहा कि कोरोना पीडित मरीजों को इलाज की सुविधा के लिए जिला अस्पतालों के अलावा सभी प्राथमिक और उप स्वास्थ्य केन्द्रों में सभी आवश्यक सुविधाएं रखी जाए। उन्होंने कहा कि गम्भीर मरीजों के इलाज के लिए ऑक्सीजन युक्त बेड, वेन्टीलेटर सहित सभी आवश्यक दवाईयां उपलब्ध हों। उन्होंने दोनों जिलों के कलेक्टरों को कोरोना जांच की संख्या बढ़ाने के साथ ही सभी लोगों का वेक्सीनेशन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।

गरियाबंद जिले के कलेक्टर नीलेश क्षीरसागर ने बताया कि कोरोना संक्रमण की रोकथाम के साथ साथ मरीजों के इलाज के लिए सभी आवश्यक तैयारी कर ली गई। कोरोना जांच की संख्या भी बढ़ाई गई है। उन्होंने बताया कि जिले में शत-प्रतिशत पात्र लोगों को प्रथम डोज लग चुके है। पचास प्रतिशत से अधिक लोगों को दूसरा डोज लग चुके हैं। 15 से 18 वर्ष के स्कूली बच्चों को शत-प्रतिशत टीका लगाया जा चुका है। कोराना संक्रमण की स्थिति में गरीब तबकों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए भी सभी तैयारियां कर ली गई है।

राजनांदगांव जिले के समीक्षा के दौरान कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने बताया कि जिले में कोरोना संक्रमण की स्थिति नियंत्रण में है। सीमावर्ती जिला होने के कारण महाराष्ट्र की सीमा से प्रवेश करने वाले सभी लोगों की कोराना जांच की जा रही है। कोराना जांच के मामले में राज्य में राजनांदगांव दूसरे नम्बर पर है। जिला प्रशासन की पहल पर व्यापारिक प्रतिष्ठानों के माध्यम से मास्क नहीं तो समान नहीं अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जिले में कोराना संक्रमण की रोकथाम और कोराना मरीजों के इलाज में वहां के चेम्बर आफ कामर्स, औद्योगिक प्रतिष्ठानों, स्वंय सेवी संगठनों और जनप्रतिनिधियों और विभिन्न सामाजिक संगठनों का सहयोग मिल रहा है।

उन्होंने बताया कि गरीबों और कमजोर तबकों को रोजगार के लिए सभी व्यवस्था कर ली गई है। इन्हें मनरेगा के जरिए रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। अस्पतालों में ऑक्सीजन बेड, ऑक्सीजन कांसंट्रेटर, वेंटीलेटर, दवाईयों आदि की व्यवस्था भी कर ली गई है। वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं दोनों जिले के अधिकारी शामिल हुए।

बलिया की एक लड़की के खाते में आ गए 9 करोड़ 99 लाख रुपये, लेन-देन पर रोक; पुलिस ने शुरू की जांच
एक माह में दुर्ग पुलिस ने खोज निकाले 807 लापता लोगों को, परिजनों के चेहरों पर लौटी मुस्कान
रेलवे ब्रेकिंग: दुर्ग से कानपुर और नवतनवा के लिए स्पेशल ट्रेनों की सुविधा…. 10 जनवरी से होंगी शुरू
दुविधा: कोरोना से जान गंवाने वाले 8 लोगों का एक ही चिता पर अंतिम संस्कार
मुख्य वैज्ञानिक सलाहकार बोले- वैक्सीन लगी हो या नहीं…कोरोना से बचना है तो जरूरी हैं ये तीन काम
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article कोरोना की चपेट में भारत रत्न लता मंगेशकर, आईसीयू में कराया गया भर्ती कोरोना की चपेट में भारत रत्न लता मंगेशकर, आईसीयू में कराया गया भर्ती
Next Article वन मंत्री अकबर ने रायपुर से विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कवर्धा विधानसभा क्षेत्र के लोगों से की चर्चा
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?