ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मच्छर उन्मूलन को रोकने निगम क्षेत्र में चलाया जा रहा ‘हर रविवार डेंगू पर वार’ अभियान
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

मच्छर उन्मूलन को रोकने निगम क्षेत्र में चलाया जा रहा ‘हर रविवार डेंगू पर वार’ अभियान

By @dmin
Published: July 11, 2021
Share
मच्छर उन्मूलन को रोकने निगम क्षेत्र में चलाया जा रहा 'हर रविवार डेंगू पर वार' अभियान
मच्छर उन्मूलन को रोकने निगम क्षेत्र में चलाया जा रहा 'हर रविवार डेंगू पर वार' अभियान
SHARE
  • भिलाई निगम का अमला घर घर कूलर, पानी टंकी की जांच कर पाम्प्लेट बांटकर कर रहे जागरूक

भिलाई। निगम क्षेत्र में मच्छर के लार्वा को समाप्त करने निगम का स्वास्थ्य अमला मैदान स्तर पर कार्य कर रहा है। इसी कड़ी में पूरे जुलाई माह को डेंगू रोधी माह मनाते हुए हर रविवार डेंगू पर वार अभियान की शुरूआत की गई। सभी जोन स्तर पर गठित अधिकारी कर्मचारियों की टीम द्वारा लार्वा के रोकथाम के लिए जुटे हुए है। डेंगू नियंत्रण अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी, मितानीने एवं आरोग्य समिति के सदस्य नागरिकों को डेंगू, मलेरिया व फाईलेरिया मुक्त भिलाई बनाने के लिए जागरूक कर रहे है, घरों लार्वा के रोकथाम करने कूलर व पानी टंकी की नियमित सफाई, गमला, बगीचे, कबाड़ जैसे स्थलों में पानी जमाव सहित सभी प्रतिबंधात्मक कार्य में सहयोग प्रदान करने ताकि लार्वा उत्पत्ति न हो। निगम द्वारा वार्ड वार गठित टीम द्वारा निरीक्षण के दौरान समझाइश एवं स्वास्थ्य शिक्षा दी जा रही बावजूद उसके घर, दुकान या कार्यालय में मच्छर का लार्वा पाए जाने पर संबंधित से जुर्माना लिया जा रहा है।

भिलाई निगम क्षेत्र में डेंगू के लार्वा को पूर्णत: समाप्त करने के लिए जुलाई को डेंगू रोधी माह के रूप मनाया जा रहा है। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भूरे एवं निगम आयुक्त श्री ऋतुराज रघुवंशी के निर्देश पर पूरे माह भर निगम की टीम घर घर सर्वे कर डेंगू के लार्वा के उत्पत्ति न हो इसके लिए सघन स्तर पर कार्य करेंगे। अभियान के पहले दिन ही 165 घरों में संपर्क कर मच्छर के काटने से होने वाले डेंगू, मलेरिया व फाईलेरिया रोग से मुक्त शहर बनाने के लक्ष्य को लेकर जनजागरूकता के लिए पाम्प्लेटस बांटे गए। रविवार को निगम क्षेत्रांतर्गत जोन 03 के वार्ड 25 संतोषी पारा, बैकुंठ धाम स्थित एसएलआरएम सेंटर के पीछे, हुडको क्वार्टर श्रमिक बस्ति में डेंगू पर वार के तहत स्वास्थ्य विभाग का अमला, मितानिन, आरोग्य समिति के सदस्यों की संयुक्त टीम द्वारा घर-घर गृह भेंट कर डेंगू, मलेरिया से बचाव हेतु प्रत्येक सप्ताह में एक दिन सभी अपने घर और दुकान में कूलर, पानी टंकी, कंटेनर या अन्य पात्रों में भरे हुए को खाली करें।

स्वयं व परिवार को डेंगू, मलेरिया से बचाये
भिलाई निगम क्षेत्र में हर रविवार डेंगू पर वार अभियान के बारे में वरिष्ठ स्वच्छता निरीक्षक के.के. सिंह ने बताया कि स्वयं व परिवार को डेंगू, मलेरिया से सुरक्षित रखने को लेकर रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया गया। घर घर संपर्क करते हुए कर्मचारियों ने बताया कि कूलर व पानी टंकियों को नियमित रूप से सफाई करते रहे। घर या आस पास में अनुपयोगी पात्र में पानी का जमाव हो तो तत्काल उलट कर खाली कर देवे। गमलों तथा नीचे के पास सूखा रखे, बारिश के सीजन में पुराने टायर व कबाड़ जैसे सामान को सुरक्षित रखे ताकि इसमें पानी का जमाव न हो। अपने घर के आस पास स्वच्छता बनाए रखे ताकि गंदगी के कारण किसी प्रकार का संक्रमण न फैले। शाम के समय घर के खिड़की दरवाजे पर लगे जाली को लगावे, रात को सोते समय मच्छरों से बचाव के लिए मच्छरदानी का उपयोग करे। बुखार, बदनदर्द, उल्टी जैसे बीमारी होने पर तत्काल चिकित्सकीय परामर्श लेवे।

Bhilai Crime Breaking : पुल निर्माण में लगे मजदूर की हत्या, मध्यप्रदेश से आकर कर रहा था काम… जांच में जुटी पुलिस
Bastar Pandum : डिप्टी सीएम विजय शर्मा हुए शामिल, बोले-  बस्तर की वैभवशाली संस्कृति को वैश्विक पटल पर पहुंचाने की
छत्तीसगढ़ सरकार ने लॉन्च किया  ‘तुहर टोकन मोबाइल एप, घर बैठे किसान ले सकेंगे टोकन
अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस पर हर्बल सेक्टर की भूमिका पर संगोष्ठी आयोजित
एयर इंडिया: यूक्रेन से उड़ानों पर हर घंटे खर्च हो रहे सात से आठ लाख, एक ट्रिप पर कुल लागत 1.10 करोड़ से ज्यादा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article बिना अनुमति लगा रहा था एयरटेल का टॉवर, निगम की टीम ने की जप्ती की कार्यवाही बिना अनुमति लगा रहा था एयरटेल का टॉवर, निगम की टीम ने की जप्ती की कार्यवाही
Next Article Good news: The dream of a beautiful state-of-the-art fort city is taking shape अच्छी खबर: आकार ले रहा सुंदर अत्याधुनिक दुर्ग शहर का सपना, मेगा इंफ्रास्ट्रक्चर से जल्द ही निखरेगी शहर की तस्वीर
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?