ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मंत्री चौबे ने बनाई व्यवस्था: जोरा-लाभांडी गांव के लोग भी अब फुंडहर गौठान में बेच सकेंगे गोबर…
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

मंत्री चौबे ने बनाई व्यवस्था: जोरा-लाभांडी गांव के लोग भी अब फुंडहर गौठान में बेच सकेंगे गोबर…

By Sonu Sahu
Published: January 11, 2023
Share
SHARE

रायपुर। रायपुर नगर निगम सीमा के जोरा और लाभांडी गांव के लोग भी अब फुंडहर गौठान में गोबर बेच सकेंगे। जि़ले के प्रभारी मंत्री और कृषि मंत्री रविंद्र चौबे ने जिला योजना समिति सह समीक्षा बैठक में इस बारे में व्यवस्था बनाने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

प्रभारी मंत्री ने जि़ले में चल रही शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन और उपलब्धियों की भी समीक्षा की। उन्होंने शासकीय योजनाओं को तेज़ी से क्रियान्वित कर अधिक से अधिक लोगों को लाभान्वित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। बैठक में रायपुर ग्रामीण के विधायक सत्यनारायण शर्मा ने जोरा और लाभांडी गाँव के पशु पालकों की गोबर बेचने की समस्या का मामला उठाया। उन्होंने बताया कि इन दोनों गांवो के पशुपालक फुंडहर के गौठान में गोबर नहीं बेच पा रहे है, जिससे उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। प्रभारी मंत्री चौबे ने तत्काल इसका सामाधान करते हुए फुंडहर गौठान में गोबर खऱीदी की व्यवस्था करने के निर्देश नगर निगम आयुक्त को दिए।

उन्होंने यह भी कहा की जोरा फुंडहर की दूरी अधिक होने के कारण,यदि सम्भव हो तो जोरा-लाभांडी गाँव के पशु पालकों के लिए अलग गोबर खरीदी केंद्र शुरू किया जाए। इस बैठक में छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष कुलदीप जुनेजा, रायपुर नगर निगम के महापौर एजाज ढेबर, बीरगांव नगर निगम के महापौर नन्दलाल देवांगन, जि़ला पंचायत अध्यक्ष डोमेश्वरी वर्मा, अभनपुर के विधायक धनेंद्र साहू, धरसीवाँ विधायक अनीता शर्मा सहित कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर भूरे, जि़ला पंचायत के सीईओ आकाश छिकारा, नगर निगम आयुक्त मयंक चतुर्वेदी और अन्य जनप्रतिनिधि तथा जि़ला स्तरीय अधिकारी भी शामिल हुए।

बैठक में प्रभारी मंत्री चौबे ने गौठानों में अधिक से अधिक पैरादान कराने के लिए किसानों को प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि किसानों के खेतों में रखे पैरा को गौठानों तक लाने के लिए गौठान समितियों को सरकार ने परिवहन सहायता भी उपलब्ध कराई है। इस राशि का उपयोग कर गौठान समितियां खेतो से भी सीधे पैरा गौठानों में ला सकती है। प्रभारी मंत्री ने जिले में धान खरीदी की भी समीक्षा की। उन्होंने सभी खरीदी केन्द्रों में किसानों के लिए शौचालय एवं पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

श्री चौबे ने जिले की बड़ी प्राथमिक सहकारी समितियों सह धान खरीदी केन्द्रों में किसानों की सुविधा के लिए नलकूप खनन करने और सोलर पंप के माध्यम से पानी की व्यवस्था सुनिशिचत करने के निर्देश क्रेडा एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारियों को दिए। उन्होंने स्वच्छता मिशन के तहत खरीदी केन्द्रों में सामुदायिक शौचालय बनाने के प्रस्ताव भी तैयार करने को कहा। प्रभारी मंत्री ने धरसीवां विधायक के संज्ञान पर धनेली गौठान स्थल पर अवैध अतिक्रमण को तत्काल हटाने के निर्देश भी दिए।

परसदा-काठिया सड़क की गुणवत्ता की होगी जांच

बैठक में प्रभारी मंत्री ने परसदा- कठिया सड़क की गुणवत्ता की जांच कराने के भी निर्देश कलेक्टर को दिए। अभनपुर विधायक धनेन्द्र साहू ने सड़क की गुणवत्ता ठीक नही होने और नई सड़क पर जगह-जगह गड्डे होने की जानकारी बैठक में दी थी। प्रभारी मंत्री ने प्रधानमंत्री ग्राम सडक योजना के कार्यपालन अभियंता से इस संबंध में जानकारी ली। उन्होंने सड़क की खराब स्थिति पर नाराजगी जताई और किसी आई.ए.एस अधिकारी की अध्यक्षता में जांच समिति गठित कर सड़क की जांच कराने के निर्देश कलेक्टर को दिए। समिति एक हफ्ते में सड़क की गुणवत्ता की जांच कर रिपोर्ट सौपेंगी। प्रभारी मंत्री ने गुणवत्ताहीन सड़क पाए जाने पर संबंधित तत्कालीन अधिकारियों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए।

बिहार चुनाव 2020: पहले चरण का नामांकन आज से शुरू, सीट बंटवारे पर फिलहाल किसी गठबंधन में सहमति नहीं
जिला अस्पताल में 20 बेड की क्षमता, भर्ती थे 32 बच्चे, अब तक आठ ने तोड़ा दम
राजधानी में आयोजित डॉ. खूबचंद बघेल की जयंती समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल… कहा- विकास की राह पर तेजी से आगे बढ़ रहा छत्तीसगढ़
कांग्रेस में हो सकती है बड़ी टूट ! गृह मंत्री अमित शाह ने दिए संकेत
Breaking News : छत्तीसगढ़ में ई-बस संचालन का रास्ता साफ, सुडा नोडल एजेंसी… चार शहरों में चलेंगी 240 बसें
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article लाठीचार्ज पर भड़के किसान, पुलिस की गाड़ियां फूंकी, मुआवजे पर जमकर बवाल लाठीचार्ज पर भड़के किसान, पुलिस की गाड़ियां फूंकी, मुआवजे पर जमकर बवाल
Next Article श्रीकंचनपथ 322 # 04 September 2023 श्रीकंचनपथ 89# 11 january 2023

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?