ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: भोला के वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर का उत्सव मनाने के लिए देश भर के शिव मंदिरों में शिव भक्तों से जुड़ा ज़ी सिनेमा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Entertainment

भोला के वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर का उत्सव मनाने के लिए देश भर के शिव मंदिरों में शिव भक्तों से जुड़ा ज़ी सिनेमा

By Om Prakash Verma
Published: August 27, 2023
Share
भोला के वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर का उत्सव मनाने के लिए देश भर के शिव मंदिरों में शिव भक्तों से जुड़ा ज़ी सिनेमा
भोला के वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर का उत्सव मनाने के लिए देश भर के शिव मंदिरों में शिव भक्तों से जुड़ा ज़ी सिनेमा
SHARE

ये भक्त महाकाल का, करेगा नाश शैतान का! देखिए दमदार एक्टर अजय देवगन का रौद्र रूप, जहां वो एक बहादुर योद्धा बनकर करेंगे दुश्मनों पर प्रहार! जी हां, ज़ी सिनेमा लेकर आया है भोला का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर! देखिए भगवान शिव की शक्ति का आशीर्वाद लिए एक पिता की तमाम मुश्किलों से पार जाकर अपनी बेटी से फिर मिलने की गहरी चाहत, भोला के वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर में, रविवार 27 अगस्त को रात 8 बजे, ज़ी सिनेमा पर।

जज़्बा है जीने में जब सिनेमा है सीने में… अपनी इसी फिलॉसफी के साथ ज़ी सिनेमा ने अपने दर्शकों से जुड़ने के लिए हर बार एक नायाब तरीका अपनाया है। अब भोला के वर्ल्ड टीवी प्रीमियर के लिए चैनल ने सावन सोमवार और नाग पंचमी के पावन अवसर पर एक अनोखी पहल करते हुए देश भर के शिव भक्तों से एक खास नाता जोड़ लिया।

भगवान शिव की महिमा को नमन करते हुए ज़ी सिनेमा ने वाराणसी के श्री काशी विश्वनाथ मंदिर, उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर और नाशिक के श्री त्र्यंबकेश्वर मंदिर जैसे प्रसिद्ध पूजा स्थलों पर शिव भक्तों की आराधना में उनके साथ शामिल होकर एक अद्भुत माहौल बना दिया। शिव भक्तों को प्रसाद रखने के लिए कपड़े के बैग उपलब्ध कराने से लेकर लंबी कतारों में खड़े श्रद्धालुओं को जूस बांटने तक, और भोलेनाथ को महाप्रसाद चढ़ाने से लेकर उसे जरूरतमंद लोगों को परोसने तक, इस चैनल ने खुद को पूरी तरह महादेव और उनके भक्तों की सेवा में समर्पित कर दिया। ऐसे में हर मंदिर पर मौजूद भक्तों के दिल श्रद्धा से भर गए क्योंकि वे न सिर्फ भगवान का आशीर्वाद लेकर लौटे बल्कि एक अनोखा अनुभव भी साथ ले गए।

फिल्म भोला को लेकर चर्चा करते हुए ‘मास महाराजा’ अजय देवगन बताते हैं, “भोला एक भव्य एक्शन फिल्म है, जिसमें गहरे जज़्बात हैं। एक डायरेक्टर और एक एक्टर, दोनों ही रूप में भोला बनाना मेरे लिए एक दिलकश सफर रहा। मैं हमेशा नई-नई फिल्म निर्माण तकनीक पेश करने की कोशिश करता हूं, जिनमें से ज्यादातर भोला के एक्शन दृश्यों में इस्तेमाल की गई हैं। इस फिल्म में एक बाप-बेटी का दिल छू लेने वाला रिश्ता यकीनन बहुत-से लोगों से जुड़ जाएगा। अब मुझे उसे पल का इंतजार है, जब दर्शक टेलीविजन पर यह फिल्म देखेंगे और भोला की दुनिया में गहरे उतर जाएंगे।”

भोला में एक बार फिर अजय-तब्बू की बेमिसाल जोड़ी नजर आई, जिनके साथ संजय मिश्रा, दीपक डोबरियाल और गजराज राव जैसे मशहूर एक्टर्स भी शामिल हैं।

जल संचय जनभागीदारी 1.0 में छत्तीसगढ़ का परचम-राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान, रायपुर नगर निगम को प्रथम पुरस्कार
छत्तीसगढ़ के तीन अस्पतालों को वैक्सीन के सुरक्षित रख-रखाव के लिए मिला आईएसओ सर्टिफिकेट
Gustakhi Maaf: छुरी-कांटा-चम्मच से खाने का “फूहड़” चलन
रथयात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, महाप्रभु को सिर पर उठाया, छेरा पहरा की रश्म भी की अदा
सीएम के स्वागत में जमा भीड़ के बीच फंसी गर्भवती महिला की गाड़ी, पुलिस ने मानव श्रृंखला बनाकर पहुंचाया अस्पताल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सस्टेनेबल और नवीन प्रौद्योगिकियों वालें 100 से अधिक स्टार्टअप को जोडेगा वेदांता सस्टेनेबल और नवीन प्रौद्योगिकियों वालें 100 से अधिक स्टार्टअप को जोडेगा वेदांता
Next Article विदेश में छत्तीसगढ़ी संस्कृति की गूंज, लंदन में 'हाय.. डारा लोर गेहे रे' की धुन पर किया नृत्य विदेश में छत्तीसगढ़ी संस्कृति की गूंज, लंदन में ‘हाय.. डारा लोर गेहे रे’ की धुन पर किया नृत्य

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?