ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: भीषण हादसा: एक ही परिवार के सात लोगों की मौत, पीएम और सीएम ने जताया दुख
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

भीषण हादसा: एक ही परिवार के सात लोगों की मौत, पीएम और सीएम ने जताया दुख

By @dmin
Published: May 7, 2022
Share
दर्दनाक सड़क हादसा, दो गाडिय़ों की टक्कर में 6 की मौत, 10 घायल
दर्दनाक सड़क हादसा, दो गाडिय़ों की टक्कर में 6 की मौत, 10 घायल
SHARE

मथुरा (एजेंसी)। मथुरा के थाना नौहझील क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे पर शनिवार की सुबह भीषण हादसा हो गया। माइलस्टोन 68 पर आगरा से नोएडा की तरफ जा रही वैगनआर कार आगे चल रहे अज्ञात वाहन से टकरा गई। हादसे में कार सवार तीन महिलाओं समेत सात की मौत हो गई। मृतकों में एक बच्चा भी है। दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सभी मृतक एक ही परिवार के बताए गए हैं। मूलरूप से हरदोई के संडीला क्षेत्र के गांव बहादुरपुर के रहने वाले थे।

पीएम मोदी और सीएम योगी ने जताया दुख
पीएम मोदी ने कहा कि मथुरा में हुई सड़क दुर्घटना हृदयविदारक है। इस हादसे में जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। इसके साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मृतकों के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं।

शादी समारोह से लौटे रहे थे
गांव बहादुरपुर निवासी लल्लू गौतम, उनके पुत्र राजेश, श्री गोपाल गौतम, संजय, संजय की पत्नी निशा, लल्लू की पत्नी छुटकी, राजेश की पत्नी नन्दनी, संजय के पुत्र धीरज और कृष कार में सवार थे। ये लोग मूलरूप से हरदोई के संडीला क्षेत्र के गांव बहादुरपुर के रहने वाले थे। वहां शादी समारोह में गए थे। शनिवार की सुबह नोएडा वापस लौट रहे थे। सुबह करीब पांच बजे इनकी कार यमुना एक्सप्रेसवे पर माइलस्टोन 68 के समीप अज्ञात वाहन से टकरा गई। तेज रफ्तार होने के कारण कार में सवार सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो गंभीर घायल हुए हैं।

हादसे में इनकी हुई मौत
सड़क हादसे में लल्लू गौतम, संजय, संजय की पत्नी निशा, लल्लू की पत्नी छुटकी, राजेश, राजेश की पत्नी नन्दनी, संजय के पुत्र धीरज की मौत हो गई है। श्रीगोपाल और हर्ष घायल हुए हैं। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को सूचना दी है। एसपी देहात श्रीशचंद्र ने बताया कि कार अज्ञात वाहन से टकराई है। क्षतिग्रस्त वाहन को क्रेन से हटवाकर आवागमन सुचारू करा दिया गया है। हादसे का कारण नींद की झपकी हो सकती है। घटना की जांच की जा रही है।

मुख्यमंत्री योगी ने जताया दुख
यमुना एक्सप्रेसवे पर हुए भीषण हादसे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं।

मुंगेली पावर प्लांट में बड़ा हादसा : चिमनी गिरने से कई मजदूर दबे… रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
India-Australia first Test : भारत के सामने ऑस्ट्रेलिया ने किया सरेंडर, तीसरे दिन खत्म हुआ टेस्ट… टीम इंडिया की बड़ी जीत
ट्रेन से शराब की तस्करी जोरों पर, उपमुख्यमंत्री के गृह जिले में भी पहुंच रही खेप, देखे विडियो
Gang rape in Bhilai : पति के दोस्तों ने की शर्मनाक हरकत, जेल जाते समय पत्नी को बताया था मददगार
मुख्यमंत्री साय के प्रयासों से आईटी हब के रूप में उभर रहा है नवा रायपुर, मिल रहे रोजगार के नए अवसर और बेहतर सुविधाएं
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article चंदूलाल चंद्राकर मेडिकल कॉलेज में भर्ती मामला, सरकार के जवाब से संतुष्ट होकर हाईकोर्ट ने भर्ती पर लगाई रोक हटाई चंदूलाल चंद्राकर मेडिकल कॉलेज में भर्ती मामला, सरकार के जवाब से संतुष्ट होकर हाईकोर्ट ने भर्ती पर लगाई रोक हटाई
Next Article इंदौर में दो मंजिला इमारत में आग: सात की जिंदा जलने से मौत, आठ लोग बुरी तरह झुलसे, सीएम ने दिए जांच के आदेश इंदौर में दो मंजिला इमारत में आग: सात की जिंदा जलने से मौत, आठ लोग बुरी तरह झुलसे, सीएम ने दिए जांच के आदेश

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?