ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: इंदौर में दो मंजिला इमारत में आग: सात की जिंदा जलने से मौत, आठ लोग बुरी तरह झुलसे, सीएम ने दिए जांच के आदेश
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

इंदौर में दो मंजिला इमारत में आग: सात की जिंदा जलने से मौत, आठ लोग बुरी तरह झुलसे, सीएम ने दिए जांच के आदेश

By @dmin
Published: May 7, 2022
Share
इंदौर में दो मंजिला इमारत में आग: सात की जिंदा जलने से मौत, आठ लोग बुरी तरह झुलसे, सीएम ने दिए जांच के आदेश
इंदौर में दो मंजिला इमारत में आग: सात की जिंदा जलने से मौत, आठ लोग बुरी तरह झुलसे, सीएम ने दिए जांच के आदेश
SHARE

इंदौर (एजेंसी)। मध्यप्रदेश के इंदौर शहर की स्वर्णबाग कॉलोनी में एक मकान में भीषण आग लगने से सात लोगों की जिंदा जलने से मौत हो गई। घटना शनिवार तड़के तीन बजे के आसपास हुई। उस वक्त इस मकान में रहने वाले लोग गहरी नींद में सो रहे थे, अधिकांश की नींद में ही जलने व दमघुटने से मौत हो गई। आग में आठ लोग बुरी तरह झुलस गए हैं। उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

आग के कारणों का पता नहीं चला है। यह कॉलोनी इंदौर के विजय नगर इलाके में स्थित है। आग लगने की घटना शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात हुई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड के साथ-साथ विजय नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। पुलिस ने मृतकों के शव एमवाय अस्पताल भेजे। आग के शिकार हुए लोगों में अधिकांश किराएदार बताए गए हैं।

इंदौर के पुलिस आयुक्त हरिनारायणचारी मिश्रा ने सात लोगों के मरने की पुष्टि की है। अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि संभवत: शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी। आग पर काबू पाने में करीब तीन घंटे लगे।

हादसे के बारे में कहा जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट से पहले आग पार्किंग में खड़े वाहनों में लगी और फिर धीरे धीरे पूरे घर में फैल गई। इसने इतनी तेजी से विकराल रूप ले लिया कि किसी को संभलने का मौका ही नहीं मिला।

इंदौर कलेक्टर मनीष सिंह घायलों का हाल जानने एमवाय अस्पताल पहुंचे

कलेक्टर मनीष सिंह ने एमवाय अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना। कलेक्टर ने कहा कि घटना के कारणों की जांच की जाएगी। मृतकों के परिजनों 4 -4 लाख रुपये दिए जाएंगे। घायलों को भी आरबीसी की धारा के तहत मुआवजा दिया जाएगा। साथ ही मनीष सिंह ने कहा है कि स्वर्णबाग कॉलोनी में अवैध निर्माण की जांच कराएंगे।

सीएम ने दिए जांच के निर्देश
प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घटना पर शोक जताया है। उन्होंने ट्वीटर पर लिखा कि इंदौर के स्वर्णबाग कॉलोनी में शॉर्ट सर्किट से हुए हादसे में कई अनमोल जिंदगियों के असमय निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ। घटना में मौत की खबर अत्यंत ह्रदय विदारक है। ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान और परिजनों को यह गहन दु:ख सहन करने की शक्ति देने तथा घायलों को शीघ्र स्वस्थ करने की प्रार्थना करता हूं। मैंने इसके जांच के आदेश दे दिए हैं। जिसकी भी लापरवाही सामने आएगी, उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये दिए जाएंगे।

प्रभारी मंत्री मिश्रा ने जताया दुख, विधायक हार्डिया ने लिया जायजा
प्रदेश के गृह व इंदौर के प्रभारी मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने घटना पर दुख जताया है। उन्होंने घायलों के समुचित इलाज के निर्देश दिए हैं। आग पर काबू पाया जाने के बाद पुलिस ने घटनास्थल को पूरी तरह से सील कर दिया है। फॉरेंसिक और इंटेलिजेंस के अफसर भी मौके पर मौजूद हैं। विधायक महेंद्र हार्डिया और पुलिस कमिश्नर ने भी मौके का जायजा लिया है।

Madhya Pradesh | Five people charred to death after a fire broke out in a two-storey building in Indore.

The Fire official says, "The fire might have started through a short circuit. It took us 3 hours to bring the fire under control. pic.twitter.com/FNDeDWgm1x

— ANI MP/CG/Rajasthan (@ANI_MP_CG_RJ) May 7, 2022

​कारगिल के वीरों का बलिदान देश की भावी पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणापुंज रहेगा: मंत्री टंक राम वर्मा
Lok Sabha Elections 2024: चुनाव आयोग ने की कार्यक्रम की घोषणा, चुनाव अधिकारी कंगाले ने बताया कैसी है तैयारी
बीएसएफ ने भारतीय सीमा में प्रवेश कर रहे पांच घुसपैठिए किए ढेर, नशीले पदार्थ व हथियार बरामद
Big accident : मकान की छत पर रील बना रहा था छात्र, छज्जे से गिरा और हो गई मौत…. देखें Video
छत्तीसगढ़ में कोरोना: पिछले 24 घंटों में सामने आए 2515 नए मामले, 2732 मरीज़ हुए डिस्चार्ज…
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article दर्दनाक सड़क हादसा, दो गाडिय़ों की टक्कर में 6 की मौत, 10 घायल भीषण हादसा: एक ही परिवार के सात लोगों की मौत, पीएम और सीएम ने जताया दुख
Next Article श्रीकंचनपथ 304 # 17 august 2021 श्रीकंचनपथ 199 # 07 may 2022
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?