ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: भिलाई निगम क्षेत्र में मितान योजना के तहत 421 हितग्राही हुए लाभान्वित.. एक फोन कॉल पर मिल रही है घर पहुंच सेवा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

भिलाई निगम क्षेत्र में मितान योजना के तहत 421 हितग्राही हुए लाभान्वित.. एक फोन कॉल पर मिल रही है घर पहुंच सेवा

By @dmin
Published: August 6, 2022
Share
SHARE

भिलाई । नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र अंतर्गत मितान योजना के तहत अब तक 421 प्रमाण पत्र हितग्राहियों को घर पहुंचाकर दिए जा चुके हैं। विभिन्न प्रकार की सेवाएं मुख्यमंत्री मितान योजना के तहत आम नागरिकों को मिल रही है। कार्यालय के चक्कर काटने से मुक्ति भी मिल रही है, क्योंकि विभिन्न प्रकार की सेवाएं प्राप्त करने के लिए केवल 14545 पर कॉल करना है इस टोल फ्री नंबर पर कॉल करते ही, आवश्यक प्रमाण पत्र बनकर घर में मिल जाता है। आवश्यक दस्तावेज जमा करने भी ऑफिस आने की आवश्यकता नहीं है, इसे भी मितान घर पहुंचकर अपलोड करता है। मुख्यमंत्री मितान योजना का शुभारंभ 1 मई 2022 से हुआ है और घर पहुंच सेवा के माध्यम से नागरिकों को केंद्रीय सेवाएं प्रदान की जा रही है। महापौर नीरज पाल एवं निगम आयुक्त लोकेश चंद्राकर के निर्देश पर इस योजना पर भिलाई निगम में वृहद काम किया जा रहा है और लोगों को घर पहुंचाकर प्रमाण पत्र प्रदान किए जा रहे हैं।

वर्तमान में 13 प्रकार की सेवाएं जिसमें से नगर निगम की 7 सेवाएं तथा राजस्व की 6 सेवाएं प्रदान की जा रही है, इस प्रकार कुल 13 सेवाएं जिसमें जन्म प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र, विवाह प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र में सुधार, मृत्यु प्रमाण पत्र में सुधार, विवाह प्रमाण पत्र में सुधार, दुकान एवं स्थापना पंजीयन/गुमास्ता लाइसेंस, मूल निवासी प्रमाण पत्र, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जन जाति प्रमाण पत्र, पिछड़ा वर्ग प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, नकल भूमि दस्तावेज हेतु भूमि की जानकारी की सेवाएं इस योजना के तहत मिल रही है। भिलाई निगम क्षेत्र के आम नागरिक इन सेवाओं का लाभ उठाने के लिए टोल फ्री नंबर 14545 पर संपर्क कर सकते हैं। नागरिकों को सेवाओं का लाभ उठाने के लिए मितान को केवल 50 रुपए एवं अन्य विभागीय शुल्क का भुगतान करना होगा।

मितान की सेवा 26 जनवरी, 15 अगस्त और 2 अक्टूबर को छोड़कर सप्ताह के सभी दिनों में सुबह 8:00 बजे से रात्रि 8:00 बजे तक उपलब्ध रहेगी। अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी ने बताया कि नागरिक को आवेदन प्रक्रिया के प्रत्येक चरण में उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एक एस. एम. एस. अपडेट प्राप्त होगा। दीप्ति साहू ने बताया कि वेबसाइट के पोर्टल cgmitaan.in पर अपने आवेदन की स्थिति देख सकते हैं और ट्रैक कर सकते हैं, इस वेबसाइट से अधिक जानकारी प्राप्त की जा सकती है। मुख्यमंत्री मितान योजना के निगम में लागू होने से अब अनावश्यक चक्कर काटने से लोगो को मुक्ति मिल गई है।

बेमेतरा जिला प्रभारी व प्रदेश कांग्रेस महासचिव जितेन्द्र साहू ने कहा- धान खरीदी को लेकर भ्रम फैला रहे भाजपा के नेता
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रतनपुर में मां महामाया की पूजा-अर्चना की
पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एनकाउंटर में एक नक्सली ढेर, सर्चिग जारी
बेकाबू हुआ कोरोना: लगातार तीसरे दिन एक लाख से अधिक नए मरीज, बीते 24 घंटे में ही 1.31 लाख केस, 780 मौतें
अंतरिक्ष स्टेशन बनाने की ओर चीन का बड़ा कदम, पहला लैब मॉड्यूल सफलतापूर्वक लॉन्च किया
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article साठ के दशक के बाद से कृषि में रसायनों का बेहिसाब उपयोग: डॉ. चंदेल
Next Article मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना के माध्यम से अब तक 25 लाख से ज्यादा लोगों का नि:शुल्क इलाज
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?