ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: भिलाई – चरोदा नगर निगम: महापौर निर्मल कोसरे ने पेश किया लाभ का बजट
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

भिलाई – चरोदा नगर निगम: महापौर निर्मल कोसरे ने पेश किया लाभ का बजट

By @dmin
Published: March 24, 2022
Share
Bhilai Charoda Nigam
Bhilai Charoda Nigam
SHARE

विकास एवं जनहित के कार्यों में खर्च होगा 2 अरब 56 करोड़ 88 लाख 82 हजार
बजट में 2 अरब 47 करोड़ 37 लाख 44 हजार रुपए आय का अनुमान

भिलाई। भिलाई – चरोदा नगर निगम क्षेत्र में आगामी वित्तीय वर्ष के दौरान जनहित और विकास के लिए 2 अरब 56 करोड़ 88 लाख 82 हजार रुपए व्यय किया जाएगा। महापौर निर्मल कोसरे ने आज अपने कार्यकाल का पहला बजट प्रस्तुत करते हुए विकास को लेकर जज्बा दिखाया है। बजट में 2 अरब 47 करोड़ 37 लाख 44 हजार रुपए आय का अनुमान लगाया गया है। प्रारंभिक अवशेष 9 करोड़ 75 लाख 67 हजार मिलने से नगर निगम को 2022 – 23 के अंतिम में 24 लाख 29 हजार रुपए के लाभ होने का अनुमान बजट में लगाया है।

नगर निगम भिलाई – चरोदा की सामान्य सभा में महापौर निर्मल कोसरे ने आज अपने कार्यकाल का पहला बजट पेश किया। सभापति कृष्णा चंद्राकर के आदेश पर सामान्य सभा की बैठक शुरू हुई। प्रारंभ में विकास कार्यों से संबंधित प्रस्तावों पर चर्चा के दौरान सत्ता पक्ष कांग्रेस और विपक्षी भाजपा के पार्षदों के बीच नोंकझोंक हुई। महापौर ने विपक्षी पार्षदों के सवाल का जवाब दिया। प्रस्ताव पर विचार विमर्श के बाद महापौर निर्मल कोसरे ने बजट पेश किया।

बजट में 2022 – 23 के लिए 2 अरब 47 करोड़ 37 लाख 44 हजार रुपए विभिन्न मदों से आय होने का अनुमान लगाया गया है। वहीं इस दौरान 2 अरब 56 करोड़ 88 लाख 82 हजार रुपए जनहित, कार्यालयीन कामकाज, कर्मचारियों के वेतन भत्ते सहित 40 वार्ड के विकास कार्यों में व्यय का अनुमान रखा गया है। पिछले वित्तीय वर्ष में नगर निगम को 9 करोड़ 75 लाख 67 हजार रुपए अंतिम अवशेष मिले हैं। इस राशि को आगामी वित्तीय वर्ष के अनुमानित आय में समायोजित किए जाने पर निगम को आय से अधिक व्यय करने के बावजूद बजट में 24 लाख 29 हजार रुपए का लाभ होने का अनुमान रखा गया है।

महापौर निर्मल कोसरे ने बताया कि पिछले वित्तीय वर्ष के दौरान स्थापना व्यय 10 करोड़ 78 लाख रुपए प्रावधानित था। जिसके विरुद्ध 7 करोड़ 44 लाख 29 हजार व्यय हुआ। इस बार 9 करोड़ 99 लाख 76 हजार रुपए का प्रावधान इस मद में रखा गया है। सार्वजनिक सुरक्षा के तहत मार्ग प्रकाश व्यवस्था के लिए 3 करोड़, सोलर लाइट से मार्ग प्रकाश व्यवस्था हेतु 3 करोड़, जल गृह मार्ग प्रकाश और अन्य विद्युत देयक भुगतान के लिए 3 करोड़ 40 लाख का प्रावधान किया गया है। जन स्वास्थ्य एवं सुविधाओं के तहत आगामी बजट में 36 करोड़ 40 लाख 80 हजार रुपए की राशि प्रावधानित किया गया है। इस राशि से पेयजल व्यवस्था, नलकूप खनन, पाइपलाइन विस्तार, कुंआ और जलाशयों का निर्माण व उन्नयन किया जाएगा।

निगम क्षेत्र के साफ सफाई हेतु 1 करोड़ 75 लाख रुपए खर्च किया जाएगा। शिवर लाइन निर्माण व मरम्मत के लिए 2 करोड़ एवं सुलभ शौचालयों का निर्माण करने 75 लाख रुपए प्रावधानित किया गया है। पर्यावरण संरक्षण पर जोर देने वृक्षारोपण एवं सौंदर्यीकरण के लिए 1 करोड़ 50 लाख का प्रावधान रखा गया है। श्रृद्धांजलि योजना के तहत लाभ देने के लिए 3 लाख 50 हजार रुपए प्रावधानित किया गया है। बजट बैठक में निगम आयुक्त कीर्तिमान सिंह राठौर, सचिव अश्वनी चन्द्राकर, लेखापाल राजकुमार देवांगन, सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

मिनी स्टेडियम के लिए 16 करोड़ का प्रावधान
बजट में महापौर निर्मल कोसरे ने भिलाई-3 में मिनी स्टेडियम निर्माण के लिए 16 करोड़ रुपए की राशि प्रावधानित किया है। इसके अलावा चरोदा में एक स्टेडियम बनाने के लिए 4 करोड़ रुपए का प्रावधान रखा गया है। विभिन्न वार्डों में शेड निर्माण के लिए 1 करोड़ 60 लाख, मुक्ति धामों में शेड व प्रतीक्षालय निर्माण के लिए 50 लाख, सड़क डामरीकरण के लिए 5 करोड़ 50 लाख, ट्रांसपोर्ट नगर विकास के लिए 25 करोड़, डॉ. भीमराव अम्बेडकर सर्व समाज मांगलिक भवन के लिए 3 करोड़ रुपए व्यय किए जाने का प्रावधान बजट में रखा गया है।

राज्य में तंबाकू पर नियंत्रण के लिए सभी विभागों, गैर-सरकारी संस्थाओं और सिविल सोसाइटीज का सहयोग जरूरी: भोसकर विलास संदीपान
बिहार में हो रहीं रैलियां तो MP में क्यों नहीं, सुप्रीम कोर्ट जाएंगे शिवराज सिंह चौहान
खेलते समय सौ फीट गहरे बोरवेल में गिरा चार साल का मासूम, बचाव कार्य में जुटा प्रशासन
15 लाख का आटोमैटिक वूवन सैक कटिंग एंड स्टिचिंग, जिला पंचायत ने बनवाया सवा लाख में, हर दिन 500 से हजार बोरियों का हो रहा उत्पादन
तेलंगाना सड़क हादसा: मुख्यमंत्री ने की मृतक मजदूरों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये देने की घोषणा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article जल्द मिलेगा गरिबों को आवास, रास्ता बनाने और आबंटन करने की कवायद शुरू, किराया पर रहने वाले भी ले सकते है आवास जल्द मिलेगा गरिबों को आवास, रास्ता बनाने और आबंटन करने की कवायद शुरू, किराया पर रहने वाले भी ले सकते है आवास
Next Article क्रेडा द्वारा भवनों में ऊर्जा संरक्षण तकनीक पर कार्यशाला का आयोजन क्रेडा द्वारा भवनों में ऊर्जा संरक्षण तकनीक पर कार्यशाला का आयोजन
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?