ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: भारत का गलत नक्शा सुधारने पर भी मुश्किल में ट्विटर, एमडी मनीष माहेश्वरी के खिलाफ केस दर्ज
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

भारत का गलत नक्शा सुधारने पर भी मुश्किल में ट्विटर, एमडी मनीष माहेश्वरी के खिलाफ केस दर्ज

By @dmin
Published: June 29, 2021
Share
भारत का गलत नक्शा सुधारने पर भी मुश्किल में ट्विटर, एमडी मनीष माहेश्वरी के खिलाफ केस दर्ज
भारत का गलत नक्शा सुधारने पर भी मुश्किल में ट्विटर, एमडी मनीष माहेश्वरी के खिलाफ केस दर्ज
SHARE

बुलंदशहर (एजेंसी)। बुलंदशहर में अधिवक्ता प्रवीण भाटी ने कोतवाली में तहरीर देते हुए ट्विटर के खिलाफ देशद्रोह की घटना करने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मामले में तहरीर मिल गई है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। सोशल मीडिया पर भारत के मानचित्र से जम्मू कश्मीर और लद्दाख को अलग दिखाने पर बुलंदशहर में बजरंग दल ने केस दर्ज करवाया है। संगठन ने मामले में ट्विटर के एमडी और इंडिया हेड मनीष महेश्वरी के खिलाफ तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है। 

अधिवक्ता ने भी लगाया देश द्रोह का आरोप 
मोहल्ला मुरारी नगर निवासी अधिवक्ता प्रवीण भाटी पुत्र जगदीश सिंह भाटी ने बताया कि दोपहर तीन बजे ट्विटर चला रहे थे। बताया कि भारत के मानचित्र से जम्मू कश्मीर और लद्दाख को अलग दिखाया गया है। उन्होंने सोशल साइट के एमडी और इंडिया हेड पर देशद्रोह का आरोप लगाया है। मामले में अधिवक्ता प्रवीण भाटी ने कोतवाली में तहरीर देते हुए देशद्रोह की घटना करने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है। कोतवाली प्रभारी दीक्षित कुमार त्यागी ने बताया कि मामले में तहरीर मिल गई है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर और केंद्र सरकार के बीच शुरू हुआ तनाव आए दिन नया मोड़ ले रहा है। इस बीच ट्विटर द्वारा अपनी वेबसाइट पर जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के गलत नक्शे दिखाए जाने को लेकर एक नया विवाद खड़ा हो गया है। हालांकि अब ट्विटर ने ये नक्शा हटा लिया है।

ये है मामला
मालूम हो कि ट्विटर की वेबसाइट पर करियर नाम का एक पेज है। इसके अंदर ‘ट्वीप लाइफÓ नाम का एक सेक्शन है। इसके माध्यम से कंपनी नक्शा बनाकर यह दर्शाती है कि ट्विटर की टीम दुनिया भर में है। ट्विटर के इस मैप में भारत भी है, लेकिन देश का नक्शा विवादित था। इसमें जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को दो अलग-अलग देशों के रूप में दर्शाया गया था। मालूम हो कि यह पहली बार नहीं है जब ट्विटर की तरफ से इस तरह की हरकत सामने आई है। इससे पहले भी एक बार कंपनी ने भारत का ऐसा नक्शा दिखाया था जिसमें लद्दाख को देश का हिस्सा नहीं दर्शाया गया था।

भिलाई के दिव्यांग बच्चों को फ्री में मिलेगी फिजियो थेरपी, सेवा फाउंडेशन ने बढ़ाया हाथ… बीएसपी और ओए के साथ हुआ एमओयू
भिलाई में मंत्री अग्रवाल ने विद्यार्थियों को किया सम्बोधित, कहा- देश की बागडोर संभालने हर तरह की खुबियों से होना होगा लैस
कॉमनवेल्थ में पदक विजेता आयुषी का विधायक ने किया सम्मान
Gustakhi Maaf: ऐसी सरकार से कोई लड़े भी तो कैसे
Breaking news : भिलाई तीन में दिन दहाड़े महिला से लूट, 4 लाख रुपए लूट कर ले गए बदमाश
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Dashalakshan Parv: The worship of the best Satya Dharma took place today मनी लॉन्ड्रिंग मामला: महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख पर लटकी गिरफ्तारी की तलवार, आज ईडी के सामने पेशी
Next Article Chhattisgarh Pradesh Congress Committee President Mohan Markam's successful two years छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम के सफलतम दो वर्ष: जिला कांग्रेस कमेटी भिलाई के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?