ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: भारतीय रेलवे की नई अमृत भारत एक्सप्रेस, आम जनता के लिए क्यों खास है यह ट्रेन, जानिए वंदे भारत और अमृत भारत में फर्क
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeaturedNational

भारतीय रेलवे की नई अमृत भारत एक्सप्रेस, आम जनता के लिए क्यों खास है यह ट्रेन, जानिए वंदे भारत और अमृत भारत में फर्क

By Om Prakash Verma
Published: December 28, 2023
Share
भारतीय रेलवे की नई अमृत भारत एक्सप्रेस, आम जनता के लिए क्यों खास है यह ट्रेन, जानिए वंदे भारत और अमृत भारत में फर्क
भारतीय रेलवे की नई अमृत भारत एक्सप्रेस, आम जनता के लिए क्यों खास है यह ट्रेन, जानिए वंदे भारत और अमृत भारत में फर्क
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। भारतीय रेलवे की नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन आम आदमी के लिए बड़ा तोहफा साबित हो सकती है। शुरुआती दौर में वंदे साधारण कही जा रही इस ट्रेन में नॉन एसी बोगियों से लेकर अनारक्षित टिकट समेत कई फायदे इसमें शामिल हैं। इसके अलावा सरकार ने नई रेलगाडिय़ों की तकनीक और बोगियों के अंदर सुविधाओं में भी काफी बदलाव किया है। देखने में काफी हद तक सेमी हाईस्पीड वंदे भारत की तरह ही नजर आने वाली अमृत भारत ट्रेन में कई नए प्रयोग किए गए हैं।

संभावनाएं जताई जा रही हैं कि अमृत भारत ट्रेनों का किराया अन्य मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों की तुलना में 15 से 17 फीसदी ज्यादा हो सकता है। यह ट्रेन 130 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से दौड़ सकती है। शुरुआती दो ट्रेनें अयोध्या और दरंभाग के बीच और बेंगलुरु और मालदा के बीच चलेंगी।

क्या सुविधाएं
अमृत भारत एक्सप्रेस में 22 कोच होंगे, जिनमें 12 सेकंड क्लास और 8 जनरल क्लास कोच शामिल हैं। इसके अलावा गार्ड के 2 कम्पार्टमेंट्स होंगे। साथ ही दिव्यांगों की सुविधाओं का भी रेलवे ने खास ख्याल रखा है। पीएम मोदी 30 दिसंबर यानी शनिवार को पहली अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाने जा रहे हैं।

पुश-पुल तकनीक पर काम करने वाले इस रेलगाड़ी के दोनों छोर पर WAP5 लोकोमोटिव लगा है। इसे चितरंजन लोकोमोटिव वक्र्स ने तैयार किया है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का कहना है कि पुश-पुल तकनीक के तहत एक इंजन आगे रहकर ट्रेन को खीचने का काम करता है। जबकि, दूसरा रेलगाड़ी को आगे धकेलता है।

आरामदायक सफर
अमृत भारत ट्रेन में सामान रखने वाली जगहों या रेक्स पर भी कुशन लगे हुए हैं। साथ ही सीटों को भी आम पारंपरिक रेलगाडिय़ों की तुलना में आरामदायक और आकर्षित बनाया गया है। खास बात है कि अमृत भारत एक्सप्रेस में मेट्रो की सील गैंगवे तकनीक का भी इस्तेमाल किया गया है। इसकी मदद से यात्री एक कोच से दूसरे कोच तक आसानी से पहुंच सकेंगे।

भारतीय रेलवे ने यात्रियों के गैजेट्स का भी खास ख्याल रखा है। इस ट्रेन में हर सीट के पास एक चार्जिंग पॉइंट दिया गया है। इसके साथ ही यात्रियों को बॉटल होल्डर मिलेगा, जिसे आसानी से फोल्ड किया जा सकता है। सफर के दौरान यात्रियों को ज्यादा झटके भी नहीं लगेंगे। अंधेरे में चहलकदमी कर रहे यात्रियों जमीन पर लगी पट्टी राह दिखाएगी।

साफ सफाई
अमृत भारत ट्रेन में जीरो डिस्चार्ज मॉड्युलर टॉयलेट्स होंगे। अधिकारियों का कहना है कि इन रेलागडिय़ों के टॉयलेट काफी हद तक वंदे भारत एक्सप्रेस जैसे ही सुविधाजनक होंगे।

भिलाई में बिक रहा था गो-मांस, बजरंगियों ने स्टिंग कर भांडा फोड़ा, इधर एक युवक ने कर ली खुदकुशी
राज्यपाल ने राजभवन में दो दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का किया शुभारंभ
अपर मुख्य सचिव के निजी सचिव ने खुद को कमरे में बंद कर गोली मारी
बड़ा हादसा: किसान आंदोलन में शामिल पंजाब की महिला प्रदर्शकारियों को डंपर ने कुचला, तीन की मौत, दो घायल
बेटे आर्यन खान को बेल दिलाने के लिए शाहरुख ने उतारी वकीलों की फौज, जानें कौन-कौन वकील करेंगे बॉम्बे हाईकोर्ट में पैरवी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी Gustakhi Maaf: बेरोजगार बनाम बारोजगार पर मंथन शुरू
Next Article छायाचित्र प्रदर्शनी: मेरे घर के पते में छत्तीसगढ़ लिखा तो इसकी वजह अटल जी, राइटिंग वाल में प्रतिक्रिया लिख रहे युवा छायाचित्र प्रदर्शनी: मेरे घर के पते में छत्तीसगढ़ लिखा तो इसकी वजह अटल जी, राइटिंग वाल में प्रतिक्रिया लिख रहे युवा
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?