ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने रतनपुर किले में मनाया विश्व धरोहर दिवस, स्कूली विद्यार्थियों के बीच जागरूकता प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन
Share
Notification Show More
Latest News
shreekanchanpath 348 # 01 September 2026
October 1, 2026
डेटा लेबलिंग और एआई में बलरामपुर ने रचा इतिहास, प्रदेश का पहला कॉग्निटिव डेटा एनोटेशन सेंटर स्थापित
October 1, 2026
संबलपुर की चर्चिका बनीं ‘ग्लोबल आइकॉन ऑफ इंडिया’, रायपुर में लहराया परचम
October 1, 2026
गैर-आवासीय खेल अकादमी चयन ट्रायल… 144 खिलाड़ियों ने कराया पंजीयन
October 1, 2026
बेटिकट यात्रियों की धरपकड़ : हथबंद रेलवे स्टेशन पर सरप्राइज चेकिंग में एक लाख से ज्यादा का जुर्माना
October 1, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने रतनपुर किले में मनाया विश्व धरोहर दिवस, स्कूली विद्यार्थियों के बीच जागरूकता प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन

By @dmin Published April 18, 2022
Share
भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने रतनपुर किले में मनाया विश्व धरोहर दिवस, स्कूली विद्यार्थियों के बीच जागरूकता प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन
भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने रतनपुर किले में मनाया विश्व धरोहर दिवस, स्कूली विद्यार्थियों के बीच जागरूकता प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन
SHARE

रायपुर मंडल ने ऐतिहासिक विरासत को सहेजने के लिए किया प्रेरित
रायपुर। संस्कृति मंत्रालय के भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण रायपुर मंडल द्वारा सोमवार को रतनपुर के ऐतिहासिक किला में विश्व धरोहर दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया । इसके तहत स्थानीय विद्यालय के छात्र-छात्राओं के बीच जागरूकता निबंध प्रतियोगिता का आयेजन किया गया । इस संबंध में रायपुर मंडल की मुख्य अधिकारी डॉ. कारबी साहा ने बताया कि यूनेस्को द्वारा किए गए निर्धारण के मुताबिक हर वर्ष 18 अप्रैल को विश्व धरोहर दिवस मनाया जाता है । इस वर्ष का थीम ‘विरासत और जलवायु’ है । जिसका उद्देश्य जलवायु परिवर्तन से विश्व धरोहर को होने वाले खतरे के प्रति लोगों को जागरूक करना है ।

इसी के तहत रतनपुर के ऐतिहासिक महत्व को देखते हुए किला परिसर में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया । जागरूकता प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों के प्रतिभागियों की हिस्सेदारी रही । जिनमें सबसे बेहतर निबंध लेखन के लिए 10 प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र व पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण मंडल रायपुर के अधिकारी डॉ. नित्यानंद कुमार ने सभी प्रतिभागियों के धरोहर के संरक्षण के महत्व के बारे में बताया । उन्होंने कहा कि इन्हीं धरोहरों के माध्यम से हम जान पाते हैं कि हमारा अतीत कैसा था? यदि हम इन धरोहरों को सहेज नहीं पाएं तो आने वाली पीढिय़ां इस धरोहर के महत्व को जानने से वंचित रह जाएगी ।

इतिहास जान हैरान रह गए विद्यार्थी
इस अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थियों को हेरिटेज वॉक कराया गया। इस वॉक के माध्यम से रतनपुर किले के विभिन्न पहलुओं से रूबरू कराया गया। स्कूली विद्यार्थी किले के ऐतिहासिक पृष्ठिभूमि के बारे में जानने के बाद बेहद हैरान थे। रतनपुर के स्थानीय निवासी होने के बावजूद उन्हें किले के ऐहितहासिक परिप्रेक्ष्य के बारे में ज्यादा नहीं पता था। सभी विद्यार्थियों को किले के महत्व के बारे में जानकारी देते हुए डॉ. नित्यानंद ने अधिक से अधिक संरक्षण व प्रचार-प्रसार के लिए जागरूक किया।

चलाया स्वच्छता अभियान
इस अवसर पर भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण मंडल रायपुर के अधिकारियों व कार्मिकों ने स्वयं स्वच्छता अभियान चला कर बताया कि पुरातात्विक धरोहरों का संरक्षण करने में स्वच्छता की अहम भूमिका है। ऐतिहासिक धरोहरों की सुंदरता तभी बरकरार रह सकेगी जब हम स्वच्छता के प्रति सजग रहेंगे। रायपुर मंडल की मुख्य अधिकारी डॉ. कारबी साहा ने बताया कि स्वच्छता ही भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण मंडल की पहचान है। सभी ऐतिहासिक स्थलों पर स्वच्छता का खासा ध्यान रखा जाता है।

You Might Also Like

डेटा लेबलिंग और एआई में बलरामपुर ने रचा इतिहास, प्रदेश का पहला कॉग्निटिव डेटा एनोटेशन सेंटर स्थापित

संबलपुर की चर्चिका बनीं ‘ग्लोबल आइकॉन ऑफ इंडिया’, रायपुर में लहराया परचम

गैर-आवासीय खेल अकादमी चयन ट्रायल… 144 खिलाड़ियों ने कराया पंजीयन

बेटिकट यात्रियों की धरपकड़ : हथबंद रेलवे स्टेशन पर सरप्राइज चेकिंग में एक लाख से ज्यादा का जुर्माना

युवाओं को रोजगार, नागरिकों को सुगम सेवाएं और आधुनिक कौशल से जोड़ना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री साय

@dmin April 18, 2022
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article श्रीकंचनपथ 304 # 17 august 2021 श्रीकंचनपथ 180 # 18 April 2022
Next Article महिला एवं बाल विकास मंत्री ने भैसबोड आंगनबाड़ी केंद्र की घटना को गम्भीरता से लिया महिला एवं बाल विकास मंत्री ने भैसबोड आंगनबाड़ी केंद्र की घटना को गम्भीरता से लिया

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?