ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: भवानीपुर में ममता बनर्जी ने भुलाया नंदीग्राम में मिली हार का गम, बड़ी जीत से बचा ली कुर्सी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalPolitics

भवानीपुर में ममता बनर्जी ने भुलाया नंदीग्राम में मिली हार का गम, बड़ी जीत से बचा ली कुर्सी

By @dmin
Published: October 3, 2021
Share
BJP से मुकाबले को बंगाल में महागठबंधन? TMC का कांग्रेस-लेफ्ट को न्योता
BJP से मुकाबले को बंगाल में महागठबंधन? TMC का कांग्रेस-लेफ्ट को न्योता
SHARE

कोलकाता (एजेंसी)। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को नंदीग्राम में हार का जो गम मिला था उसे उन्होंने भवानीपुर में धमाकेदार जीत के साथ भुला दिया है। ममता बनर्जी ने भवानीपुर में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की उम्मीदवार प्रियंका टिबरेवाल को रिकॉर्ड 58,832 वोटों के भारी अंतर से हराया है। इसके साथ ही ममता बनर्जी ने अपनी कुर्सी से खतरे को खत्म कर दिया है। नंदीग्राम में हार के बाद मुख्यमंत्री बनीं ममता के लिए 5 नवंबर से पहले विधानसभा में पहुंचना जरूरी था। ममता इससे पहले भी दो बार इस सीट से जीत दर्ज कर चुकी हैं, लेकिन वोटों के अंतर के लिहाज से यह उनकी सबसे बड़ी जीत है।

#WATCH पश्चिम बंगाल: मुख्यमंत्री और टीएमसी नेता ममता बनर्जी भवानीपुर विधानसभा उपचुनाव की मतगणना में भारी मतों से आगे चल रही हैं। इसके मद्देनज़र टीएमसी कार्यकर्ताओं ने सिलीगुड़ी में जश्न मनाया। pic.twitter.com/i1sxcMJlGw

— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 3, 2021

ममता बनर्जी को कुल 84,709 वोट मिले तो बीजेपी उम्मीदवार प्रियंका टिबरेवाल को 26,320 और सीपीआई (एम) के श्रीजिब बिस्वास को महज 4201 वोट मिले।जीत के बाद मीडिया से बात करते हुए ममता बनर्जी ने भवानीपुर और पश्चिम बंगाल के लोगों का शुक्रिया अदा किया। इस दौरान उन्होंने नंदीग्राम की हार का जिक्र करते हुए कहा कि वहां रची गई साजिश का भवानीपुर के लोगों ने मुंहतोड़ जवाब दिया। बीजेपी उम्मीदवार प्रियंका टिबरेवाल ने अपनी हार स्वीकार करते हुए ममता बनर्जी को बधाई दी है।

बनर्जी के भारी बढ़त हासिल करने की खबरें मिलने के बाद टीएमसी समर्थक जश्न मनाने के लिए सड़कों पर उतर आए। वहीं, भाजपा और माकपा के प्रदेश कार्यालयों में वीरानी छायी रही। इस बीच, निर्वाचन आयोग ने मुख्य सचिव को पत्र लिखकर चुनाव बाद हिंसा की किसी भी घटना के बचने के लिए विजयी जश्न समारोह और जुलूस पर रोक लगाने के निर्देश दिए हैं।

टिबरेवाल ने शनिवार रात को कलकत्ता हाई कोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश राजेश बिंदल को पत्र लिखकर उनसे चुनाव नतीजे घोषित होने के बाद हिंसा की किसी तरह की घटना को रोकने के लिए एहतियातन कदम उठाने का पुलिस को आदेश देने का अनुरोध किया था। विधानसभा चुनावों में नंदीग्राम सीट से बनर्जी के हारने के बाद राज्य के मंत्री सोवनदेब चट्टोपाध्याय ने भवानीपुर सीट खाली कर दी थी ताकि बनर्जी इस सीट से जीत हासिल कर विधानसभा में लौट सकें। टीएमसी ने अप्रैल-मई में हुए विधानसभा चुनावों में इस सीट पर करीब 28,000 मतों के अंतर से जीत हासिल की थी।

अफगानिस्तान में चीन के आतंकी मंसूबों का भंडाफोड़, हिरासत में 10 जासूस
छत्तीसगढ़ में कमर्शियल उपभोक्ताओं के लिए प्राथमिकता आधारित वितरण व्यवस्था लागू
Good News : छत्तीसगढ़ में आसानी से मिलेगा ड्राइविंग लाइसेंस, डुप्लीकेट के लिए नहीं लगाना होगा RTO का चक्कर, शुरू हुई नई व्यवस्था
बिग ब्रेकिंग: राज्य शासन ने नए सिरे से की जिलों के प्रभारी सचिवों की नियुक्ति, परदेशी सिद्धार्थ कोमल को मिली दुर्ग की जिम्मेदारी
छत्तीसगढ़ में हिंदुत्व पर भाजपा का नया प्रयोग!…. कांग्रेस के सॉफ्ट हिंदुत्व पर भाजपा का कट्टर हिंदुत्व दाँव
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article पकड़ी गई आर्यन खान की प्याज के छिलके वाली तकनीक, पढ़ें डार्क नेट की डरावनी कहानी शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को एनसीबी ने किया गिरफ्तार, रेव पार्टी में रेड के बाद कुल 3 अरेस्ट
Next Article गोतस्करी कर रहे बांग्लादेशी घुसपैठियों को बीएसएफ ने रोका, तो लोहे की रॉड से हुआ हमला… फायरिंग में दो तस्कर ढेर बीएसएफ को मिली बड़ी सफलता: अंतरराष्ट्रीय सीमा से पाकिस्तानी तस्कर को पकड़ा, हेरोइन के छह पैकेट बरामद
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?