ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: अफगानिस्तान में चीन के आतंकी मंसूबों का भंडाफोड़, हिरासत में 10 जासूस
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedWorld

अफगानिस्तान में चीन के आतंकी मंसूबों का भंडाफोड़, हिरासत में 10 जासूस

By @dmin
Published: December 25, 2020
Share
अफगानिस्तान में चीन के आतंकी मंसूबों का भंडाफोड़, हिरासत में 10 जासूस
अफगानिस्तान में चीन के आतंकी मंसूबों का भंडाफोड़, हिरासत में 10 जासूस
SHARE

काबुल (एजेंसी)। पाकिस्तान का सदाबहार दोस्त चीन दुनियाभर में आतंकी घटनाओं को अंजाम देने की फिराक में है। इसकी पुष्टि अफगानिस्तान की राजधानी काबुल से गिरफ्तार हुए 10 चीनी जासूसों ने की है। यहां एक चीनी मॉड्यूल का भंडाफोड़ हुआ है जो आतंकी सेल का संचालन कर रहा था। यह जानकारी पश्चिम एशियाई देश में राजनयिकों और सुरक्षा अधिकारियों ने दी। 

घटना की जानकारी रखने वाले काबुल और दिल्ली में मौजूद लोगों ने कहा कि मॉड्यूल का भंडाफोड़ होने से बीजिंग को काफी शर्मिंदगी उठानी पड़ रही है। अब वह इस मामले को छिपाने के लिए अशरफ गनी सरकार को मनाने की कोशिश कर रहा है। हाल ही में 10 चीनी नागरिकों को अफगानिस्तान के राष्ट्रीय सुरक्षा निदेशालय (एनडीएस) द्वारा जासूसी और आतंकी सेल चलाने के आरोप में हिरासत में लिया गया है।
माना जाता है कि ये चीनी नागरिक चीन की जासूसी एजेंसी राज्य सुरक्षा मंत्रालय से जुड़े हैं। एनडीएस ने यह कार्रवाई 10 दिसंबर को शुरू की थी। सालों में यह पहली बार है जब चीनी नागरिक अफगानिस्तान में जासूसी करते हुए पकड़े गए हैं। जब से अमेरिका ने अफगानिस्तान से अपने सैनिकों को वापस बुलाया है तब से ही बीजिंग यहां तेजी से अपने प्रभाव का विस्तार कर रहा था।
रिपोर्ट के अनुसार, काबुल के एक वरिष्ठ राजनयिक ने कहा कि 10 चीनी नागरिकों में से कम से कम दो आतंकी संगठन हक्कानी नेटवर्क के संपर्क में थे। यह तालिबान का एक संगठन है। राष्ट्रपति गनी को चीनी नागरिकों को हिरासत में लिए जाने के बारे में बताया गया है। उन्होंने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए इसकी जांच की निगरानी की जिम्मेदारी अफगान खुफिया एजेंसी के पूर्व प्रमुख और प्रथम उपराष्ट्रपति अमरुल्लाह सालेह को दी है। 
अमरुल्लाह सालेह ने चीनी जासूसों के हिरासत में होने के बारे में काबुल में मौजूद चीनी राजदूत वांग यू को जानकारी दी और उनके साथ बैठक की। माना जाता है कि सालेह ने इस बात का संकेत दिया है कि अफगान सरकार चीनी जासूसों को क्षमा देने पर विचार कर सकती है यदि बीजिंग औपचारिक तौर पर अंतरराष्ट्रीय मानदंडों के उल्लंघन और काबुल के साथ विश्वासघात करने को लेकर माफी मांगता है। ऐसा न होने पर अफगान सरकार आपराधिक कार्यवाही के साथ आगे बढ़ेगी।

Good News : कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान में जंगली भेड़ियों की हुई वापसी, ट्रैप कैमरा में कैद हुई तस्वीर व वीडियो
श्रीराम जन्मोत्सव समिति, भिलाई में संगठनात्मक विस्तार युद्धस्तर पर जारी… रिसाली एवं भिलाई 3 चरोदा प्रखण्ड के युवा विंग की कार्यकारिणी घोषित
छत्तीसगढ़ में कोरोना: आज सामने आए कुल 34 नए मामले तो 40 मरीजों किया गया डिस्चार्ज, एक्टिव मरीज 456
बाबा साहेब के विचारों पर चलकर ही बनेगा बेहतर समाज: स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल
पथरी निकालने के घरेलू नुस्खों से सड़ गई किडनी, महिला आफत में पड़ी जान… जानिए फिर क्या हुआ
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Amit Jain became the training in-charge of the fort in the युवा कांग्रेस की ट्रेनिंग टीम में दुर्ग के ट्रेनिंग इंचार्ज बने अमित जैन… युकां प्रदेश अध्यक्ष ने की घोषणा
Next Article आरबीआई की चेतावनी! इन ऐप्स से लोन लेना पड़ सकता है महंगा, जानें क्या है वजह

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?