ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: भरोसे का सम्मेलन: शामिल होने के लिए पहली बार बस्तर आ रहीं प्रियंका गांधी, पूरा ट्रैफिक प्लान तैयार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
BasterChhattisgarhFeaturedRaipur

भरोसे का सम्मेलन: शामिल होने के लिए पहली बार बस्तर आ रहीं प्रियंका गांधी, पूरा ट्रैफिक प्लान तैयार

By Om Prakash Verma
Published: April 12, 2023
Share
भरोसे का सम्मेलन: शामिल होने के लिए पहली बार बस्तर आ रहीं प्रियंका गांधी, पूरा ट्रैफिक प्लान तैयार
भरोसे का सम्मेलन: शामिल होने के लिए पहली बार बस्तर आ रहीं प्रियंका गांधी, पूरा ट्रैफिक प्लान तैयार
SHARE

जगदलपुर। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा भरोसा सम्मेलन में शामिल होने के चलते पहली बार बस्तर आ रही हैं। इस कार्यक्रम में देश प्रदेश के दिग्गज कांग्रेसी भी बड़ी संख्या में शामिल होंगे, जिसको देखते हुए बस्तर पुलिस ने ट्रैफिक प्लान तैयार कर लिया है। जिसके चलते कई जगह के रास्तों को डायवर्ट करने के साथ सात पार्किंग स्थल बनाए गए हैं। बताया जा रहा है जिसमें दो पार्किंग स्थल वीआईपी मूवमेंट व पांच पार्किंग स्थल संभाग भर से आने वाले लोगों के पिकअप-ड्रॉपिंग और पार्किंग के लिए बनाए गए हैं। यह व्यवस्था 13 अप्रैल से कार्यक्रम समापन तक प्रभावी रहेगी।

बस्तर पुलिस ने बताया की शहर के अंदर ट्रैफिक पहले की तरह ही चलता रहेगा, कार्यक्रम में आने वाले समस्त वीआईपी/जनप्रतिनिधि के वाहन नेहरू मंच के पास उतरने पर लालबाग मैदान में दुर्गा मंदिर के सामने के रास्ते से लालबाग मैदान के पिछले भाग में पार्किंग नंबर 01 में वाहन पार्क करेंगे। इसी प्रकार अन्य वीआईपी वाहन नेहरू मंच के पास जनप्रतिनिधी के उतरने पर वाहनों को वीर सावरकर भवन निर्मल विद्यालय के पास पार्किग नंबर दो में वाहन को पार्क करेंगे।

जिला कांकेर, नारायणपुर, कोण्डागांव एवं जिला बस्तर से भानपुरी, बस्तर, बकावण्ड तहसीलों की ओर से आने वाले बड़े वाहनों के लिए गणपति रिसॉर्ट के सामने पार्किंग नंबर चार में एवं छोटे वाहनों के लिए कुम्हड़ाकोट पार्किंग नंबर 03 में पार्किंग स्थल निर्धारित किया गया है। जिला दंतेवाड़ा, बीजापुर, सुकमा एवं जिला बस्तर के बास्तानार, तोकापाल, दरभा तहसीलों की ओर से आने वाले बड़े वाहनों की पार्किंग के लिए आरटीओ कार्यालय के पास पार्किंग नंबर सात निर्धारित किया गया है।

जो मारेंगा बाईपास से होकर आड़ावाल होते एनएमडीसी चौक खपराभ_ी एनएच30 के पास कार्यक्रम में शामिल होने वाले आम नागरिकों को छोड़ते हुए पुन: पार्किंग स्थल आरटीओ कार्यालय के पास पार्किंग नंबर 07 आड़ावाल में पार्क होगा एवं आने वाले छोटे वाहन आनंद ढाबा के पास पार्किंग नंबर 05 में वाहन पार्क करेंगे। तहसील लोहण्डीगुड़ा की ओर से आने वाले छोटे एवं बड़े वाहन पल्ली नाका से होकर डोंगरीगुड़ा पारा बीआर कोल्ड स्टोरेज गीदम नाका होते गुरूगोविंद सिंह चौक कोर्ट तिराहा होते हुए लाल चर्च मिशन ग्राउंड पार्किंग नंबर 06 में पार्क करेंगे।

बिंदेश्वरी बघेल कॉलेज में मनाया गया विश्व रेडक्रॉस दिवस, मानव सेवा का दिया संदेश
गृहमंत्री साहू ने नक्सली मुठभेड़ में अस्सिटेंट कमांडेंट की शहादत पर किया नमन
दुर्ग जिला अस्पताल की एसएनसीयू की बढ़ेगी क्षमता, 18 से 40 बिस्तरों का होगा विस्तार… स्वास्थ्य विभाग की बैठक में निर्णय
भरोसे पर पूरी तरह खरी उतरीं एडीएम नूपुर, अच्छे अधिकारी अपने काम से जगह बनाते हैं उनका रिप्लेसमेंट होता है मुश्किल
स्कूली शिक्षा को लेकर शिक्षा मंत्रालय की नई गाइडलाइन…. बच्चों की वजन का 10 फीसदी होगा स्कूल बैग का भार… क्लासवार होमवर्क की समय सीमा तय
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article एसएसबी ने गोद लिए स्कूल में चलाया सफाई अभियान, जवानों के साथ शिक्षक व छात्रों ने भी सफाई
Next Article धनुर्विद्या प्रशिक्षण शिविर : पारंपरिक धनुष-बाण से सीखी कला, रायपुर में हुआ तीन दिवसीय प्रशिक्षण

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?