ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: भक्ति के क्षेत्र में माता कर्मा और माता शबरी हमारे प्रदेश की विभूतियां
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeaturedRaipur

भक्ति के क्षेत्र में माता कर्मा और माता शबरी हमारे प्रदेश की विभूतियां

By @dmin
Published: April 18, 2022
Share
भक्ति के क्षेत्र में माता कर्मा और माता शबरी हमारे प्रदेश की विभूतियां
भक्ति के क्षेत्र में माता कर्मा और माता शबरी हमारे प्रदेश की विभूतियां
SHARE

पाटन ब्लॉक के तेलीगुण्डरा में तहसील साहू संघ द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया संबोधन
रानीतराई का महाविद्यालय होगा पाटन क्षेत्र के दानवीर भामाशाह कहे जाने वाले स्वर्गीय दाऊ रामचंद्र साहू के नाम पर
तेलीगुंडरा के विकास के लिए मुख्यमंत्री ने दिए 25 लाख रुपये
तहसील साहू संघ द्वारा ग्रामीण क्षेत्र की विभिन्न मांगों पर भी दिए 50 लाख रुपये
तेलीगुण्डरा में बनेगा हायर सेकेंडरी स्कूल का भवन

दुर्ग। छत्तीसगढ़ में माता कर्मा तथा माता शबरी की भक्ति अतुलनीय रही है। छत्तीसगढ़ में जब भी भक्त माताओं की परंपरा ध्यान में आती है तो माता कर्मा और माता शबरी का ध्यान सबसे पहले आता है। माता शबरी ने शिवरीनारायण में जिस तरह भगवान श्री राम को झूठे बेर खिलाए। उसी तरह माता कर्मा ने भगवान श्री कृष्ण को प्रेम से खिचड़ी खिलाई। जिस तरह से भक्त माताओं ने अपने प्रेम से ईश्वर को भी अभिभूत कर लिया। उनके स्नेह के वश भगवान श्री राम और भगवान श्री कृष्ण उनके पास चले आए। यह संदेश मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने ग्राम तेलीगुण्डरा में आयोजित तहसील स्तरीय कर्मा जयंती समारोह एवं आदर्श विवाह कार्यक्रम के अवसर पर नवदम्पतियों को आशीर्वाद देते हुए कही।

यह बहुत हर्ष का विषय है कि साहू समाज भक्त माता कर्मा की जयंती पूरे उत्साह से मना रहा है। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि भक्त माता कर्मा जयंती का आयोजन अब प्रदेश में व्यापक स्तर पर होने लगा है। इसके पीछे डॉ. मनराखन लाल साहू की अहम भूमिका है। इसके साथ ही जंजगिरी के वेदराम गुरु जी जिन्होंने कर्मा मां का भजन लिखा, उनका भी अहम योगदान है। इसके साथ ही स्वर्गीय ताराचंद साहू जी का स्मरण आता है उन्होंने भी ऐसे आयोजनों को बढ़ावा देने में अहम भूमिका निभाई। तेलीगुंडरा में आज तहसील साहू संघ द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने क्षेत्र के भामाशाह कहे जाने वाले स्वर्गीय दाऊ रामचंद्र साहू की स्मृति में रानीतराई महाविद्यालय का नाम करने की घोषणा भी की। इसके साथ ही उन्होंने तेलीगुण्डरा में हायर सेकेंडरी स्कूल के भवन निर्माण की घोषणा भी की। तेलीगुण्डरा के विकास के लिए विभिन्न मांगों पर उन्होंने 25 लाख रुपये की घोषणा भी की। इसके साथ ही उन्होंने तहसील साहू संघ द्वारा ग्रामीण क्षेत्र की विभिन्न मांगों के लिए भी 50 लाख रुपये की घोषणा भी की।

मुख्यमंत्री ने इस मौके पर कहा कि हमारी संस्कृति हमारा गौरव है। हमारे तीज त्योहार हमारे मेले हमारे गौरव हैं राजिम में हमेशा से पुन्नी मेले का आयोजन होता था। इस मेले का नाम बदल दिया गया था। हमने प्रस्ताव पारित कर नाम पुन्नी मेले का नाम पुन: रखा। इससे परंपरा से जुड़े लोगों में गहरी खुशी हुई। अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि साहू समाज द्वारा समाज को आगे ले जाने के लिए विभिन्न सकारात्मक गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। संगठन में ही ताकत होती है और संगठित रहने से ही समस्याएं हल होती हैं। साहू समाज पूरे प्रदेश में जन जागरूकता के लिए अच्छा कार्य कर रहा है। कोरोना काल में जिस तरह से सामाजिक जनों ने आगे आकर कार्य किया, वो अनुकरणीय है।

इस मौके पर अपने संबोधन में गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि साहू समाज संगठित होकर तेजी से सामाजिक जनों की जरूरतों को पूरा करने की दिशा में कार्य कर रहा है। समाज को सकारात्मक दिशा में आगे ले जाने में महत्वपूर्ण भागीदारी निभा रहा है। समाज के द्वारा नवाचार अपनाया जा रहा है और ऐसी कुरीतियों को त्याग किया जा रहा है जो समाज के हितों के अनुकूल नहीं है। इस मौके पर अभनपुर विधायक श्री धनेंद्र साहू ने भी अपना संबोधन दिया। उन्होंने कहा कि संगठन में बड़ी शक्ति होती है। साहू समाज सकारात्मकता के साथ अपने उद्देश्यों को पूरा करने की दिशा में कार्य कर रहा है। इससे समाज को और पूरे प्रदेश को लाभ हो रहा है। इस मौके पर जिला मंडी बोर्ड के अध्यक्ष श्री अश्विनी साहू ने भी अपना संबोधन दिया।

उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रति आभार जताते हुए कहा कि सामाजिक जनों की विभिन्न मांगों के लिए मुख्यमंत्री ने हमेशा से सकारात्मक निर्णय लिए हैं। इससे सबको लाभ मिला है जिससे सामाजिकजनो में काफी खुशी है। इस मौके पर दीपक ताराचंद साहू, जागेश्वर साहू एवं अन्य गणमान्य अतिथि भी मौजूद थे।

महात्मा गांधी की प्रतिमा का किया अनावरण
मुख्यमंत्री ने इस मौके पर कुष्ठ जागरूकता स्थल में महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण भी किया। इसके साथ ही उन्होंने स्वर्गीय श्री दाऊ रामचंद्र साहू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन भी अर्पित किए।

छत्तीसगढ़ में कोरोना धमाका: अब तक 35 नए केस की पुष्टि, एक्टिव मरीजों की संख्या हुई 184
दुर्ग कलेक्टर की बड़ी कार्रवाई : लापरवाही बरतने वाले 6 पटवारी और एक आरआई पर होगी निलंबन की कार्रवाई
खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने होटल व रेस्टारेंट में दी दबिश… खाद्य सामग्रियों का लिया सैंपल
सीएम साय ने हसदेव क्रिएटर्स हब का किया शुभारंभ, बोले- इससे युवाओं को मिलेगा ग्लोबल मंच
श्रीराम जन्मोत्सव समिति का धर्मांतरण के विरूद्ध धर्म जागरण पखवाड़ा…. खुर्सीपार से हुआ आगाज
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सांस्कृतिक धरोहरों को सहेजने का कार्य सबसे अहम, इसलिए भक्त माता कर्मा की जयंती पर अवकाश आरंभ किया सांस्कृतिक धरोहरों को सहेजने का कार्य सबसे अहम, इसलिए भक्त माता कर्मा की जयंती पर अवकाश आरंभ किया
Next Article किसान हितैषी योजनाओं से 7 लाख किसान खेती की ओर लौटे, 8 लाख हेक्टयर का रकबा भी बढ़ा किसान हितैषी योजनाओं से 7 लाख किसान खेती की ओर लौटे, 8 लाख हेक्टयर का रकबा भी बढ़ा

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?