ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: ब्लैक और ग्रे स्पाट के नजदीक रहेंगी 108 एंबुलेंस, ताकी रिस्पांस टाइम हो और बेहतर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

ब्लैक और ग्रे स्पाट के नजदीक रहेंगी 108 एंबुलेंस, ताकी रिस्पांस टाइम हो और बेहतर

By @dmin
Published: August 6, 2022
Share
ब्लैक और ग्रे स्पाट के नजदीक रहेंगी 108 एंबुलेंस, ताकी रिस्पांस टाइम हो और बेहतर
ब्लैक और ग्रे स्पाट के नजदीक रहेंगी 108 एंबुलेंस, ताकी रिस्पांस टाइम हो और बेहतर
SHARE

प्रमुख चौक-चौराहों पर नजर रखने के लिए कलेक्ट्रेट में बनेगा कंट्रोल रूम, यहां से भी 112 के टीम के अधिकारी रखेंगे नजर
सड़क दुर्घटना के बाद तुरंत मौके पर पहुंचेगे एसडीएम-एसडीओपी, पड़ताल करेंगे क्यों हुआ हादसा ताकि भविष्य में इनकी पुनरावृत्ति रोकने ठोस उपाय किये जा सकें
सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में लिया गया निर्णय
दुर्ग / जिले में सड़क दुर्घटनाओं को लेकर जिन जगहों को ब्लैक और ग्रे स्पाट के रूप में चिन्हांकित किया गया है। 108 एंबुलेंस का डिप्लायमेंट भी इनके नजदीक ही किया जाएगा ताकि दुर्घटना होने की स्थिति में रिस्पांस टाइम और बेहतर हो सके। यह निर्देश सड़क सुरक्षा समिति में कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा तथा एसपी डा. अभिषेक पल्लव ने अधिकारियों को दिये। बैठक में सड़क सुरक्षा को लेकर अहम निर्णय लिये गये। बैठक में एडीशनल एसपी ट्रैफिक श्री विश्वास चंद्राकर एवं डीएसपी ट्रैफिक श्री गुरजीत सिंह, आरटीओ श्री अनुभव शर्मा भी मौजूद रहे।

स्कूलों में दो पालियों के बीच आधे घंटे का हो गैप- बैठक में अधिकारियों ने बताया कि मेन रोड के किनारे के कुछ स्कूलों में गेट एक ही है और इनमें दोनों पालियों के बीच बमुश्किल पंद्रह मिनट का अंतर होता है। इससे गेट के पास काफी रश होता है और दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। इस संबंध में स्कूल प्रबंधन को दो पालियों के बीच आधे घंटे का अंतर रखने के निर्देश देने का निर्णय लिया गया। साथ ही स्कूल में अधिक दर्ज संख्या होने पर एंट्री और एक्जिट के लिए अलग अलग गेट रखने निर्देशित करने का निर्णय लिया गया। स्कूल के समीप निर्देशक बोर्ड लगाए जाएंगे ताकि वाहन चालक गति धीमी कर लें। स्कूलों के पास सड़क में रंबल स्ट्रिप भी बनाये जाएंगे ताकि स्पीड पर नियंत्रण रखा जा सके।

कलेक्ट्रेट में होगा कंट्रोल रूम, 112 की टीम के अधिकारी यहां से व्यवस्था पर नजर रखेंगे
प्रमुख चौक-चौराहों पर सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से नजर होगी। 112 की टीम के अधिकारी इसके लिए कलेक्ट्रेट में बनाये गये कंट्रोल रूम से स्थिति पर नजर रखेंगे और जरूरत होने पर त्वरित रिस्पांस कर सकेंगे।

एसडीएम-एसडीओपी दुर्घटना पश्चात पहुंचेंगे मौके पर, करेंगे पड़ताल
कलेक्टर ने कहा कि एसडीएम और एसडीओपी दुर्घटना के पश्चात अविलंब दुर्घटनास्थल पर पहुंचेंगे और हादसे के कारणों की पड़ताल करेंगे। यदि किसी तकनीकी त्रुटि की वजह से हादसा हुआ है तो इसे ठीक करने साथ में मौजूद निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया जाएगा।

दुर्घटनाओं में डेथ की होगी आडिट, रिफर करने का मजबूत कारण देना होगा
कलेक्टर ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में हताहतों की संख्या में कमी लाने के लिए दो तरह से काम करने की जरूरत है। सड़क की तकनीकी त्रुटियों की पड़ताल के साथ दुर्घटना के बाद होने वाला रिस्पांस बहुत अहम है। सबसे पहले तो मौके पर पहुंचने के रिस्पांस टाइम को बेहतर करना है। उसके बाद अस्पताल पहुंचाने का समय भी न्यूनतम रखना है। हर ब्लैक स्पाट में होने वाली दुर्घटना के लिए नोडल अस्पताल का चिन्हांकन होगा। मसलन कुम्हारी में यदि दुर्घटना होती है तो नजदीकी अस्पताल एम्स हो सकता है। कलेक्टर ने कहा कि जिला अस्पताल में सभी सुविधाएं मौजूद हैं और सामान्यत: विशेषज्ञ डाक्टरों की वजह से रिफरल की जरूरत कम ही होती है। ऐसे में यदि रिफर केस आते हैं तो उसकी गंभीरता से समीक्षा होगी। दुर्घटना में होने वाले हर डेथ की आडिट होगी।

सड़क हादसों में मरने वाले के परिजनों को घर बैठे मिलेगा 5 लाख का मुआवजा, सरकार नवंबर में जारी कर सकती है अधिसूचना
मस्जिद के लिए मिली जमीन पर शॉपिंग मॉल जैसा अस्पताल बनेगा, कम खर्च में होगा किडनी व हार्ट का इलाज
मुख्यमंत्री साय ने की बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा, बोले- स्थिति सामान्य होने तक जिम्मेदारी निभाएं अफसर
CG Crime : प्रेमी संग भागी पत्नी तो सनकी पति ने ससुर की ले ली जान, आधी रात घर में घुसकर किया हमला
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को लिखा पत्र… पेट्रोल डीजल के सेस में कमी सहित रखी यह मांगे
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article भूपेश बघेल से विभिन्न औद्योगिक और व्यावसायिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने की मुलाकात, लोकप्रिय मुख्यमंत्रियों की रैंकिंग में दुसरा स्थान प्राप्त होने पर दी शुभकामनाएं… केंद्र ने छत्तीसगढ़ सरकार को किया आगाह, ग्रामीण आवास योजना को सही तरीके से करें लागू
Next Article नरवा योजना नहीं होती तो छांटा में इस बार मुश्किल हो जाती नरवा योजना नहीं होती तो छांटा में इस बार मुश्किल हो जाती

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?