ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: ब्रेकअप से नाराज प्रेमी ने प्रेमिका समेत तीन को मारी गोली, हत्या से पहले वायरल किया वीडियो
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

ब्रेकअप से नाराज प्रेमी ने प्रेमिका समेत तीन को मारी गोली, हत्या से पहले वायरल किया वीडियो

By @dmin
Published: July 11, 2021
Share
ब्रेकअप से नाराज प्रेमी ने प्रेमिका समेत तीन को मारी गोली, हत्या से पहले वायरल किया वीडियो
ब्रेकअप से नाराज प्रेमी ने प्रेमिका समेत तीन को मारी गोली, हत्या से पहले वायरल किया वीडियो
SHARE

भोपाल (एजेंसी)। मध्यप्रदेश के बैतूल में एक प्रेमी अपनी प्रेमिका से रिश्ते टूटने से इतना नाराज हो गया कि वह एक साथ तीन लोगों की हत्या कर दी। युवक ने लड़की के घर में घुसकर लड़की, उसके भाई और पड़ोसी को गोली मारकर हत्या कर दी। इतना ही नहीं इस वारदात को अंजाम देने के बाद गोली मारकर आत्महत्या भी कर ली। घटना के बाद हड़कंप मच गया। आसपास में भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। 

जानकारी के मुताबिक, इस हत्याकांड को अंजाम देने से पहले युवक भानु ठाकुर ने एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया था। इस वीडियो में उसने बताया था कि उसका और बरखा का लंबे समय से अफेयर था, लेकिन अब वह ब्रेकअप हो गया। लिहाजा वह खौफनाक कदम उठाने जा रहा है और इस वारदात के बाद उससे जुड़े किसी भी शख्स को परेशान न किया जाए। क्योंकि यह सब वो पूरे होशोहवास में कर रहा है । 

दोनों की दोस्ती से लड़की के परिवार वाले थे नाराज
दरअसल, बैतूल के आमला इलाके के भानु ठाकुर और बरखा सोनी के बीच सात सालों से दोस्ती चल रही थी, लेकिन बरखा के परिवार वाले इसके खिलाफ थे और हमेशा नाराजगी जताते रहते थे। इसी बात को लेकर भानु ठाकुर और बरखा के बीच कुछ दिनों से विवाद चल रहा था। भानु और बरखा की दोस्ती को लेकर नाराज परिजनों ने भानु ठाकुर के खिलाफ आमला थाने में शिकायत भी दर्ज कराई थी जिस पर पुलिस ने भानु ठाकुर के खिलाफ कार्रवाई की थी। शनिवार की दोपहर भानु पिस्टल लेकर बरखा के घर पहुंचा और उसने बरखा सोनी और उसके मामा के लड़के लोकेश सोनी पर फायरिंग कर दी। 

पुलिस मामले की जांच में जुटी
एसपी सिमाला प्रसाद के मुताबिक, वारदात को अंजाम देने के पहले भानु ठाकुर ने वीडियो बनाकर वायरल किया था, जिसमें उसने दो कट्टे खरीदने का भी उल्लेख किया था। घटना का कारण भानु ठाकुर और बरखा के बीच किसी बात को लेकर विवाद बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पूर्व डिप्टी सीएम सिंहदेव ने की सीएम साय की तारीफ, तो गदगद हुए मुख्यमंत्री… कांग्रेस ने किया बयान से किनारा… जानिए क्या है पूरा मामला
106 चबूतरा एवं दुकानों का होगा आबंटन, आवेदन की तारीख बढ़ी, अब 21 अक्टूबर तक कर सकते हैं आवेदन
राजस्थान में 68.24 प्रतिशत हुआ मतदान, और बढ़ेंगे वोटिंग परसेंटेज, अभी कई जगह लंबी कतारें
प्रधानमंत्री आवास के लिए फिर से होगा सर्वे… 15 दिवस के भीतर दावा नहीं किया तो दूसरे को मिलेगा मौका
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज सरगुजा दौरे पर, देंगे 390 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Chhattisgarh Corona update: All the records in the state so far broken, 15 corona patients died in a single day…. 1287 new infected people surfaced थमा नहीं है कोरोना: छत्तीसगढ़ में बीते 24 घंटों के दौरान मिले 359 नए केस… राजधानी में फिर बढ़े मामले
Next Article बड़ा हादसा, करंट लगने से एक ही परिवार के छह लोगों की मौत बड़ा हादसा, करंट लगने से एक ही परिवार के छह लोगों की मौत
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?