ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बोम्मई ने ली कर्नाटक के सीएम की शपथ, बोले- येदियुरप्पा के अनुभव से मिलेगी सीख
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalPolitics

बोम्मई ने ली कर्नाटक के सीएम की शपथ, बोले- येदियुरप्पा के अनुभव से मिलेगी सीख

By @dmin
Published: July 28, 2021
Share
बोम्मई ने ली कर्नाटक के सीएम की शपथ, बोले- येदियुरप्पा के अनुभव से मिलेगी सीख
बोम्मई ने ली कर्नाटक के सीएम की शपथ, बोले- येदियुरप्पा के अनुभव से मिलेगी सीख
SHARE

बेंगलुरू (एजेंसी)। कर्नाटक के 23वें मुख्यमंत्री के तौर पर बसवराज बोम्मई ने शपथ ले ली है। वह पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा की जगह लेंगे। शपथ लेने से पहले बसवराज ने कहा कि उन्हें येदियुरप्पा के लंबे अनुभव का फायदा मिलेगा। दो दिन पहले ही बीजेपी की स्टेट यूनिट और सरकार में खींचतना के बीच बीएस येदियुरप्पा ने पद से इस्तीफा दे दिया था। हालांकि उनके इस्तीफे की एक वजह बढ़ती उम्र भी बताई जा रही है। बीएस येदियुरप्पा के करीबी कहे जाने वाले बोम्मई को सीएम बनाकर बीजेपी ने पूर्व सीएम और लिंगायत समुदाय दोनों को ही साधने का प्रयास किया है। बोम्मई भी उसी लिंगायत समुदाय से आते हैं, जिससे येदियुरप्पा का ताल्लुक था।

बसवराज बोम्मई सीएम पद की शपथ लेने के लिए सुबह 10:30 बजे ही राजभवन पहुंच गए। इस दौरान उनके नेता और पूर्व सीएम बीएस येदियुरप्पा भी साथ थे। इससे पहले उन्होंने केंद्रीय मंत्री और पर्यवेक्षक के तौर पर कर्नाटक पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान से भी मुलाकात की। बोम्मई को मंगलवार शाम को बीजेपी हाईकमान की ओर से कर्नाटक का नया सीएम घोषित किया गया था। इससे पहले सोमवार को ही येदियुरप्पा ने पद से इस्तीफा दिया था, जिसे गवर्नर ने तत्काल स्वीकार कर लिया था। बोम्मई ने सीएम घोषित होने के बाद कहा कि वह राज्य में गरीबों के कल्याण के लिए काम करेंगे और जनहित की सरकार देंगे।

Basavaraj Bommai sworn-in as the new Chief Minister of Karnataka pic.twitter.com/4RPPysdQBa

— ANI (@ANI) July 28, 2021

बसवराज बोम्मई ने कहा कि वह आज ही कैबिनेट की मीटिंग बुलाएंगे। इसके बाद सीनियर अधिकारियों संग बैठक में बाढ़ और कोरोना की स्थिति को लेकर बात करेंगे। बता दें कि येदियुरप्पा ने ऐसे समय में इस्तीफा दिया है, जब राज्य में भारी बारिश के चलते बाढ़ का कहर देखने को मिला है। हालांकि बसवराज ने कोरोना और बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए पूर्व सीएम बीएस येदियुरप्पा के प्रयासों की सराहना की। बसवराज को येदियुरप्पा के करीबी नेताओं में शुमार किया जाता है। उनकी नियुक्ति से यह माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में भी येदियुरप्पा का प्रभाव कर्नाटक की राजनीति में बना रहेगा।

देश में टीकाकरण का हाल बेहाल: 40 दिन में 50 फीसदी घट गया टीकाकरण… टीके की कमी के चलते कई केंद्र बंद… सबसे बड़ा सवाल कैसे थमेगा कोरोना
भाजपा से पहले कांग्रेस का बिगड़ेगा खेल? मिशन 2024 के लिए ममता का गेम प्लान तैयार
मदनवाड़ा नक्सल नरसंहार के शहीदों को अब इंसाफ मिलेगा?
छत्तीसगढ़ में कोरोना: आज मिले 68 नए कोरोना पॉजिटिव, 112 मरीज हुए डिस्चार्ज
चिंतन शिविर के बाद ऐक्शन में कांग्रेस, टास्क फोर्स समेत तीन समूह गठित, 23 नेता संभालेंगे कमान
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article गड़बड़ी: खराब कंप्यूटर ने रोका हबल स्पेस टेलिस्कोप का काम, खगोलीय तस्वीरें मिलने में दिक्कत शोध: बृहस्पति के चंद्रमा गेनीमेड पर मिले पानी से बनी भाप के सबूत, नासा के हबल स्पेस टेलीस्कोप ने की खोज
Next Article राज्य महिला आयोग में नवनियुक्त सदस्यों के आने से प्रकरणों के निराकरण में आएगी तेजी- डॉ. नायक राज्य महिला आयोग में नवनियुक्त सदस्यों के आने से प्रकरणों के निराकरण में आएगी तेजी- डॉ. नायक
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?