ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बेमौसम बारिश से किसानों को फसल सड़ने का डर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

बेमौसम बारिश से किसानों को फसल सड़ने का डर

By @dmin
Published: November 14, 2021
Share
बेमौसम बारिश से किसानों को फसल सड़ने का डर
बेमौसम बारिश से किसानों को फसल सड़ने का डर
SHARE

दुर्ग। विगत दो दिनों से खराब मौसम और बेमौसम बारिश ने किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें खींच दी है। रूक-रूककर हो रही बारिश से कटी हुई फसल भीग गई है, जबकि खेतों में कटने को तेयार खड़ी फसल को भी नुकसान पहुंचा है। देर से हो रही धान खरीदी के बाद बेमौसम बरसात से किसानों के माथे पर बल पड़ गए हैं।

कई छोटे खेतों में तो पानी भरने से फसल के सडऩे की भी आशंका है। अब जब तक कड़ी धूप न निकले फसल को सुखाना टेढ़ी खीर है। दीपावली के बाद किसान खलिहान के तैयारी में ही लगे थे कि बरसात ने इस पर भी विराम लगा दिया। कुछ एक जगहों पर खलिहान में फसल को काटकर इकठ्ठा करना शुरू हुआ भी था तो अब उन ढेरियों को भीगने से बचाने की जुगत लगानी पड़ रही है। हालांकि इसके बाद भी ढेरियों में पानी घुस ही गया जिसे सुखाना मुश्किल होगा। त्योहार और बेमौसम बारिश के चलते पहले से पिछड़े फसल कटाई के काम में पडऩे वाली इस अप्रत्याशित बाधा ने जहां एक ओर उत्पादन में कमी की आशंका पैदा की है, वहीं दूसरी ओर किसानों के सिर पर अतिरिक्त काम का बोझ भी बढ़ गया है।

इस खरीफ के सीजन में बरसात के लंबा खींचने के कारण गीले खेत सूख भी नहीं पाए हैं। अंचल के अधिकांश रकबे में हार्वेस्टर की कटाई संभावना पहले ही समाप्त हो गई है, कुछ रकबे में हार्वेस्टर चलने की संभावना पर भी इस बरसात ने पूरी तरह पानी फेर दिया है। किसानों के पास पारंपरिक तरीके से मजदूरों से कटाई करवाकर खलिहान में मिसाई का विकल्प रह गया है।

किसान रघुनंदन वर्मा, चैतन्य चद्रवंशी, तरुण वर्मा, जीतेंद्र वर्मा, पुरषोत्तम वर्मा, रतिराम साहू ने बताया कि मौसम बिगडऩे से किसानों में आपाधापी मची हुई है। खलिहान में मिंजाई के लिए रखी धान की ढेरियों को भीगने से बचाने के लिए तालपतरी की जुगाड़ में लगे रहे। बरसते पानी में भीगते हुए खरही पर चढ़कर ढंकने का प्रयास करते रहे । हालांकि किसानों का यह प्रयास तब नाकाफी नजर आने लगा जब बरसात कम होने के बजाय और बढ़ती गई।

कृषि सूत्रों के मुताबिक, धान की हरहुना किस्म की फसल खेतों में पककर पूरी तरह तैयार हो गई है। इस बारिश से खड़ी फसल गिरकर जमीन में लेट गई है। इससे बालियों में से बीज झडऩे की साथ ही जमीन के संपर्क में आए बीजों में अंकुरण का खतरा भी बढ़ गया है। नमी वाली जमीन पर बालियों के लेट जाने से कटवा बीमारी भी उत्पादन में कमी का कारण बनेगी जिसमें पूरी की पूरी बाली टूट के अलग हो जाती है । यही खतरा खेत में कटकर रखी फसलों पर भी पड़ेगा। निर्धारित दिवस के अंदर फसल न कट पाने के कारण कटाई और धुलाई में सूखे पौधों से बालियां झडऩे से भी उत्पादन में गिरावट आएगी।

ढाई करोड़ की लागत से बनेगा प्रदेश का पहला ऑक्सीरिडिंग जोन, गार्डन के बीच पढ़ाई के लिए मिलेगा अनुकुल माहौल
किसानों के पुराने जूट बारदानों का उपयोग होगा धान खरीदी में….. बारदानों की कमी को देखते हुए राज्य शासन ने जारी किया आदेश
Crime News: बहु पर हुई ससुर की नियत खराब, पति को बताई आपबीती और कर दी हत्या
क्या है पिनाका लॉन्चर जिसे भारत ने चीन बॉर्डर पर तैनात कर दिया है
भारत मंडपम में दिखी छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक छटा, देश की राजधानी में लोक कलाकारों का भव्य प्रदर्शन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article AC ट्रेन की बोगियों में मिलेगी ऑपरेशन थिएटर जैसी ताजी हवा, राजधानी एक्सप्रेस में किया जा रहा है प्रयोग ट्रेन यात्रा में 53 प्रकार की रियायतें फिर होंगी लागू, टिकट भी सस्ती
Next Article ठंड बढ़ी, तिब्बतियों का बाजार गरमाया ठंड बढ़ी, तिब्बतियों का बाजार गरमाया
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?