ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: ट्रेन यात्रा में 53 प्रकार की रियायतें फिर होंगी लागू, टिकट भी सस्ती
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

ट्रेन यात्रा में 53 प्रकार की रियायतें फिर होंगी लागू, टिकट भी सस्ती

By @dmin
Published: November 14, 2021
Share
AC ट्रेन की बोगियों में मिलेगी ऑपरेशन थिएटर जैसी ताजी हवा, राजधानी एक्सप्रेस में किया जा रहा है प्रयोग
AC ट्रेन की बोगियों में मिलेगी ऑपरेशन थिएटर जैसी ताजी हवा, राजधानी एक्सप्रेस में किया जा रहा है प्रयोग
SHARE

दुर्ग। रेल यात्रा जल्द ही सस्ती हो जाएगी और कोरोना काल में बढ़े रेल किराये पहले की तरह सामान्य हो जाएंंगे। इसके साथ ही रेल मंत्रालय यात्रियों को 53 प्रकार की रियायत संबंधी सुविधा फिर से लागू करने जा रहा है। वरिष्ठ नागरिक, दिव्यांग, खिलाड़ी, मीडिया और सैनिक की वीरंगनाओं आदि को मिलने वाली सस्ती टिकट अगले माह से मिलने की उम्मीद है। ऐसे में यात्रियों का सफर सस्ता हो जाएगा। 25 से 75 प्रतिशत तक टिकट के बेसिक किराये में छूट दी जाती थी जो कोरोना काल की गाइडलाइंस के बाद बंद कर दी गई थी।

अब रेल मंत्रालय ट्रेनों से स्पेशल दर्जा हटाकर सुविधाओं को फिर से लागू करेगा। इतना ही नहीं लंबी दूरी की रेल टिकट भी अब यात्रियों को अनरिर्जव टिकटिंग सिस्टम (यूटीएस) से ही मिलने लगेगी। मौजूदा समय में चुनिंदा ट्रेनों की टिकट ही यूटीएस से मिलती हैं, जिस कारण यात्रियों पर किराए का बोझ अधिक पड़ता है। स्पेशल ट्रेन का दर्जा हटते ही किराये में भी कमी आ जाएगी।

बता दें कि कोरोना काल में रेल टिकट पर मिलने वाली रियायत पर रेलवे ने कैंची चला दी थी। पहले कंप्यूटर पर यात्री की उम्र फीड होते ही यात्री को अपने आप रियायती टिकट मिल जाती थी। स्वास्थ्य मंत्रालय की गाइडलाइंस के बाद रिजर्वेशन कार्यालय में साफ्टवेयर में रियायती टिकट पर पाबंदी लगा दी गई थी। करीब पौने दो साल से यात्रियों को स्पेशल दर्जे की ट्रेनों में यात्रा करनी पड़ती थी।

इनको मिलती है रियायत
शारीरिक रूप से दिव्यांग यात्री को स्लीपर और थर्ड एसी में 75 प्रतिशत जबकि प्रथम और सेकेंड एसी में 50 प्रतिशत छूट मिलती है। नेत्रहीन यात्री के साथ यात्रा करने वाले को भी राजधानी और शताब्दी जैसी महत्वपूर्ण गाडिय़ों में थ्री एसी श्रेणी में 25 प्रतिशत तक की छूट मिलती थी। अलग-अलग तरह की बीमारियों पर भी रियायत दी जाती है। कैंसर रोगी और उसके साथ यात्रा करने वाले को 75 प्रतिशत और यही सुविधा थैलेसीमिया और हार्ट रोगियों को भी मिलती है। 60 वर्ष की उम्र या इससे पार वरिष्ठ नागरिकों में पुरुषों को सभी श्रेणियों में 40 प्रतिशत व 58 वर्ष या इससे पार वरिष्ठ नागरिक महिला को 50 प्रतिशत तक छूट का प्रविधान है। राष्ट्रपति, पुलिस पदक और प्रशंसनीय सेवाओं के लिए भारतीय पुरस्कार विजेताओं को भी 50 प्रतिशत तक छूट दी जाती है। इस तरह 53 प्रकार की छूट दी जाती है।

जेबें नहीं होंगी हल्की
फिलहाल यात्रियों को मजबूरन कंप्यूटरीकृत आरक्षण टिकट खरीदकर यात्रा करनी पड़ती है। छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में सामान्य टिकट पर यात्रा करने वाले यात्रियों को भी महंगी टिकट खरीदनी पड़ रही है। जब यूटीएस से लंबी दूरी की टिकटें मिलने लगेंगी और स्पेशल ट्रेन का दर्जा हट जाएगा तो ऐसे यात्रियों को सामान्य डिब्बे में फिर से सस्ती यात्रा करने का अवसर मिल जाएगा। सूत्रों का कहना है कि 30 नवंबर के बाद यह सुविधा कभी भी शुरू की जा सकती है।

जारी किया आदेश
रेलवे बोर्ड ने जोनल रेलवे को लिखे पत्र में कहा कि ट्रेनें अब अपने नियमित नंबर के साथ परिचालित की जाएंगी और किराया कोविड पूर्व दर जैसा सामान्य हो जाएगा। बोर्ड के 12 नवंबर की तारीख वाले आदेश में कहा गया है, कोविड-19 महामारी के मद्देनजर सभी नियमित मेल/एक्सप्रेस ट्रेनें एमएसपीसी (मेल/एक्सप्रेस स्पेशल) और एचएसपी (होलीडे स्पेशल) के रूप में चलाई जा रही है। अब यह फैसला किया गया है कि वर्किंग टाइम टेबल, 2021 में शामिल सहित एमएसपीसी और एचएसपी ट्रेन सेवाएं नियमित नंबर के साथ परिचालित की जाएगी और किराया दिशा-निर्देशों के मुताबिक, यात्रा के लिए संबद्ध वर्ग व ट्रेन के प्रकार पर आधारित होगा। अगले कुछ दिनों में 1,700 से अधिक ट्रेनें बहाल की जाएंगी। ट्रेन नंबर का पहला अंक शून्य (जीरो) नहीं होगा जैसा कि स्पेशल ट्रेनों के मामले में था। कोविड-19 महामारी के मद्देनजर लगाये गये प्रतिबंध प्रभावी रहेंगे, जैसे कि रियायत, बेड रोल (बिस्तर) और भोजन सेवाएं आदि पर पर अस्थायी प्रतिबंध जारी रहेगा। विशेष ट्रेनों के परिचालन और किराये में रियायत नहीं देने से रेलवे के राजस्व में भी काफी वृद्धि देखी गई है। रेलवे ने यात्री मद से 2021-2022 की दूसरी तिमाही के दौरान पहली तिमाही की तुलना में 113 प्रतिशत वृद्धि दर्ज की है।

लद्दाख में किसी भी कीमत पर पीछे नहीं हटेंगे भारतीय जवान, अत्यधिक ठंड में उपयोग किए जाने वाले टेंट का ऑर्डर देने की तैयारी
बिग ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ के कर्मचारियों को दीपावली का गिफ्ट, सरकार ने 4 फीसद बढ़ाया डीए
ईद के दिन बड़ा हादसा: महेन्द्रगढ़ में स्कूल बस पलटी, दुर्घटना में छह बच्चों की मौत, 15 घायल
मिथिलांचलवासियों सपना पूरा, दरभंगा एयरपोर्ट पर उतरा पहला यात्री विमान, मिला वाटर सैल्यूट
नवरात्र के पहले दिन महिलाओं ने लिया मतदान का संकल्प, 100 फीसदी मतदान की अपील
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article खूब बजेगी शहनाइयां, इस बार शादी के 14 मुहुर्त, त्यौहारों के बाद भी बाजारों में रौनक बरकरार, कहीं आज तो कहीं कल मनेगी एकादशी खूब बजेगी शहनाइयां, इस बार शादी के 14 मुहुर्त, त्यौहारों के बाद भी बाजारों में रौनक बरकरार, कहीं आज तो कहीं कल मनेगी एकादशी
Next Article बेमौसम बारिश से किसानों को फसल सड़ने का डर बेमौसम बारिश से किसानों को फसल सड़ने का डर

Ro.No.-13848/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?