ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बेपरवाह है रवैया, चुनावी हिंसा पीडि़तों को मुआवजा न देने पर ममता सरकार को एचसी की फटकार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalPolitics

बेपरवाह है रवैया, चुनावी हिंसा पीडि़तों को मुआवजा न देने पर ममता सरकार को एचसी की फटकार

By @dmin
Published: October 4, 2021
Share
आज भी जेल में ही कटेगी ममता के मंत्रियों की रात, नहीं मिली बेल
आज भी जेल में ही कटेगी ममता के मंत्रियों की रात, नहीं मिली बेल
SHARE

कोलकाता (एजेंसी)। पश्चिम बंगाल में चुनाव बाद हुई हिंसा के पीडि़तों को अब तक मुआवजा न दिए जाने पर ममता सरकार को कलकत्ता हाई कोर्ट ने फटकार लगाई है। सोमवार को सीबीआई ने राज्य में चुनाव बाद हुई हिंसा को लेकर की गई जांच की स्टेटस रिपोर्ट कलकत्ता हाई कोर्ट के सामने पेश की। इस दौरान कोर्ट ने ममता सरकार के लापरवाही भरे रवैये को लेकर कड़ा रुख अपनाया।

कार्यवाहक चीफ जस्टिस राजेश बिंदल और जस्टिस राजर्षि भारद्वाज की खंडपीठ ने सुनवाई के दौरान कहा, ‘यह एक गंभीर मामले को लेकर राज्य के बेपरवाह रवैया को दर्शाता है।Ó मामले में अब अगली सुनवाई 8 नवंबर को होगी।

इसी साल अगस्त माह में कलकत्ता हाईकोर्ट की पांच जजों वाली बेंच ने चुनावी हिंसा को लेकर सीबीआई और राज्य पुलिस की एक तीन सदस्यीय एसआईटी टीम से अलग-अलग जांच कराए जाने का आदेश दिया था। कोर्ट ने राज्य सरकार को चुनाव बाद हुई हिंसा के पीडि़तों को मुआवजा देने का भी ऐलान किया था।

पीठ ने कहा कि अभी तक सीबीआई ने सात केसों में 40 एफआईआर और चार्जशीट दायर की है। सोमवार को सीबीआई ने कलकत्ता हाईकोर्ट की निगरानी में जारी अपनी जांच से जुड़ी पहली स्टेटस रिपोर्ट दायर की है।

राज्य सरकार की ओर से तीन सदस्यों वाली एसआईटी के सहयोग के लिए 10 आईपीएस अधिकारियों की नियुक्ति पर भी कोर्ट ने आपत्ति दर्ज की। हालांकि, राज्य सरकार ने कोर्ट में कहा कि एसआईटी सदस्यों के साथ पर्याप्त विचार-विमर्श के बाद 10 आईपीएस अधिकारियों को नियुक्त किया गया था। हालांकि, राज्य सरकार इस टीम को लेकर कोई भी आधिकारिक जानकारी देने में अक्षम रही।

बता दें कि इस साल बंगाल में हुए विधानसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद राज्य में कई जगह हिंसा, आगजनी जैसी वारदातें हुईं। जून में एक जनहित याचिका पर सुनवाई के दौरान कोर्ट ने राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग को एक कमेटी गठित कर के चुनाव बाद हुई हिंसा के सभी मामलों की जांच करने को कहा था।

सात सदस्यों वाली कमेटी ने 13 जुलाई को अपनी फाइनल रिपोर्ट कोर्ट को सौंपी जिसमें टीएमसी सरकार पर निशाना साधते हुए सीबीआई जांच की मांग की गई थी। रिपोर्ट में यह भी सुझाव दिया गया कि हिंसा से जुड़े मामलों की सुनवाई राज्य से बाहर होनी चाहिए। एनएचआरसी ने अपनी रिपोर्ट में यह भी बताया था कि 2 मई से लेकर 20 जून के बीच राज्य में हिंसा से जुड़ी 1 हजार 934 शिकायतें दर्ज कराई गईं। इनमें से 29 हत्या, 12 रेप और यौन शोषण, 940 लूटपाट जैसे मामले थे। कमेटी ने करीब 15 हजार पीडि़तों की जानकारी के आधार पर यह रिपोर्ट तैयार की थी।

छत्तीसगढ़ में बाघ के हमले से दो की मौत, एक की हालत गंभीर…. लकड़ी बीनने गए थे जंगल
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: ह्यूस्टन में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर उत्साह, 50 से अधिक कार्यक्रमों का आयोजन
पीएमजीएसवाय में सड़कों की गुणवत्ता में छत्तीसगढ़ प्रथम स्थान पर
आरा बैग कारोबारी हत्याकांड: कुख्यात खुर्शीद कुरैशी सहित 10 को फांसी, 6 दिसंबर 2018 को हुई थी इमरान की हत्या
राज्य स्तरीय शालेय क्रीडा स्पर्धा का समापन : सांसद बघेल ने कहा- सफलता पाने के लिए हमेशा करते रहना चाहिए प्रयास
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Congress demonstrations on petrol and diesel, PCC president drove bicycle चिकित्सा का नोबेल: अमेरिकी वैज्ञानिक डेविड जूलियस और आर्डेम पैटापूटियन को मिला साझा सम्मान
Next Article Number of infected people crossed 58 lakhs in the country लगातार घट रही है प्रदेश में कोरोना मरीजों की संख्या… पांच जिलों में कोरोना का एक भी सक्रिय मरीज नहीं… प्रदेश में फिलहाल 254 सक्रिय मरीज

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?