ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बूथ चलो अभियान: प्रभार वाले जोन में उत्कृष्ट कार्य करने पर रत्नावली का सम्मान
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

बूथ चलो अभियान: प्रभार वाले जोन में उत्कृष्ट कार्य करने पर रत्नावली का सम्मान

By Om Prakash Verma
Published: July 10, 2023
Share
बूथ चलो अभियान: प्रभार वाले जोन में उत्कृष्ट कार्य करने पर रत्नावली का सम्मान
बूथ चलो अभियान: प्रभार वाले जोन में उत्कृष्ट कार्य करने पर रत्नावली का सम्मान
SHARE

जिला प्रभारी सीमा वर्मा, आयोग अध्यक्ष थानेश्वर साहू, जिलाध्यक्ष सागर सिंह बैस ने किया रत्नावली कौशल का सम्मान
मुंगेली। कांग्रेस के बूथ चलो अभियान में बेहतरीन परफारमेंस दिखाने पर कांग्रेस नेत्री रत्नावली कौशल का सम्मान वरिष्ठ कांग्रेसजनों द्वारा किया गया। सुश्री कौशल ने अपने प्रभार वाले जोन में टीम वर्क के साथ काम करते हुए तय समय सीमा के भीतर अभियान को शत प्रतिशत सफल बनाकर कांग्रेस संगठन द्वारा सौंपे गए दायित्व का कुशलता पूर्वक निर्वहन किया है।

राज्य विधानसभा चुनावों के मद्देनजर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा राज्यभर में बूथ चलो अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान का मकसद बूथ स्तर तक के कार्यकत्र्ताओं को रिचार्ज करना और एक रणनीति के तहत उन्हें चुनावी मोड में लाना है। प्रदेश कांग्रेस के निर्देश पर छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस कमेटी की महासचिव एवं अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण छ्ग शासन सदस्य रत्नावली कौशल को मुंगेली जिले के फंदवानी जोन का बूथ चलो अभियान प्रभारी बनाया गया है। इस जोन में तीन सेक्टर और कुल 18 बूथ हैं। इन तीनों सेक्टरों और सभी 18 बूथों में अभियान को महज एक सप्ताह के भीतर पूर्ण करना था। कांग्रेस नेत्री रत्नावली कौशल ने संगठन द्वारा सौंपे गए दायित्व का बखूबी निर्वहन किया। सबसे पहले सुश्री कौशल ने जोन अध्यक्ष रघुराज सिंह ठाकुर, यशवंत पात्रे, सेक्टर प्रभारी राजेंद्र यादव, फंदवानी बूथ अध्यक्ष मुकेश पात्रे आदि के साथ बैठक कर अभियान को सभी बूथों में सफल बनाने के लिए रणनीति तैयार की। इसके बाद हर सेक्टर और हर बूथ के मैदानी कांग्रेस कार्यकत्र्ताओं की बैठकें लेकर उन्हें रत्नावली कौशल व रघुराज सिंह ने कांग्रेस की रीति नीति और सिद्धांतों को हर मतदाता तक कैसे पहुंचाना है, इस संबंध में टिप्स दिए।

हिन्द सेना महिला ब्रिगेड राष्ट्रीय अध्यक्ष रत्नावली कौशल ने इस दौरान पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा निकाली गई भारत जोड़ो यात्रा की अहमियत और सफलता के बारे में भी आम लोगों को अवगत कराने हेतु कार्यकत्र्ताओं को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि लोगों को यह बात अच्छी तरह से समझाएं कि भाजपा देश को तोडऩे और समुदायों के बीच नफरत घोलने का काम करती है। भाजपा द्वारा खड़ी की गई नफरत की दीवार को दहाने के लिए ही हमारे नेता राहुल गांधी ने पदयात्रा निकालकर कन्या कुमारी से कश्मीर तक साढ़े तीन हजार किमी की की यात्रा कर भाईचारे का संदेश प्रसारित किया। सुश्री कौशल ने कहा – अपने अपने बूथ के हर माता, बहन और भाइयों को बताएं कि कांग्रेस ही देश को एकजुट रख सकती और तरक्की की राह पर आगे बढ़ा सकती है।

भूपेश सरकार की योजनाएं भी गिनाई
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं प्रभारी मंत्री गुरु रूद्र कुमार की विशेष कृपापात्र अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण सदस्य रत्नावली कौशल ने बैठकों के दौरान बूथ स्तर के कांग्रेस कार्यकत्र्ताओं के समक्ष मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उनकी सरकार द्वारा जनहित में चलाई जा रही योजनाओं को भी सिलसिलेवार ढंग से रखा। उन्होंने बताया कि नरवा, घुरवा, गरवा, बाड़ी योजना छोटे किसानों, पशु पालकों और महिलाओं का जीवन स्तर ऊंचा उठाने में कारगर साबित हो रही है। धान का सर्वाधिक समर्थन मूल्य 2600 रु. प्रति क्विंटल और राजीव गांधी न्याय योजना के तहत धान की अंतर राशि और बोनस का भुगतान हमारी कांग्रेस सरकार कर रही है। इससे प्रदेश के किसानों की आमदनी में बढ़ोत्तरी हुई है। महात्मा गांधी ग्रामीण औद्योगिक पार्को की स्थापना कर भूपेश बघेल सरकार महिला स्व सहायता समूहों और युवाओं में उद्यमशीलता का विकास कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का काम कर रही है। पूरे देश की तुलना में हमारे राज्य छत्तीसगढ़ में बेरोजगारी दर और शिशु मृत्यु दर सबसे कम है, हमारी सरकार युवाओं को ढाई हजार रुपए बेरोजगारी भत्ता दे रही है, आदिवासियों के पर्व परंपरा के संरक्षण संवर्धन के लिए ठोस काम कर रही है, ग्रामीण बच्चों को गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा दिलाने के लिए बड़े गांवों में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल खोल रही है और अब अंग्रेजी माध्यम कॉलेज भी खोले जा रहे हैं, छात्राओं को निशुल्क साईकिलें, गरीब और अजा – अजजा वर्ग के विद्यार्थियों को मुफ्त में स्कूल यूनिफार्म, पाठ्य पुस्तकें कॉपी हमारी ही सरकार प्रदान कर रही है। रत्नावली ने कहा कि इन तमाम योजनाओं ने छत्तीसगढ़ में अभूतपूर्व बदलाव लाया है। भाजपा के पंद्रह साल के शासन और हमारे किसान पुत्र मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार के महज साढ़े चार साल की तुलना करते हुए लोगों के सामने बात रखें और अधिकाधिक लोगों को कांग्रेस से जोड़ें। सुश्री कौशल के ऐसे प्रेरक उदबोधन से कार्यकत्र्ता बेहद उत्साहित दिखे और उन्होंने छत्तीसगढ़ में फिर से कांग्रेस की सरकार लाने का संकल्प व्यक्त किया।

उपलब्धि के लिए हुआ युवा नेत्री का सम्मान
प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की महासचिव एवं बूथ चलो अभियान की जोन प्रभारी रत्नावली कौशल ने सात दिन की तय समय सीमा में अपने प्रभार वाले सभी बूथों के कार्यकत्र्ताओं को एकजुट कर उनमें नई ऊर्जा का संचार करने में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल कर ली। इसके अलावा उन्होंने जिस प्रभावी अंदाज में भूपेश बघेल सरकार की योजनाओं को बूथ लेवल तक पहुंचाया, उसका सकारात्मक असर भी इन बैठकों के दौरान देखने को मिला। फंदवानी, धनगांव व अन्य गांवों के दर्जनों महिला पुरुषों ने भूपेश बघेल सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं तथा रत्नावली कौशल की मिलनसारिता से प्रभावित होकर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली। जब इस उपलब्धि की जानकारी जिला कांग्रेस कमेटी की प्रभारी सीमा वर्मा, राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष थानेश्वर साहू एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष सागर सिंह बैस को मिली, तो उन्होंने रत्नावली कौशल को सम्मानित करने का फैसला किया। एक सादे समारोह में सुश्री वर्मा, श्री साहू और श्री बैस ने अन्य वरिष्ठजनों की उपस्थिति में तिरंगा गमछा एवं बैच लगाकर रत्नवली कौशल का सम्मान किया। इस सम्मान के लिए वरिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त करते हुए रत्नवली कौशल ने कहा कि मैं आपकी बेटी तुल्य हूं, आपके हर आदेश को शिरोधार्य करते हुए कांग्रेस पार्टी की सेवा समर्पण भाव से आजीवन करती रहूंगी।

इंग्लैंड के भारत दौरे का एलान: तीन शहरों में होंगे चार टेस्ट, पांच टी-20 और तीन वन-डे मैच…. अहमदाबाद के मोटेरा में होगा डे-नाईट टेस्ट
मुख्यमंत्री साय ने किया नई औद्योगिकी नीति को किया लॉन्च, बोले- राज्य की नई औद्योगिक नीति को हमने रोजगार परक बनाया  
Railway Breaking : दुर्ग-भोपाल अमरकंटक एक्सप्रेस को लेकर बड़ा अपडेट… भोपाल नहीं जाएगी यह ट्रेन
Bhilai Breaking : गार्ड का न्यूड वीडियो बनाया, भिलाई तीन में महिला ने ब्लैकमेल कर वसूले 3 लाख… जानिए क्या है पूरा मामला?
दंतेवाड़ा में 21 नक्सलियों ने किया सरेंडर : 13 पर था 25 लाख से ज्यादा का इनाम, सुरक्षाबलों की बड़ी सफलता
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article CG News : बैंक लोन से परेशान महिला ने की खुदकुशी, डंपिंग यार्ड में लटकती मिली लाश… 4 दिन से थी लापता
Next Article कांवरियों पर हेलीकॉप्टर से बरसाए गए फूल, आसमान में ये नजारा देख झूम उठे शिवभक्त कांवरियों पर हेलीकॉप्टर से बरसाए गए फूल, आसमान में ये नजारा देख झूम उठे शिवभक्त

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?