ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बीमारी का कहर: डेंगू और वायरल बुखार से 21 लोगों की मौत, दो बच्चों सहित चार ने तोड़ा दम
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

बीमारी का कहर: डेंगू और वायरल बुखार से 21 लोगों की मौत, दो बच्चों सहित चार ने तोड़ा दम

By @dmin
Published: October 10, 2021
Share
डेंगू का प्रकोप: सरकारी इंतजाम नाकाफी, मेडिकल कॉलेज में 540 बच्चे भर्ती, कम पड़ गए बे
डेंगू का प्रकोप: सरकारी इंतजाम नाकाफी, मेडिकल कॉलेज में 540 बच्चे भर्ती, कम पड़ गए बे
SHARE

आगरा (एजेंसी)। आगरा के बाह क्षेत्र में बुखार से मौत का सिलसिला थम नहीं रहा है। 24 घंटे में दो बच्चों समेत चार लोगों की बुखार से जान चली गई। शनिवार को पिढ़ौरा के चंडीगढ़शाला गांव में छह माह के बिट्टू, रीठई गांव के एक वर्ष के दुर्गेश और दलईपुरा के संत किशोर (35) की मौत हो गई। वहीं बाढ़ के रंपुरा में भी विवाहिता सौरवी (22) की बुखार से मौत हो गई।

ब्रज में शनिवार को बुखार और डेंगू से 21 लोगों की जान चली गई, इसमें आगरा में छह माह के बिट्टू 1 साल के दुर्गेश के अलावा संत किशोर व सुरभि की बुखार से मौत हो गई। मैनपुरी में 85 वर्षीय शांति देवी, ममता देवी, बलराम और मांडवी, किशोर और ललिता की मौत हो गई। फिरोजाबाद में अर्पिता की बुखार से जान चली गई। वहीं कासगंज में 4 वर्षीय सोनू की और रितेश यादव पत्नी उमेश चंद्र उपाध्याय की बुखार से मौत हो गई। एटा में एक महिला सहित चार लोगों की बुखार से मौत हुई है

परिजनों के मुताबिक गांव चंडीगढ़शाला के मुकेश के छह माह के बेटे बिट्टू को शुक्रवार शाम करीब चार बजे तेज बुखार आया था। घरवाले स्याहीपुरा और फतेहाबाद ले गए। वहां से आगरा के एक निजी अस्पताल में लाकर भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान बिट्टू की मौत हो गई।

गांव रीठई निवासी दुर्गेश पुत्र दशरथ सिंह को दो दिन से बुखार आ रहा था। परिजन झोलाछाप से दवा दिला रहे थे। शुक्रवार शाम हालत ज्यादा खराब होने पर आगरा ले जाते समय रास्ते में ही दुर्गेश की मौत हो गई।

इसी तरह दलईपुरा निवासी संत किशोर पुत्र मोहकम सिंह को करीब 10 दिन से बुखार आ रहा था। बुधवार को परिजनों ने आगरा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां से शुक्रवार को डॉक्टर ने दिल्ली के लिए रेफर कर दिया। दिल्ली में इलाज के दौरान संत किशोर की मौत हो गई। पिनाहट क्षेत्र में अब तक बुखार से 29 लोगों की जान जा चुकी है, जिसमें 27 बच्चे शामिल हैं।

वहीं शनिवार को जैतपुर के गढीरंपुरा गांव में बुखार से पीडि़त सौरवी (22) की इलाज के दौरान मौत हो गई। इस सदमे में ससुर की भी सांसें थम गईं। एक ही दिन में परिवार की बहू और ससुर की मौत से कोहराम मच गया।

परिजनों के मुताबिक गढीरंपुरा निवासी नरायन सिंह की पत्नी सौरवी देवी (22) को चार दिन से बुखार आ रहा था। उसे आगरा के एक निजी अस्पताल में ले गए। परिजनों के अनुसार वहां के डॉक्टरों ने डेंगू होने की जानकारी दी थी। इसके बाद हालत बिगडऩे पर परिजन आगरा के निजी अस्पताल से सौरवी को जयपुर के एसएमएस हॉस्पिटल में ले गए। जहां उपचार के दौरान शुक्रवार को शाम 4 बजे सौरवी की मौत हो गई।

इधर, मौत की खबर सुनकर ससुर प्रभुदयाल (65) की सदमे से हालत बिगड़ गई। जिन्हें इलाज के लिए शनिवार को सुबह बाह सीएचसी परिजन लेकर पहुंचे। जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सीएचसी बाह के अधीक्षक डॉ. जितेंद्र वर्मा ने बताया कि परिजन प्रभुदयाल को मृत अवस्था में सीएचसी पर लेकर आए थे। परिजनों ने बताया कि सौरवी की शादी दो वर्ष पूर्व हुई थी।

72 दिनों से सेक्टर-2 क्षेत्र में हो रही नि:शुल्क जल सेवा अभियान का समापन… अब साफ हुआ टाउनशिप में पानी
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने महादेव घाट पर किया कार्तिक पूर्णिमा स्नान… प्रदेश वासियों को दी बधाई व शुभकामनाएं
ICC में बड़ा बदलाव: शशांक मनोहर ने पद छोड़ा, ख्वाजा बने अंतरिम अध्यक्ष
बलौदाबाजार-भाटापारा सड़क हादसे में मृत सदस्यों के परिवार को मिलेंगे चार-चार लाख रुपए… सीएम बघेल ने की घोषणा
कोरोना से राहत: 208 दिनों बाद सबसे कम सक्रिय मरीज, बीते 24 घंटे में 18166 मामले, 214 लोगों की मौत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article कवर्धा विवाद: गांवों में असर नहीं, शहर में तनाव बरकरार, कफ्र्यू में 4 घंटे छूट, सुबह 10 से 2 तक खुलेंगे बाजार कवर्धा विवाद: गांवों में असर नहीं, शहर में तनाव बरकरार, कफ्र्यू में 4 घंटे छूट, सुबह 10 से 2 तक खुलेंगे बाजार
Next Article भाजपा सरकार को उत्तर प्रदेश में पेपर लीक पर चर्चा करनी चाहिए: प्रियंका गांधी किसान न्याय रैली: केंद्र और प्रदेश सरकार पर जमकर बरसीं प्रियंका, बोलीं- बोलीं- ये देश भाजपा नेताओं की जागीर नहीं

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?