ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बीजेपी में सेंध लगाने लगे मुकुल रॉय, कई नेताओं की कराई TMC में एंट्री
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalPolitics

बीजेपी में सेंध लगाने लगे मुकुल रॉय, कई नेताओं की कराई TMC में एंट्री

By @dmin
Published: June 21, 2021
Share
टीएमसी में भगदड़: मंत्री बच्चू हंसदा समेत दो और विधायक बीजेपी में शामिल, अभिनेत्री राजश्री राजबंशी ने भी उठाया पार्टी का झंडा
टीएमसी में भगदड़: मंत्री बच्चू हंसदा समेत दो और विधायक बीजेपी में शामिल, अभिनेत्री राजश्री राजबंशी ने भी उठाया पार्टी का झंडा
SHARE

कोलकाता (एजेंसी)। पश्चिम बंगाल में बीजेपी को एक और झटका लगा है। अलीपुरद्वार के पार्टी के जिलाध्यक्ष गंगा प्रसाद शर्मा ने तृणमूल कांग्रेस का दामन थाम लिया है। वह सोमवार दोपहर को मुकुल रॉय समेत टीएमसी के कई सीनियर नेताओं की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हुए। उनके साथ जिले के कई और नेता टीएमसी में शामिल हुए हैं। गंगा प्रसाद शर्मा 2015 से ही जिले में बीजेपी के अध्यक्ष के तौर पर काम कर रहे थे। हालिया विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने इस जिले में शानदार प्रदर्शन किया था और सभी 5 सीटों पर जीत हासिल की थी। लेकिन अब शर्मा का बीजेपी छोडऩा बड़ा झटका है। शर्मा के टीएमसी जॉइन करने के दौरान मुकुल रॉय का मौजूद रहना बताता है कि इसमें उनकी भी अहम भूमिका हो सकती है। मुकुल रॉय ने 2017 में जब बीजेपी का दामन थामा था तो बड़ी संख्या में टीएमसी के नेताओं ने भगवा दल जॉइन किया था। ऐसे में अब उनके एक बार फिर से टीएमसी में जाने से बड़ी संख्या में नेताओं के बीजेपी छोडऩे की अटकलें लगाई जा रही हैं। शर्मा के टीएमसी जॉइन करने के मौके पर मुकुल रॉय ने कहा कि बीजेपी ने उत्तर बंगाल से ही सबसे ज्यादा सीटें 2019 के लोकसभा चुनाव और अब हुए विधानसभा चुनाव में जीती थीं। ऐसे में यहां से नेताओं का छोडऩा बंगाल से बीजेपी के खात्मे की शुरुआत है।

West Bengal: Alipurduar district BJP president Ganga Prasad Sharma joins TMC in the presence of party leaders Sukhendu Sekhar Roy and Mukul Roy in Kolkata. pic.twitter.com/CUIOkIXHLf

— ANI (@ANI) June 21, 2021

बीजेपी छोड़ते हुए गंगा प्रसाद शर्मा ने कहा कि पार्टी की लीडरशिप जिले में किसी भी फैसले से पहले सुनती नहीं थी। एकतरफा फैसले लिए जाते थे। शर्मा ने कहा कि मैंने कई महीने पहले ही बीजेपी छोडऩे का फैसला ले लिया था, लेकिन चुनाव के चलते ऐसा नहीं किया। शर्मा ने कहा कि बीजेपी पर उत्तर बंगाल के लोगों ने भरोसा जताया है, लेकिन वह उनकी उम्मीदों को पूरा करने में खरा नहीं उतर पाई है। अलीपुरद्वार जिले के अध्यक्ष का बीजेपी छोडऩे मुकुल रॉय की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है। इसी महीने की शुरुआत में मुकुल रॉय ने टीएमसी का दामन था। खुद सीएम ममता बनर्जी और उनके भतीजे अभिषेक बनर्जी इस मौके पर मौजूद थे।

कैलाश विजयवर्गीय पर हमला बोलकर छोड़ी पार्टी, कहा- 2 से 3 लोगों ने ही बांटे टिकट
टीएमसी जॉइन करते हुए गंगा प्रसाद शर्मा ने बीजेपी लीडरशिप पर भी हमला बोला। शर्मा ने कहा, ‘पुराने पार्टी कार्यकर्ताओं को बीजेपी में सम्मान नहीं मिल रहा था। निर्णय लेने की प्रक्रिया में वहां मतभेद थे। 2 से 3 लोग ही वहां सारे टिकट बांट रहे थे। कैलाश विजयवर्गीय उनमें से एक रहे हैं। पार्टी की मौजूदा स्थिति और हार के लिए उन्हें जवाब देना चाहिए। उन्हें पार्टी के महासचिव के पद से इस्तीफा देना चाहिए।Ó बता दें कि बंगाल में बीजेपी को उम्मीद से कम सीटें मिलने को लेकर भी अंदरखाने हलचल मची है। वरिष्ठ नेता तथागत रॉय समेत कई लीडर पार्टी के ही कुछ वरिष्ठ नेताओं पर इसके लिए निशाना साध रहे हैं।

रेलवे ने रद्द कर दी दर्जनों ट्रेनें, छत्तीसगढ़ को हैदराबाद, यशवंतपुर व कोचेवली को जोड़ने वाली यह ट्रेनें हुई कैंसिल
सोशल मीडिया पर हो रहे विरोध पर छलका जुबिन नौटियाल का दर्द, बोले- मेरी मां डिप्रेशन में हैं
Gustakhi Maaf: गाडिय़ों के घिसे हुए टायर और क्यूआर कोड
1.23 करोड़ की लागत से स्थापित होगी दो कंपोस्ट मशीन, गीले कचरे से बनेगी खाद -वोरा
महिला स्व सहायता समूह द्वारा स्वच्छता का संदेश देने निकाली जागरूकता रैली दिया स्वच्छता का संदेश
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Soon the road from Bhilai 3 to Puraina will be built जल्द बनेगी भिलाई 3 से पुरैना की सड़क… पुरैना के श्रमिकों के बैठने गार्डन में लगेगा चेयर… गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने किया 44 विकास कार्यों का भूमिूपजन
Next Article शेयर बाजार: बाजार में जारी रिकॉर्ड तोड़ बढ़त का सिलसिला, इस सप्ताह इन कारकों से तय होगी दिशा बाजार में लौटी रौनक: 52500 के पार सेंसेक्स, अडाणी ग्रुप की कंपनियों के शेयरों में उछाल

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?