ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बीजेपी में शामिल हो सकते हैं कैलाश गहलोत, कल छोड़ी थी ‘आप’; दिल्ली सरकार पर लगाए थे गंभीर आरोप
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsEducationNationalPolitics

बीजेपी में शामिल हो सकते हैं कैलाश गहलोत, कल छोड़ी थी ‘आप’; दिल्ली सरकार पर लगाए थे गंभीर आरोप

By Om Prakash Verma
Published: November 18, 2024
Share
बीजेपी में शामिल हो सकते हैं कैलाश गहलोत, कल छोड़ी थी 'आप'; दिल्ली सरकार पर लगाए थे गंभीर आरोप
बीजेपी में शामिल हो सकते हैं कैलाश गहलोत, कल छोड़ी थी 'आप'; दिल्ली सरकार पर लगाए थे गंभीर आरोप
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। आम आदमी पार्टी और दिल्ली सरकार के मंत्री पद से इस्तीफा देने वाले नजफगढ़ से विधायक कैलाश गहलोत आज भाजपा में शामिल हो सकते हैं। आज 12.30 बजे कैलाश गहलोत भाजपा की सदस्यता ले सकते हैं। कैलाश गहलोत ने रविवार को ही आप की प्राथमिक सदस्यता और मंत्री पद से इस्तीफा दिया था। कैलाश गहलोत ने 19 फरवरी 2015 को पहली बार दिल्ली सरकार में परिवहन मंत्री के रूप शपथ ली थी। उसके बाद वह लगातार तीन बाद मंत्री बनाए गए। इस्तीफा देने से पहले कैलाश गहलोत ने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को पत्र लिखकर पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए।

केजरीवाल को लिखे पत्र में गहलोत ने कहा कि इस समय आम आदमी पार्टी गंभीर चुनौतियां से गुजर रही है। पार्टी में राजनीतिक महत्वाकांक्षाएं लोगों के प्रति हमारी प्रतिबद्धता पर हावी हो गई हैं, जिससे कई वादे अधूरे रह गए हैं। जो पार्टी ने दिल्ली की जनता से किए थे। यमुना को साफ करने का सपना पूरा नहीं हो पाया। यमुना अब पहले से ज्यादा प्रदूषित हो गई। इसके अलावा शीशमहल (मुख्यमंत्री आवास) जैसे कई अजीबोगरीब विवाद सामने आए। इसने पार्टी की छवि खराब हुई। सवाल उठ रहे हैं कि लोग पार्टी पर विश्वास कर रहे हैं। पार्टी लोगों के अधिकारों के लिए लडऩे के बजाय केवल अपने राजनीतिक एजेंडे के लिए लड़ रहे हैं।

इसने दिल्ली के लोगों को बुनियादी सेवाएं देने की हमारी क्षमता कमजोर हुई। दिल्ली सरकार अपना अधिकांश समय केंद्र से लडऩे में बिताती है जिससे दिल्ली का वास्तविक विकास नहीं हो सका। उन्होंने कहा कि राजनीतिक यात्रा दिल्ली के लोगों की सेवा करने के लिए शुरू की थी, इसे जारी रखना चाहता हूं। यही कारण है कि आप से अलग हो रहा हूं और पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देता हूं। इसके अलावा उन्होंने मुख्यमंत्री को भी पत्र लिखकर अपने पद से इस्तीफा दिया।

मुख्यमंत्री ने इस्तीफा किया मंजूर
दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने नजफगढ़ से विधायक कैलाश गहलोत का मंत्री पद से स्वीकार कर लिया। वह दिल्ली सरकार में परिवहन मंत्री थे। वहीं आम आदमी पार्टी के सूत्रों का कहना है कि कैलाश गहलोत के खिलाफ ईडी और इनकम टैक्स के कई मामले चल रहे थे। उनके ऊपर कई बार ईडी और इनकम टैक्स की छापेमारी हो चुकी है। ऐसे में इस छापेमारी से बचने के लिए उसके पास भाजपा में शामिल होने के अलावा दूसरा कोई विकल्प नहीं बचा था। यह भाजपा का गंदा षड्यंत्र है। भाजपा दिल्ली चुनाव ईडी और सीबीआई के बल पर चुनाव जीतना चाहती है।

मुख्यमंत्री को मिले कैलाश गहलोत के विभाग
कैलाश गहलोत के इस्तीफे के बाद उनके सभी विभाग मुख्यमंत्री को सौंप दिए गए हैं। सरकार के सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक कैलाश गहलोत के सारे विभाग मुख्यमंत्री आतिशी के पास रहेंगे। इस मामले में मुख्यमंत्री आतिशी ने दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना को प्रस्ताव भेज दिया है।

भाजपा के नेता आज आप में होंगे शामिल
उधर, आम आदमी पार्टी का दावा है कि भाजपा के कई बड़े नेता सोमवार को आप में शामिल होंगे। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल सोमवार को प्रेस वार्ता करेंगे। दोपहर दो बजे अरविंद केजरीवाल इसकी घोषणा करेंगे।

दूसरे चरण के मतदान के लिए चौथे दिन 203 नामांकन दाखिल, 70 विधानसभा क्षेत्रों के लिए अब तक भरे गए 367 नामांकन पत्र
विवाद के बीच कर्नाटक में खुले स्कूल, हाईकोर्ट की रोक के बावजूद हिजाब में दिखीं छात्राएं
नागा चैतन्य-सामंथा के तलाक पर आया नागार्जुन का बयान, यह किस्सा हुआ पुराना, मेरा बेटा बहुत खुश है
बस्तर इन्वेस्टर कनेक्ट में  967 करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव : 2100 से अधिक लोगों  मिलेगा रोजगार
देश में फिर मिले कोरोना के 45 हजार से ज्यादा नए केस… केरल में लगातार चौथे दिन कोरोना के नए मामले 30 हजार के पार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Share Market: शेयर बाजार में गिरावट; सेंसेक्स 500 अंक फिसला, निफ्टी 23400 के नीचे Share Market: शेयर बाजार में गिरावट; सेंसेक्स 500 अंक फिसला, निफ्टी 23400 के नीचे
Next Article Weather News : दुर्ग भिलाई में बढ़ने लगी ठंड, सड़कों पर छाया कोहरा, रात का तापमान आधे से ज्यादा गिरा
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?