ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बीजेपी में शामिल होने के बाद बोलीं अपर्णा नेताजी और बड़ों का आशीर्वाद लेकर आई हूं
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalPolitics

बीजेपी में शामिल होने के बाद बोलीं अपर्णा नेताजी और बड़ों का आशीर्वाद लेकर आई हूं

By @dmin
Published: January 19, 2022
Share
बीजेपी में शामिल होने के बाद बोलीं अपर्णा नेताजी और बड़ों का आशीर्वाद लेकर आई हूं
बीजेपी में शामिल होने के बाद बोलीं अपर्णा नेताजी और बड़ों का आशीर्वाद लेकर आई हूं
SHARE

लखनऊ (एजेंसी)। समाजवादी पार्टी के संरक्षक और पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव बुधवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गईं। अपर्णा के भाजपा में शामिल होने को जहां भाजपा अखिलेश यादव की बड़ी नाकामी बताते हुए परिवार तक न संभाल पाने का तंज कस रही है वहीं इस मौके पर अपर्णा यादव ने यह कहकर सबको चौंका दिया कि वे मुलायम सिंह यादव का आशीर्वाद लेकर आई हैं।

मीडिया से बातचीत के दौरान अपर्णा ने कहा कि वह परिवार से विमुख नहीं हैं। सभी बड़ों का आशीर्वाद है। भाजपा में शामिल होने को विचारधारा की बात बताते हुए उन्होंने कहा- ‘मैं स्वतंत्र हूं। मुझे पता है मुझे क्या करना है, इसलिए बीजेपी में आई हूं। बीजेपी के भी सभी बड़ों ने मुझे आशीर्वाद दिया है। वह जरूर मेरे लिए कुछ अच्छा करेंगे। अपर्णा से जब यह यह पूछा गया कि यदि आप चुनाव लड़ती हैं तो क्या मुलायम आपके लिए प्रचार करेंगे तो अपर्णा ने कहा कि मुझे उनका आशीर्वाद प्राप्त है। बाकी बातें बाद की हैं।

इस मौके पर अपर्णा यादव ने पीएम मोदी और सीएम योगी की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि उनके लिए राष्ट्रधर्म सबसे ऊपर है। बीजेपी में शामिल होने के अपने फैसले पर अपर्णा यादव ने कहा कि मैंने राष्ट्र को हमेशा अपना धर्म माना है। हमेशा राष्ट्र के लिए ही फैसला लिया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मैं बहुत प्रभावित हूं। उनकी नीतियां मुझे नैतिक रूप से अच्छी लगती हूं। इन्हीं कारणों से आज भाजपा ज्वाइन की है। यह पूछे जाने पर कि क्या अखिलेश यादव और सपा राष्ट्रधर्म का निर्वहन नहीं करती?, अपर्णा यादव ने कहा कि वह परिवार से विमुख होकर कोई बात नहीं कहना चाहतीं। मेरा निजी विचार है कि पिछले पांच वर्षों में सीएम योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश में जिस तरह काम किया है। जितनी योजनाएं चलाई हैं, वे प्रभावशाली हैं।

मेरे चिंतन में राष्ट्र पहले
अपर्णा ने कहा, ‘सभी लोग जानते हैं कि मैं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से प्रभावित रही हूं। मेरे चिंतन में राष्ट्र सबसे पहले है। राष्ट्र का धर्म मेरे लिए सबसे ज्यादा जरूरी है। मैं राष्ट्र की अराधना करने निकली हूं। इसमें मुझे सबका सहयोग चाहिए।Ó अपर्णा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा शुरू की गई योजनाओं खासकर स्वच्छ भारत अभियान और महिलाओं तथा बेरोजगारों के लिए शुरू की गई योजनाओं की तारीफ की।

चीन पर तनाव के बीच आज शाम 4 बजे पीएम मोदी करेंगे संबोधित, इन मुद्दों पर कर सकते हैं बात
निर्वाचन आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस आज, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का हो सकता है एलान
स्वास्थ्य प्रभारी लक्ष्मीपति राजू ने किया वार्ड 5 का दौरा, स्वच्छता रैकिंग में भिलाई को अव्वल लाने सफाई पर विशेष ध्यान देने निर्देशित किया
पंडरिया में बीस दिन से लापता बच्ची हुई रिकवर, विधायक रिकेश ने की थी पहल… परिजनों ने जताया आभार
Weather : छत्तीसगढ़ में सुबह हल्की ठंड का अहसास, कड़ाके की ठंड के लिए अभी और करना होगा इंतजार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article अवैध खनन का मामला: सीएम के भतीजे व सहयोगी पर ईडी की कार्रवाई जारी, अब तक 10.7 करोड़ रुपये मिले अवैध खनन का मामला: सीएम के भतीजे व सहयोगी पर ईडी की कार्रवाई जारी, अब तक 10.7 करोड़ रुपये मिले
Next Article नौकरी व बेरोजगारी भत्ता को लेकर भाजयुमों भिलाई युवा मोर्चा ने सरकार को घेरा नौकरी व बेरोजगारी भत्ता को लेकर भाजयुमों भिलाई युवा मोर्चा ने सरकार को घेरा
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?