ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बिलासपुर में स्कार्फ को लेकर विवाद युवक को मार दिया चाकू…
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeatured

बिलासपुर में स्कार्फ को लेकर विवाद युवक को मार दिया चाकू…

By @dmin
Published: June 10, 2022
Share
SHARE

बिलासपुर। कंपनी गार्डन में गुरूवार की सुबह बदमाशों ने स्कार्फ नहीं निकालने पर युवक पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में घायल को उपचार के लिए सिम्स में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना पर पुलिस ने चार नाबालिग को गिरफ्तार किया है। उनसे चाकू जब्त कर पुलिस कार्रवाई में जुटी है। जूना बिलासपुर में रहने वाले अनिश कैवर्त कपड़े की दुकान में काम करते हैं। गुरूवार की सुबह पांच बजे वे अपने साथियों रितेश देवांगन, संजय, श्याम और राम के साथ कंपनी गार्डन में वाक के लिए गए थे। गार्डन के अंदर वे टहल रहे थे। इस दौरान श्याम ने अपने चेहरे को स्कार्फ से ढंका था। गार्डन के चबूतरे में बैठे लड़कों ने श्याम को स्कार्फ निकालने के लिए कहा। श्याम उनकी बातों को अनसुना कर आगे बढऩे लगा। बदमाशों को यह बात नागवार गुजरी। उन्होंने श्याम के चेहरे जबरन स्कार्फ निकालने की कोशिश की। इसके बाद अनिश से घूरने की बात को लेकर गाली-गलौज की। इसका विरोध करने पर वे अनिश की पिटाई करने लगे।

वहीं, एक लड़का रितेश से भिड़ गया। मारपीट के बीच एक हमलावर ने चाकू निकालकर रितेश के पेट में दो बार मार दिया। हमले से गंभीर रूप से घायल रितेश वहीं पर गिर गए। हमले के बाद एक लड़के ने अपना पता बताते हुए जान से मारने की धमकी दी। हमले में घायल रितेश और राम को अनिश और श्याम ने अस्पताल पहुंचाया। इसके बाद उन्होंने घटना की शिकायत सिविल लाइन थाने में की है। इस पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी। पूछताछ के बाद पुलिस ने चार नाबालिग को गिरफ्तार किया है।

जनजातीय परंपराओं और संस्कृति पर आधारित भव्य प्रदर्शनी का राष्ट्रपति  द्रौपदी मुर्मु ने किया अवलोकन
हरकतों से बाज नहीं आ रहा चीन, हिंद महासागर की ओर मोड़ सकता है पनडुब्बियों का रुख !
कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में सीएम बघेल का रोड शो, गिनाई 3 वर्षों की उपलब्धियां
सरायपाली में राइस मिल पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई, 61203 बोरा धान की कमी, पूरा स्टॉक जब्त
तेंदुआ ने बुजुर्ग पर किया हमला, दो पालतू कुत्तों ने बहादुरी से लड़कर बचाई जान
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article इंडिया फस्र्ट टेक स्टार्टअप कॉनक्लेव में छत्तीसगढ़ के चार स्टार्टअप को मिला अवार्ड, मुख्यमंत्री और उद्योग मंत्री ने दी बधाई
Next Article आगामी समय में धान और गोबर दोनों की खरीदी मूल्य में होगी वृद्धि – मंत्री रविन्द्र चौबे

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?