ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बिग ब्रेकिंग: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर दीपावली पर पुलिसकर्मियों को मिला प्रमोशन का तोहफा…. प्रदेश भर के इनते हजार पुलिसकर्मियों को मिली पदोन्नति
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

बिग ब्रेकिंग: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर दीपावली पर पुलिसकर्मियों को मिला प्रमोशन का तोहफा…. प्रदेश भर के इनते हजार पुलिसकर्मियों को मिली पदोन्नति

By @dmin
Published: November 2, 2021
Share
IPS officers got the benefit of promotion
IPS officers got the benefit of promotion
SHARE

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशानुरूप पुलिसकर्मियों के कल्याण हेतु पदोन्नति प्रक्रिया का तेजी से क्रियान्वयन किया जा रहा है। इसी क्रम में मुख्यंमत्री के निर्देश पर पुलिसकर्मियों और उनके परिजनों को दीपावली का खास तोहफा मिलने जा रहा है।

डीजीपी डीएम अवस्थी ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल सदैव पुलिसकर्मियों और उनके परिजनों के हित हेतु संवेदनशील रहते हैं, उनके निर्देश पर छत्तीसगढ़ पुलिस में सिपाही से हवलदार और हवलदार से एएसआई की पदोन्नति प्रक्रिया पूर्ण कर ली गयी है। सभी जिलों में सिपाही से हवलदार हेतु 2952 एवं हवलदार से एएसआई हेतु 865 पुलिसकर्मी योग्य पाये गये हैं। इस प्रकार लगभग चार हजार पुलिसकर्मियों को इस दीपावली पर प्रमोशन का तोहफा मिलने जा रहा है । डीजीपी श्री अवस्थी ने सभी रेंज आईजी को योग्य हवलदार एवं एएसआई का प्री प्रमोशन कोर्स शीघ्र आयोजित करने के निर्देश दिये हैं।

हवलदार से एएसआई पद हेतु जिला बल के योग्य कुल 865 में से रायपुर रेंज में 190, दुर्ग रेंज में 146, बिलासपुर रेंज में 124, सरगुजा रेंज में 98 और बस्तर रेंज में 307 पुलिसकर्मी योग्य पाये गये हैं । वहीं सिपाही से हवलदार पद हेतु जिला बल के योग्य कुल 2952 में से रायपुर जिले में 180, बलौदाबाजार-भाटापारा में 95, गरियाबंद में 72, धमतरी जिले में 55, महासमुंद जिले में 50, जीआरपी में 24, पीटीएस माना में 6, पुलिस अकादमी चंद्रखुरी में 13, अअवि में 2, दुर्ग जिले में 88, बेमेतरा में 45, बालोद में 30, राजनांदगांव में 93 , कबीरधाम में 80, बिलासपुर में 61, मुंगेली में 35, जांजगीर-चांपा में 62, रायगढ़ में 55, कोरबा में 29, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में 19, सरगुजा में 55, कोरिया में 33, जशपुर में 53, सूरजपुर में 62, बलरामपुर-रामानुजगंज में 75, पीटीएस मैनपाट में 6, जगदलपुर में 217, कोण्डागांव में 198, दंतेवाड़ा में 202, सुकमा में 194, कांकेर में 242, बीजापुर में 309 और नारायणपुर में 212 पुलिसकर्मी योग्य पाये गये हैं ।

जांच में आयेगी तेजी
इतनी बड़ी संख्या में प्रमोशन के बाद पुलिसिंग में भी पहले की अपेक्षा और तेजी आयेगी । उल्लेखनीय है कि पुलिस रेगुलेशन के अनुसार किसी प्रकरण की विवेचना हवलदार एवं उससे ऊपर के अधिकारी ही कर सकते हैं । इस प्रकार छत्तीसगढ़ पुलिस को करीब 4 हजार विवेचक मिलेंगे । जिनसे लंबित प्रकरणों की जांच में तेजी आयेगी और पीडि़तों को शीघ्र न्याय मिल सकेगा । छत्तीसगढ़ पुलिस के उक्त निर्णय पुलिसकर्मियों एवं उनके परिजनों में व्यापक हर्ष व्याप्त है । पुलिसकर्मियों का कहना है कि विगत तीन वर्षों में उनकी विभिन्न मांगों पर पूरी संवेदनशीलता से विचार किया जा रहा है और पदोन्नति की प्रक्रिया बड़ी तेजी से हो रही है । इससे हम लोगों को समय पर पदोन्नति मिल पा रही है।

Bhilai Breaking : महादेव बुक की बड़ी ब्रांच पर पहुंची पुलिस, बालाघाट से पकड़ाए 7 सटोरिए… 3 लैपटॉप व 11 मोबाइल जब्त
1901 के बाद 2019 भारत के लिए सातवां सबसे गर्म साल रहा
डिजिटल तकनीक से आसान हुआ रेलवे का सफर, यात्रियों को मिल रही है स्टेशनों पर ट्रेनों की वास्तविक जानकारी
एक और उपलब्धि : नीति आयोग द्वारा ‘सतत् विकास लक्ष्य शहरी इंडेक्स’ जारी, पूरे देश में प्रगति के आधार पर रायपुर नगरीय क्षेत्र ‘फ्रंट रनर’ की श्रेणी में शामिल
जारी है आतंकियों का दुस्साहस, जम्मू में लगातार तीसरी रात मिलिट्री स्टेशनों के पास दिखे ड्रोन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article राज्यपाल ने हरेली पर्व पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं राज्यपाल अनुसुईया उइके ने किया नक्सलवाद पर प्रहार, बोलीं- संयुक्त प्रयासों से जल्द खत्म होगा खतरा
Next Article तालिबान से नहीं संभल रहा अफगानिस्तान, काबुल में फिर हुआ धमाका, 19 लोगों की मौत तालिबान से नहीं संभल रहा अफगानिस्तान, काबुल में फिर हुआ धमाका, 19 लोगों की मौत

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?