ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बाल-बाल बची दो ट्रेनें!: ‘कवच’ ने ट्रेन को 380 मीटर पहले रोका, रेलमंत्री वैष्णव खुद थे सवार, देखें वीडियो
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

बाल-बाल बची दो ट्रेनें!: ‘कवच’ ने ट्रेन को 380 मीटर पहले रोका, रेलमंत्री वैष्णव खुद थे सवार, देखें वीडियो

By @dmin
Published: March 4, 2022
Share
बाल-बाल बची दो ट्रेनें!: 'कवच' ने ट्रेन को 380 मीटर पहले रोका, रेलमंत्री वैष्णव खुद थे सवार, देखें वीडियो
बाल-बाल बची दो ट्रेनें!: 'कवच' ने ट्रेन को 380 मीटर पहले रोका, रेलमंत्री वैष्णव खुद थे सवार, देखें वीडियो
SHARE

सिकंदराबाद (एजेंसी)। भारतीय रेलवे के सुरक्षा इतिहास में आज का दिन नई इबारत लिखने वाला साबित हुआ। शुक्रवार को दो ट्रेनों को चंद मीटर के फासले से एक दूसरे से भिडऩे से रोक दिया। दरअसल यह रेलवे की नई स्वदेशी सुरक्षा तकनीक ‘कवच’ के दम पर हुआ।

इस इतिहास के साक्षी खुद रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव बने। कवच ने सामने से आ रही ट्रेन की भिड़ंत से पूर्व रेल मंत्री की ट्रेन को 380 मीटर पहले ही रोक दिया। तेलंगाना के सिकंदराबाद में ट्रेनों के बीच कवच का परीक्षण किया गया। एक ट्रेन के इंजन पर रेल मंत्री वैष्णव सवार थे तो सामने से आ रही दूसरी ट्रेन में रेलवे बोर्ड के चेयरमैन व अन्य बड़े अधिकारी। यह परीक्षण सनतनगर-शंकरपल्ली खंड पर किया गया।

Rear-end collision testing is successful.
Kavach automatically stopped the Loco before 380m of other Loco at the front.#BharatKaKavach pic.twitter.com/GNL7DJZL9F

— Ashwini Vaishnaw (@AshwiniVaishnaw) March 4, 2022

रेल मंत्री ने इस परीक्षण का एक मिनट का वीडियो साझा किया है। इसमें इंजन के कैबिन में रेल मंत्री वैष्णव व अन्य अधिकारी दिखाई दे रहे हैं। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ट्वीट किया, ‘रियर-एंड टक्कर परीक्षण सफल रहा है। कवच ने अन्य लोको से 380 मीटर पहले लोको को स्वचालित रूप से रोक दिया’। कवच ऐसी स्वदेशी तकनीक है, जिसके इस्तेमाल से दो ट्रेनों की टक्कर रोकी जा सकेगी। यह दुनिया की सबसे सस्ती रेल सुरक्षा तकनीक है। ‘जीरो ट्रेन एक्सीडेंट’ के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए इस कवच का विकास किया गया है।

क्या है ‘कवच’, कैसे करता है काम

  • यह स्वदेश में विकसित स्वचलित ट्रेन सुरक्षा (एटीपी) प्रणाली है। कवच को एक ट्रेन को स्वत: रोकने के लिए बनाया गया है।
  • जब डिजिटल सिस्टम को रेड सिग्नल या फिर किसी अन्य खराबी जैसी कोई मैन्युअल गलती दिखाई देती है, तो इस तकनीक के माध्यम से संबंधित मार्ग से गुजरने वाली ट्रेन अपने आप रुक जाती है।
  • इस तकनीक को लागू करने के बाद इसके संचालन में 50 लाख रुपये प्रति किलोमीटर का खर्च आएगा।
  • यह दूसरे देशों की तुलना में बहुत कम है। दुनिया भर में ऐसी तकनीक पर करीब दो करोड़ रुपये खर्च आता है।
  • इस तकनीक में जब ऐसे सिग्नल से ट्रेन गुजरती है, जहां से गुजरने की अनुमति नहीं होती है तो इसके जरिए खतरे वाला सिग्नल भेजा जाता है।
  • लोको पायलट अगर ट्रेन को रोकने में विफल साबित होता है तो फिर ‘कवच’ तकनीक के जरिए से अपने आप ट्रेन के ब्रेक लग जाते हैं और हादसे से ट्रेन बच जाती है।
  • कवच तकनीक हाई फ्रीक्वेंसी रेडियो कम्युनिकेशन पर काम करती है। साथ ही यह स्ढ्ढरु-4 (सिस्टम इंटिग्रेटी लेवल-4) की भी पुष्टि करती है। यह रेलवे सुरक्षा प्रमाणन का सबसे बड़ा स्तर है।

बजट में की गई थी घोषणा
इस तकनीक के अमल की घोषणा बजट में की गई थी। ‘आत्मनिर्भर भारत’ अभियान के तहत दो हजार किलोमीटर के रेलवे नेटवर्क को कवच तकनीक के दायरे में लाया जाएगा। अब तक, दक्षिण मध्य रेलवे की चल रही परियोजनाओं में कवच को 1098 किमी से अधिक मार्ग और 65 इंजनों पर लगाया जा चुका। यह तकनीक दिल्ली-मुंबई और दिल्ली हावड़ा कॉरिडोर पर लागू करने की योजना है। इस रूट की लंबाई करीब 3000 किलोमीटर है।

52 लाख की लागत से हुडको के पूरानी सिवरेज लाइन व बेक लाइन का होगा पूरा संधारण… हुडकोवासियों को जल्द मिलेगी सिवरेज जाम व बदबू से राहत
50 करोड़ से अधिक फेसबुक यूजर्स का डाटा लीक, फोन नंबर समेत ये जानकारियां हुई सार्वजनिक-रिपोर्ट
दूसरे टेस्ट से बाहर हो सकते हैं रवींद्र जडेजा, कुलदीप को मिल सकता है मौका, हैदराबाद में लगी थी चोट
कांग्रेस के हाथ से उड़ता पंजाब, कलह के बीच कैप्टन अमरिंदर सिंह ने छोड़ा CM पद, मंत्रियों का भी इस्तीफा
यूक्रेन पर आक्रमण के विरोध में आए रूसी लोग, पुतिन को बताया हत्यारा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास ने अखिलेश यादव का नाम लेकर अफसरों को दी धमकी, वीडियो वायरल होने पर एफआईआर मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास ने अखिलेश यादव का नाम लेकर अफसरों को दी धमकी, वीडियो वायरल होने पर एफआईआर
Next Article श्रीकंचनपथ 304 # 17 august 2021 श्रीकंचनपथ 137 # 04 March 2022
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?