ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बार राॅड मिल ने 70,000 टन उत्पादन का संचयी कीर्तिमान किया स्थापित
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

बार राॅड मिल ने 70,000 टन उत्पादन का संचयी कीर्तिमान किया स्थापित

By @dmin
Published: February 1, 2022
Share
SHARE

भिलाई । सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र की महत्वपूर्ण इकाई बीआरएम ने संचयी उत्पादन का नया कीर्तिमान बनाने में कामयाबी हासिल की है। विदित हो कि बीएसपी का बार एवं राॅड मिल ने दिसम्बर 2018 से नियमित प्रोडक्षन कर रहा है। इस मिल ने अपनी दक्षता को सिद्ध करते हुए प्रारंभ से अब तक 70,000 टन संचयी उत्पादन का नया रिकाॅर्ड बनाकर मील का पत्थर पार किया। बीआरएम ने उत्पादन के इस मील के पत्थर को आज दिनांक 31 जनवरी, 2022 के प्रथम पाली में प्राप्त किया है। बीआरएम की संकल्पित टीम ने संचयी उत्पादन के रिकाॅर्ड के साथ-साथ 30 जनवरी 2022 को 12 एमएम टीएमटी बार में एक नया मासिक कीर्तिमान स्थापित करते हुए अक्टूबर, 2021 को उत्पादित 67469 टन उत्पादन को पीछे छोड़ा।

बीआरएम ने उत्पाद की गुणवत्ता को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए 100 प्रतिषत ग्राहक संतुष्टि को अपना लक्ष्य रखा है। बीआरएम, ग्राहक संतुष्टि को ध्यान मे रखते हुए अपने प्रक्रिया एवं कार्यविधि मे सदैव ही नई तकनीकियों का समावेश करते रहा है जिससे ग्राहकों को बेहतर एवं गुणात्मक उत्पाद प्राप्त होता रहे। विभाग की इस सफलता पर संयंत्र के उच्च प्रबंधन ने बीआरएम के सभी कार्मिकों को बधाई दी तथा यह विश्वास प्रकट किया कि बीआरएम बिरादरी की यह ऊर्जावान टीम आने वाले समय में और भी नए कीर्तिमान बनाएगी।

विभागाध्यक्ष मुकेश गुप्ता ने इस उपलब्धि पर सम्पूर्ण मिल बिरादरी को बधाई देते कहा कि यह हमारी टीम के सामूहिक प्रयास, समयबद्ध मैंटेनेंस तथा संबंधित विभागों के पूर्ण सहयोग से ही यह सब संभव हुआ है। उन्होंने पूरे टीम को आगामी लक्ष्यांे की प्राप्ति के लिए दृढ़ संकल्पित किया। उन्हांेने पूरे विश्वास से प्रबंधन को आश्वस्त किया कि बीआरएम बिरादरी की यह स्वप्रेरित टीम भविष्य मंे सभी लक्ष्यों प्राप्त कर लेगी और ऐसे ही कीर्तिमान बनाते रहेगी।

भिलाई के बजाज शोरूम में चोरी, दो सोल्ड पल्सर बाइक ले भागे चोर…. सीसीटीवी फुटेज में कैद हुए बदमाश
संत कबीर ने समाज को आडंबरों के खिलाफ जगाया : रत्नावली
राजधानी में खूनी खेल: चाकूबाजी में दो की मौत, मामला पुरानी रंजिश का
नेशनल हाइवे पर सेफ्टी : एनएचएआई ने दुरुस्त किए ब्लैकस्पॉट्स, प्रक्रिया में 200 करोड़ की परियोजनाएं
Breaking News : माफिया अतिक अहमद के बेटे असद का झांसी में एनकाउंटर, शूटर मोहम्मद गुलाम भी ढेर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article वन संवर्धन के कार्य को बढ़ावा देने जोर, वन विद्यालय में 78 वां दीक्षांत समारोह सम्पन्न
Next Article यहां देखें: वित्त मंत्री के एलान में क्या हुआ महंगा और क्या हुआ सस्ता बजट -2022: बजट में डिजिटल यूनिवर्सिटी और 60 लाख नई नौकरियां देने का वादा, जानें शिक्षा एवं रोजगार क्षेत्र को और क्या मिला?
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?