ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बाढ़ पीढि़तों की मदद के लिए आगे आए अभिनेता अल्लू अर्जुन, मुख्यमंत्री राहत कोष में डोनेट किए इतने रुपये
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
EntertainmentFeaturedNational

बाढ़ पीढि़तों की मदद के लिए आगे आए अभिनेता अल्लू अर्जुन, मुख्यमंत्री राहत कोष में डोनेट किए इतने रुपये

By @dmin
Published: December 2, 2021
Share
बाढ़ पीढि़तों की मदद के लिए आगे आए अभिनेता अल्लू अर्जुन, मुख्यमंत्री राहत कोष में डोनेट किए इतने रुपये
बाढ़ पीढि़तों की मदद के लिए आगे आए अभिनेता अल्लू अर्जुन, मुख्यमंत्री राहत कोष में डोनेट किए इतने रुपये
SHARE

मुंबई (एजेंसी)। बॉलीवुड हो या टॉलीवुड, सेलेब्स एक ओर जहां दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करते हैं तो वहीं दूसरी ओर मदद के लिए भी हमेशा आगे रहते हैं। कोविड काल में कई सितारों ने लाखों- करोड़ों रुपये का डोनेशन दिया और कोरोना के खिलाफ जारी लड़ाई में अपना योगदान दिया। एक ओर जहां कोरोना की जंग अब भी जारी है तो वहीं दूसरी ओर आंध्र प्रदेश में लोगों को बाढ़ का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में स्टाइलिश स्टार अल्लू अर्जुन मदद के लिए आगे आए हैं और डोनेशन दिया है। अल्लू अर्जुन ने मुख्यमंत्री राहत कोष में डोनेशन किया है और इस बात की जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने फैन्स के साथ भी शेयर की है।

बाढ़ से जूझ रहा आंध्र प्रदेश
दरअसल आंध्र प्रदेश के कई हिस्सों में लोगों को बाढ़ का सामना करना पड़ रहा है। वहीं कई इलाकों में तो पानी शहर तक में घुस गया है, जिससे स्थिति गंभीर हो गई है। आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले के तिरुपति में भारी बारिश से बाढ़ का पानी शहर में घुस गया जिसकी वजह से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में अल्लू अर्जुन ने मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाया है।

25 लाख रुपये का दान
अल्लू अर्जुन ने सोशल मीडिया पोस्ट पर इस बात की जानकारी फैन्स के साथ शेयर की है कि उन्होंने बाढ़ के खिलाफ जारी राहतकोष के लिए 25 लाख रुपये का दान दिया है। अल्लू अर्जुन ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, ‘मेरा दिल आंध्र प्रदेश के लोगों के लिए है जो हाल ही में बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। मेरा दिल बाढ़ से प्रभावित हुए आंध्र प्रदेश के लोगों के बारे में सोचकर बैठा जा रहा है। मैं पुनर्वास प्रयासों में सहायता के लिए आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री राहत कोष में 25 लाख रुपये का योगदान दे रहा हूं।

फैन्स दे रहे प्यार
अल्लू अर्जुन के इस पोस्ट पर फैन्स खूब प्यार लुटा रहे हैं और अभिनेता के इस कदम की तारीफ कर रहे हैं। कई फैन्स ने कमेंट में लिखा है कि अल्लू हमेशा ही लोगों की मदद के लिए तैयार रहते हैं, वो सिर्फ ऑनस्क्रीन ही नहीं बल्कि ऑफस्क्रीन भी हीरो हैं। बता दें कि अल्लू अर्जुन जल्दी ही फिल्म ‘पुष्पा: द राइजÓ में नजर आएंगें। फिल्म 17 दिसंबर को रिलीज होगी।

ग्राम बड़ेसाजापाली शिविर में 12 पशुओं का उपचार, 10 पशुओं को कृमिनाशक, 16 को औषधि वितरण तथा 378 पशुओं का टीकाकरण किया गया
छत्तीसगढ़ का मत्स्य बीज हब बना कांकेर, उत्पादन और निर्यात के मामले में प्रदेश में सबसे आगे
चीन ने भारतीय सेना को लौटाए अरुणाचल प्रदेश से लापता हुए पांच नागरिक
अशोका बिरयानी के दरवाजे पर शव रखकर किया प्रदर्शन, परिजनों को 45 लाख और आजीवन 15 हजार देगा होटल प्रबंधन
वियना में आतंकी हमले की पीएम मोदी ने की निंदा, कहा- संकट की घड़ी में ऑस्ट्रिया के साथ खड़ा है भारत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article गो-सेवा, गो-संरक्षण और गो-संवर्धन के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ राज्य बना उदाहरण : भूपेश बघेल गोलियों से नहीं हो सकता नक्सलवाद का समाधान, नई रणनीति की जरूरत-सीएम बघेल
Next Article जो बनना था वह बन गया, एक चाहत अभी बाकी है वह भी होगी पूरी-टीएस सिंहदेव ‘दो नाव में सवारी करना ठीक नहीं- टीएस सिंहदेव ने निकाय चुनाव की जिम्मेदारी लेने से किया इंकार

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?